मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते दो हफ्तों से धरने पर बैठे हैं। मगर सरकार के रवैये से दोनों पक्षों के बीच कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। एक तरफ किसान काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर डटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार उनकी मांगे मानने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच दिल्ली-हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान की मौत हो गई है।

मृतक किसान की पहचान 42 वर्षीय मक्खन सिंह के तौर पर हुई है। मक्खन सिंह पंजाब के रहने वाले थे। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। प्रदर्शनकारी किसान की मृत्यु पर बाकी किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर मौन रखा और श्रद्धांजलि दी।

वहीं आज सुबह एक और बुरी खबर आई कि दिल्ली प्रदर्शन से लौट रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक किसान अपने बेटे की शादी में शामिल होने जा रहा था, लेकिन सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई।
 

You Might Also Like