अगर लंबे वक्त तक आपका मूड (Mood) खराब रहता है तो इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। 

इस कारण आपको तनाव जैसी गंभी बीमारी हो सकती है। इसके बाद आपकी फीलिंग्स और इमोशन खराब हो सकते हैं। साथ ही साथ ये आपके चाहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।

अगर आपका मूड खराब रहता है तो इससे आपके स्वभाव में काफी बदलाव आ जाते हैं। फिर आप हर बात का जवाब चिड़चिड़ेपन में देते हैं।

आइये सबसे पहले जानते हैं कि मूड (Mood) क्या है और मूड खराब होने के बाद इसे बिंदास कैसे बना सकते हैं और खुश कैसे रहे सकते हैं।

1.मूड (Mood) क्या है?

मूड का सीधा संबंध आपके दिमाग के साथ होता है। आपका मूड आपके दिमाग के स्वभाव पर निर्भर करता है।

अगर मूड अच्छा है तो आप हर काम खुशी से करेंगे। अगर ये खराब है तो आपके सारे काम खराब हो जाएंगे। आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा।

यदि मनोवैज्ञानिक (Psychology) की इस संदर्भ में बात करें तो आपका मूड आपकी मानसिक अवस्था (Mental State) पर निर्भर होता है।

आपकी मानसिक अवस्था अच्छी या बुरी होने पर आपका व्यवहार, क्रिया और बातचीत करने का तरीका बदल जाता है।

इसी को आम बोलचाल की भाषा में मूड (Mood) कहा जाता है। ये अस्थाई मनोदशा होती है। मगर इसके रहने से ही आप सक्रिय या निष्क्रिय बनते हैं।

मूड ठीक करने के उपाय | Mood Fresh karne ke upay

1. व्यायाम (Exercise) करें

excercise

देखिये, सबसे पहले इस चीज को समझिये कि जब आपका मूड खराब रहता है तो आपकी बॉडी सुस्त पड़ी रहती है। कुछ करने का मन नहीं करता।

व्यायाम (Exercise) आपके मूड को फ्रेश करता है। क्योंकि जब आप व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे आपके मूड में जबरदस्त सुधार होता है।

वैसे भी बहुमूल्य जिंदगी में व्यायाम को शामिल करना बेहद जरूरी है। आपको प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे व्यायाम करना चाहिए।

व्यायाम करने के अलावा आप जॉगिंग भी कर सकते हैं। जॉगिंग करने से आपका स्टेमिना बढ़ता है और तनाव दूर होता है।

साथ ही साथ आप योगा भी कर सकते हैं। योगा करने से आपका शरीर और आपका मन स्वस्थ रहेगा। जिससे आपका मूड ताजा रहेगा और कभी खराब नहीं होगा। 

योगा तनाव को दूर कर आपके मूड का तरोताजा बनाता है। हफ्ते दो दिन तो योगा जरूर करिये।

2. अपने पसंद के काम करें

आपकी जिंदगी में अपने कई बार महसूस किया होगा कि जब आप वो काम करते हैं, जिसमें आपको रूचि (Interest) नहीं है। तो आप ऊबने लगते हैं।

आपका अच्छा-खासा मूड खराब होने लगता है। और इसका असर आपकी खुशहाल जिंदगी पर पड़ता है। इसलिए जब आपको लगे कि आपका मूड खराब है तो अपनी पसंद के काम करें।

दरअसल, अपने पसंद के काम करने से मानसिक तनाव कम होता है। और आप अच्छा महसूस करने लगते हैं। जितना हो सके उतना अपनी पसंद का कार्य करें।

मूड खराब के वक्त आप टीवी देख सकते हैं, अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं, अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं, अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं, अपनी पसंद की बुक पढ़ सकते हैं।

3. ज्यादा पानी पियें

अगर थकावट के कारण या किसी शारीरिक कमजोरी के कारण अगर आपका मूड खराब रहता है। तो समझ लीजिए आपको इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।

मूड खराब होने का कारण आपकी सुस्ती भी है। मूड ठीक करने के लिए अगर आप एक गिलास पानी पीते हैं और वो भी अच्छी तरह तो आपका शरीर और दिमाग तरोताजा महसूस करने लगेगा।

ये भी पढ़ना चाहिए: स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

हमारे शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। इसलिए ध्यान रखें कि आप दिन में 7 से 8 गिलास पानी पियें और ये भी ध्यान रखें कि आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए कुछ और पेय पदार्थ नहीं पीना है।

आपको सिर्फ पानी पीना है। जब कभी भी प्यास लगे तो आप एक से दो गिलास पानी अवश्य पियें। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप हाइड्रेटेड महसूस करेंगे।

4. कुछ न कुछ करते रहें

काफी लंबे समय तक सोचने से भी आपका मूड खराब होता है। इसलिए ज्यादा न सोचें और कुछ न कुछ करते रहें।

क्योंकि खाली बैठे रहने से हमारा दिमाग सिर्फ एक ही तरह से सोचने लगता है। इससे आपका मूड तो खराब होता ही है साथ ही आप तनाव में भी पहुंच जाते हैं।

अगर आप कई महीनों से, कई सालों से ऐसे ही बैठे हैं और लगातार सोचे जा रहे हैं। तो ये आपके लिए बहुत नुकसानदायक है।

इसलिए जिस काम में मन लगे, वो काम करते रहिए। और खुश रहिये साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

5. पैदल चलें

exercise

पैदल चलने के बहुत से फायदे हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव रहता है। इसलिए अगर आप कुछ नकारात्मक महसूस कर रहे हैं या मन में कुछ अजीब ख्याल आ रहे हैं तो पैदल बाहर निकल जाएं।

सिर्फ 20 मिनट पैदल चलने से आपका मूड स्वस्थ हो जाएगा और आप अच्छा महूसस करने लगेंगे। पैदल चलने से आप पूरे दिन चुस्त रहते हैं।

साथ ही आपको थकान भी महसूस नहीं होती। पैदल चलने आप कई बीमारियों के प्रकोप से बच सकते हैं। 

हर रोज पैदल चलने से आपके शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। और काफी लंबे समय तक आपका मूड अच्छा रहता है। आप चिड़चिड़ा महसूस नहीं करते।

6. शारीरिक गतिविधियां करें

मूड को दुरूस्त करने का एक बेहतरीन उपाय ये है कि आप अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपका शरीर, दिमाग और मूड अच्छा रहता है।

एक शोध में सामने आया है कि सुबह उठकर 20 मिनट साइकिल चलाने से इंसान का मूड बेहतर हो जाता है और ये तनाव से लड़ने में भी मदद करता है।

इसके अलावा आप सुबह-शाम दोस्तों के साथ, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। और वहां आप अपनी पसंद का कोई भ गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट खेल सकते हैं।
 

7. मेडिटेशन करें

मन में क्या चल रहा है और मूड क्यों खराब हो रहा है, ये पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है, मेडिटेशन करना। मेडिटेशन से आपका तनाव कम होता है।

अगर आप बहुत व्यस्त हैं तो प्रतिदिन सिर्फ 20 मिनट खुद के लिए निकालें। फिर एक सुविधादायक जगह ढूंढ़ें और वहां आराम से बैठ जाए।

जगह मेडिटेशन करने के लिए अनुकूल होनी चाहिए। वहां बैठने के बाद धीरे से अपनी आंखें बंद करें और आहिस्ता-आहिस्ता अपनी सांसों पर ध्यान देना शुरू करें।

फिर अपने शरीर के हरेक अंग को महसूस करें। सांस लेते और छोड़ते समय ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें और अपने विचारों पीछे छोड़ते चलें।

मेडिटेशन हर किसी को करना चाहिए। इससे आपकी मानसिक स्थिति ठीक रहती है। मूड फ्रेश करने के लिए आप सुबह या शाम मेडिटेशन कर सकते हैं।

अगर आपका मेडिटेशन करने का मन नहीं करता तो टेंशन की कोई बात नहीं। आप योगा कर सकते हैं। और अगर योगा में आपका मन नहीं लगता तो व्यायाम कर सकते हैं।

नोट: आखिरी में हम आपसे एक निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया हम तक पहुंचाएं।

You Might Also Like