भारत में ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर युवा और विवाहित लोग यौन शिक्षा के बारे में जागरूक नही होते है। इसका नतीजा यह होता है कि लोग अनचाहे गर्भ,शर्मिंदगी, गर्भपात और यौन बीमारी का शिकार होते है। भारतीय लोगों में हमेशा यह यौन संबंध बनाने को लेकर आशंका रहती है लोगों को यह पता नहीं होता है कि किस समय संबंध बनाये जाए   कि गर्भ न ठहरे। अगर मासिक चक्र की विधिवत जानकारी रहे तो सही समय में सुरक्षित संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता है।

 

इसलिए आज हम आपको मासिक चक्र (पीरियड) के दौरान उस समय के बारे में बताएंगे, जिसमे संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता है। इससे पहले हम आपको पीरियड के कुछ प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

 

मासिक चक्र का पूरा गणित 

 

किसी व्यक्ति की गर्भावस्था की संभावना बढ़ या घट सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे अपने मासिक धर्म चक्र में कहां पर आर्थात किस दिन में हैं।

 

जो लोग गर्भधारण से बचना चाहते हैं, वे अपने मासिक धर्म चक्र पर नज़र रख सकते हैं और अपने सबसे फर्टाइल दिनों के आसपास संबंध बनाने या न बनाने की योजना बना सकते हैं।



 

गर्भावस्था से बचने के लिए कब संबंध बनाना चाहिए?

 

किसी भी महिला के लिए गर्भवती होने की सबसे ज्यादा संभावना मासिक चक्र का आधा पखवाड़ा होता है क्योंकि इस दौरान ओव्यूलेशन होता है। इसलिए अगर इस दौरान असुरक्षित या बिना कंडोम के संबंध बनाया जाए तो गर्भ ठहरने की संभावना ज्यादा होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओव्यूलेशन के दौरान अंडे रिलीज होते है जो शुक्राणु से संपर्क में आने से निषेचन कर लेते है जिससे गर्भवती होने की घटना हो जाती है। 

 

अगर कोई महिला गर्भवती होना चाहती है तो उसके लिए यह समय उपयुक्त होता है। लेकिन अगर कोई गर्भावस्था से बचना चाहता है तो इस समय उन्हें बिना सुरक्षा के संबंध नहीं बनाना चाहिए।

 

इसलिए यह कहा जाता है कि ओवरीज से अंडे निकलने के बाद असुरक्षित रूप से संबंध बनान मतलब गर्भवस्था को बढ़ावा देना होता है।  

 

उदहारण के लिय समझते है: अगर किसी महिला को 1 तारीख को पीरियड आता है तो करीब 4 से 5 दिन तक उसमे रक्ततस्राव होता है, जब रक्ततस्राव बंद हो जाता है तो उसके 3 दिन बाद तक बिना सुरक्षा के संबंध बनाना बहुत सही होता है क्योंकि पीरियड आने के 9वें दिन के बाद से 21वें दिन तक ओव्यूलेशन की प्रक्रिया चलती है, इस दौरान बिना कंडोम या सुरक्षा के संबंध नहीं बनाने चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्भ ठहरने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

 

जब पीरियड  शुरू होता है तो उस दिन से लेकर 9वें दिन तक संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता है। जिस दिन पीरियड ख़त्म होता है उसके 3 दिन बाद तक संबंध बनाना बहुत सुरक्षित होता है क्योंकि इस दौरान अंडे बने नहीं होते है लेकिन 9वें दिन से ये अंडे ओवरी में बनना शुरू होते है और 14वें दिन तक ये अंडे बनकर परिपक्व हो जाते है। फिर 21वें दिन तक ये अंडे शुक्राणु का इन्तजार करते है। अगर शुक्राणु नहीं आता है तो ये ख़त्म होने लगते है। फिर 21वें से 24 वें दिन तक ये ख़त्म हो जाते है।

 

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए ?

 

अगर आप गर्भावस्था से बचना चाहते है तो आप पीरियड के 3 दिन तक संबंध बना सकते है। इसके बाद पीरियड के 22वें दिन बाद आप बिना गर्भ ठहरने की चिंता के बिना कंडोम के संबंध बना सकते है इससे आपका गर्भ नहीं ठहरेगा।

 

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी नहीं होती है?

 

पीरियड के बाद के 3 दिन बाद तक और 22वे दिन के बाद बिना सुरक्षा के संबंध बनाने से प्रेगनेंसी नहीं होती है।अगर आप गर्भावस्था धारण करना चाहते है तो पीरियड के 9वें दिन के बाद से 21वें दिन के बीच तक संबंध बना सकते है इस समय के दौरान गर्भ ठहरने की ज्यादा संभावना रहती है।

 

पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए?

 

अगर आप चाहते है कि बिना कंडोम के संबंध बनाये और गर्भ न ठहरे तो आपको पीरियड आने के 7 दिन पहले से संबंध बनाना चाहिए और पीरियड तक संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता है अगर आप कंडोम के जरिये पीरियड्स में भी संबंध बनाते है तो भी गर्भ ठहरने का खतरा नहीं रहता है।

 

गर्भ कब नहीं ठहरता है?

 

पीरियड के 7 दिन बाद और पीरियड आने के 7 दिन पहले संबंध बनाने से गर्भ नहीं ठहरता है।

यह भी पढ़ें: 

ये चीजें खाएं, त्वचा रहेगी हमेशा जवान

 

प्रेग्नेंट कितने दिन में होते है?

 

गर्भावस्था के बाद 9वें दिन से लेकर 21वें दिन तक संबंध बिना किसी सुरक्षा के बनाने से प्रेगेंट होने की संभावना ज्यादा होती है।

 

पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है?

 

पीरियड के 9 से 10 दिन बाद और पीरियड आने के 10 दिन पहले संबंध बनाने से गर्भ ठहरता है।

 

माहवारी के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है?

 

माहवारी के 9 या 10 दिन के बाद बिना सुरक्षा के संबंध बनाने से गर्भ ठहरता है। 

 

You Might Also Like