त्वचा (Skin) शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपकी त्वचा की रौनक से आप आकर्षित दिखाई देते हैं। मगर त्वचा को जवान (Jawan) बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सही चीजों का सेवन किया जाए।

रोजमर्रा की जिंदगी में आप जो भी खाते हैं, पीते हैं। वो सब आपके शरीर पर असर छोड़ता है। अगर तली और मसालेदार चीजें खा रहे हैं तो 

उसका प्रभावे आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा पर दिखाई देगा। आपकी त्वचा जवान बनी रहे, इसके लिए क्या सेवन करना चाहिए। ये हम नीचे बता रहे हैं।

टमाटर

टमाटर सेवन करने का सबसे पहला फायदा तो ये है कि ये आपको कैंसर से बचाता है। टमाटर में लाइकोपीन काफी मात्रा में होता है। ये आपकी त्वचा को नुकसान होने से बचाता है।

लाईकोपीन में कैरोटेनोइड भी होता है जो आपको ह्दय रोग, स्ट्रोक और प्रोस्टेट कैंसर भी बचाता है। टमाटर का सेवन सिर्फ त्वचा के लिए नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

ब्रॉकली

इस लिस्ट में दूसरा नाम ब्रॉकली का है। इस खाद्य पदार्थ में विटामिन सी और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है।

ब्रॉकली शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही इससे आपकी त्वचा जवान रहती है। महिलाओं और लड़कियों को ब्रॉकली जरूर खानी चाहिए।

डार्क चॉकलेट

महिलाओं और खासकर लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद होता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को होने वाले किसी भी खतरे से बचाते हैं।

चॉकलेट में फ्लेवेनॉल्स एंटीऑक्सीडेंट मिलता है, जो त्वचा को सूर्य की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाता  है। मार्केट में बहुत सारी चॉकलेट उपलब्ध हैं। मगर आप सिर्फ डार्क चॉकलेट ही खाएं।

ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपकी त्वचा को जवान बनाए रखते हैं। और ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आपके शरीर से गंदे व विषैले पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: कम समय में चेहरा कैसे गोरा करें, चेहरे पर क्या लगाएं

महिलाओं और लड़कियों को ग्रीन टी का सेवन हर रोज करना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। इसके अलावा ग्रीन टी में विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो मधुमेह, इंसुलिन, सूजन और हृदय रोग से लड़ने में आपकी मदद करता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी भी आपकी त्वचा को जवान बनाए रखता है। और साथ ही साथ ये खाद्य पदार्थ कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। ब्लूबेरी में कई तरह के अलग-अलग तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्कीन को जवान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं।

कॉफी

अगर आपको कॉकी पंसद है तो ये आपके स्वास्थ्य और शरीर के लिए अच्छी है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को लंबी उम्र देते हैं।

हाल में हुए शोध में ये पता लगा है कि कॉफी पीने से मृत्यु दर में कमी होती है। यह आपकी आयु को तीन साल तक बढ़ा देती है।

फ्लेक्स सीड्स
 
फ्लेक्स सीड्स के अद्भूत लाभ लोगों को मिलते हैं। इसके सेवन से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करता है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं। 

ये रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आपकी त्वचा को सूरज कीे किरणों से भी बचाता है।

You Might Also Like