स्पर्म काउंट कैसे बढ़ाएं (How To Increase Sperm Count)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर यह देखा गया है कि पुरुषों में भी निसंतानता की समस्या देखी गयी है। वो जमाना गया जब महिलाओं को ही बच्चे न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता था। आज के समय में बांझपन का जिम्मेदार जितना महिला होती है उतना ही पुरुष भी होता है। एक अध्यन के मुताबिक पुरुषों के बांझपन के लगभग 90% केसेस में कम शुक्राणुओं की संख्या जिम्मेदार होती है। अधिकांश निसंतानता से पीड़ित पुरुष कम शुक्राणुओं की संख्या (How To Increase Sperm Count) से पीडित होते हैं।  

ऐसा कहा जाता है कि एक स्वस्थ पुरुष के शरीर में प्रति सेकेण्ड लगभग 1500 शुक्राणु बनते हैं। अधिकांश यह देखा गया है कि ख़राब खानपान की वजह से पुरुषों में कम शुक्राणुओं की संख्या देखी जाती है। ख़राब खानपान पुरुषों में कम स्पर्म की संख्या का प्रमुख कारण है। वैसे तो खानपान किसी भी समस्या से बचने में बहुत जरूरी होती है लेकिन अगर आप कम शुक्राणुओं की संख्या से पीड़ित है तो आपको अपने खानपान में सुधार करना होगा और ऐसी डाईट का सेवन करना होगा जिससे आपका स्पर्म काउंट बढ़ सके। 

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए 10 घरेलु उपाय (Home remedies to increase sperm count)

हमारी रसोई में कई ऐसी चमत्कारी चीजें मौजूद होती है जिससे कम शुक्राणुओं की संख्या से निजात पाया जा सकता है और शुक्राणुओं की संख्या तथा गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। 

1- हर एक रसोई में शहद, प्याज और अदरक होता है। अगर आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच प्याज का रस तथा अदरक का रस मिलाकर पीते हैं तो आपके शुक्राणुओं की संख्या बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है। 

2- सफ़ेद मुसली, अश्वगंधा और शतावरी को आपस में पीस कर इसका पाउडर बनाकर इसको सुबह शाम एक गिलास दूध में डालका पीने से स्पर्म काउंट बढ़ता है। 

3- सुबह आप खाली पेट एक ग्राम इलायची, 10 ग्राम मिश्री, एक ग्राम जावित्री को बादाम के साथ पीस कर पीना चाहिए। इससे शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। 

sperm count kaise badhaye


4- अगर आधा ग्राम जायफल पाउडर रोज पानी के साथ मिलाकर पिया जाए तो भी लाभ मिल सकता है। 

5-  एक अध्ययन से पता चला है कि मैका रूट पाउडर को चार महीने तक रोजाना लेने से शुक्राणुओं की संख्या में सुधार होता है।

6- रात में 4 से 5 बादाम भिगोकर सुबह दूध में उबाल कर और उसमे एक चम्मच देसी घी और मिश्री डालकर पीने से कम शुक्राणुओं की संख्या से निजात मिलती है। 

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के उपाय (11 Ways to increse sperm count)

1- जो व्यक्ति तनाव से ज्यादा पीड़ित रहता है उसमे अक्सर शुक्राणुओं की कम संख्या देखी गयी है। तनाव लेने से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आप अपने स्पर्म की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो तनाव लेना छोड़ दें। 

2- कई अध्ययनों में यह पता चला है कि जिन पुरुषों का वजन ज्यादा रहता है या जो मोटापे की समस्या से पीड़ित रहते हैं उनमे शुक्राणुओं की संख्या कम रहती है। शुक्राणुओं की संख्या में सुधार या वृद्धि एक्सरसाइज करने से हो सकती है। 

Shukranu kaise badhaye

3- 2016 के एक मेटा-विश्लेषण में लगभग 6,000 प्रतिभागियों पर टेस्ट किया गया। जिसमे पाया गया कि जिन लोगों ने धूम्रपान का सेवन जारी रखा उसमे स्पर्म काउंट की संख्या कम पायी गयी। इसलिए अगर आप कम शुक्राणुओं की संख्या से ग्रसित हैं तो धूम्रपान करना छोड़ दें। 


4- स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए शराब और ड्रग का सेवन नहीं करना चाहिए। 


5- शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विटामिन डी का सेवन करना चाहिए। 


7- 675 मिलीग्राम अश्वगंधा का 90 दिन तक सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या में 167% की बढ़ोत्तरी हो सकती है।   
 
8- ज्यादा कसा हुआ पैंट या जींस न पहने। गहर पर ढ़ीला पायजामा पहनकर सोने की कोशिश करें। 

नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म देने के लिए 10 टिप्स


9- अगर आप सोया मिल्क का सेवन कर रहे हैं तो इसे बंद कर दें क्योंकि सोया मिल्क के सेवन से शुक्राणुओं की संख्या घटती है। एस्ट्रोजेन से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से भी स्पर्म काउंट की समस्या में बचना चाहिए। 


10 - कई अध्ययनों से पता चला है कि फोलेट और जिंक के सेवन से शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। 

11- लैपटॉप चलाते समय यह हमेशा ध्यान रखें कि लैपटॉप को जांघ पर रखकर कभी भी काम न करें। इससे शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि मोबाइल फोन को भी जेब में ज्यादा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इलेक्ट्रिकल उपकरणों से रेडियोएक्टिव किरणें निकलती है जो शुक्राणु के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। 

वे खाद्य पदार्थ जिनसे शुक्राणुओं की संख्या बढ़ सकती हैं (food to increase sperm count)

           शुक्राणु बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं जो शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ा सकते हैं। उनमे से कुछ उपलब्ध और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है। 

1- जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ

जिंक शुक्राणु कोशिकाओं के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। जिंक जौ, बीन्स और रेड मीट जैसे खाद्य पदार्थों में ज्यादा पाया जाता है। इसलिए अगर आप शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए इन्हें अपने डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। जिंक की कमी से शुक्राणु की गतिशीलता में भी कमी आ सकती है, जिससे प्रजनन क्षमता कम हो सकती है।

2- शतावरी 

शतावरी एक ऐसी सब्जी है जिसमे प्रचुर मात्रा में विटामिन  C पाया जाता है। यह शुक्राणुओं पर कई सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स  (मुक्त कणों) से लड़ता है और साथ ही वृषण कोशिकाओं की रक्षा करता है, और बेहतर शुक्राणुओं की संख्या, बढ़ी हुई गतिशीलता और शुक्राणु की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। 

3- पालक

पालक में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह फोलिक एसिड शुक्राणु के स्वस्थ विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत होती हैं और इसलिए पालक अपने डाईट में शामिल करने से कम शुक्राणुओं की संख्या से निजात मिल सकती है। फोलिक एसिड का उच्च स्तर वीर्य में असामान्य शुक्राणुओं की संख्या को भी कम करता है जिससे शुक्राणु के अंडे में सफल प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है।

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अपनाएँ ये तरीके

4- केले

केले में मौजूद विटामिन A, B1 और C शरीर को स्वस्थ और मजबूत शुक्राणु कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। शुक्राणुओं की संख्या भी इन विटामिनों पर निर्भर करती है। केले में ये विटामिन भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। केले में ब्रोमेलैन नामक एक दुर्लभ एंजाइम होता है। यह एंजाइम सूजन को रोकता है और साथ ही शरीर को शुक्राणु की गुणवत्ता और संख्या में सुधार करता है।

5- अंडे

अंडे शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक स्वस्थ विकल्प हैं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अंडे शुक्राणु को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अंडे में मौजूद पोषक तत्व मजबूत और स्वस्थ शुक्राणु के उत्पादन में मदद करते हैं और प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं।

6- अखरोट

नट्स स्वस्थ फैट और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता हैं। शुक्राणु कोशिकाओं के लिए कोशिका झिल्ली के उत्पादन के लिए स्वस्थ फैट जरूरी होता है। अंडे में ओमेगा -3 फैटी एसिड अंडकोष में ब्लड फ्लो को बढ़ावा देकर शुक्राणु की संख्या को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। अखरोट में मौजूद आर्जिनिन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने में भी मदद करते हैं।

7- कद्दू के बीज

फाइटोस्टेरॉल शरीर में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में सुधार के लिए जाना जाता है।फाइटोस्टेरॉल एक ऐसा घटक है जो कद्दू के बीज में पाया जाता है। यह शुक्राणुओं की संख्या और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इन बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होते हैं जो ब्लड फ्लो  में सुधार करते हैं और वीर्य की मात्रा बढ़ाते हैं।

8- मैका रूट्स

मैका रूट्स को शुक्राणुओं की संख्या और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। पुरुष सप्लीमेंट के  रूप में इस जड़ी बूटी का सेवन करते हैं इससे पुरुष में वीर्य की मात्रा भी अधिक होती है और उनमें बेहतर गतिशीलता वाले शुक्राणु भी होते हैं।

9-डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एल-आर्जिनिन एचसीएल नाम का एक एमिनो एसिड होता है। यह एसिड स्पर्म काउंट और वॉल्यूम बढ़ाने में मददगार साबित होता है। डार्क चॉकलेट का सीमित मात्रा में सेवन करने से स्पर्म काउंट में सुधार किया जा सकता है।

You Might Also Like