भारत में खूबसूरत चेहरे (Gora Chehra) बहुत पसंद किए जाते हैं। हम हिंदुस्तानी उन लोगों से बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं, जिनका रंग गोरा होता है। लोगों को ज्यादा गोरे चेहरे भी पसंद नहीं होते, जैसे विदेशी महिलाएं कितनी गोरी होती हैं। मगर हमें वो पसंद नहीं आती।

हिंदुस्तान में लोग गोरा होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे की नाजुक स्कीन पर असर पड़ता है।

इसीलिए अगर आपने भी बहुत ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल किए है। और आपको इच्छानुसार नतीजा नहीं मिला तो परेशान मत होइए। 

नीचे बताए गए घरेलू नुस्खों से आपका चेहरा 100 प्रतिशत गोरा हो जाएगा क्योंकि घरूलू नुस्खों का एक फायदा ये होता है कि ये आपकी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और फेयर बनाने में बहुत मदद करता है। और आपकी ग्लोइंग स्कीन को लंबी उम्र देता है।

यहां बताए गए किसी भी एक नुस्खे को अगर आप हर रोज करते हैं। तो गारंटीड आपको फर्क मिलेगा ही मिलेगा। इस बात में 100 फीसदी सच्चाई है।

1- हल्दी

Haldi

हल्दी किसी चमत्कारी गुण से कम नहीं है। इसे आयुर्वेद में रंग गोरा करने के लिए सबसे उचित औषधि माना जाता है। 10 एमएल दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरा गोरा होता है।

2- गुलाब जल

Rose water

गुलाब जल सबसे किफायति और सरल तरीका है। घर में बनाया हुआ गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पानी डालें। तुरंत फायदा पाने के लिए इसे एक दिन तक पानी में ही रहने दें। फिर अगले दिन उस पानी से मुंह धो लें।

3- कच्चा दूध

milk

कच्चा दूध चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। जब सूख जाए तो चेहरा धो लें। कच्चा दूध त्वचा के लिए टोनर का काम करने में माहिर होता है।

4- शहद
 

Honey

शहद में त्वचा के लिए एक बहुत अच्छा टॉनिक है। अगर आप शहद खाते हैं और लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा ग्लो करती है। एक छोटा चम्मच शहद लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

हल्के हाथों से मसाज करें। फिर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा एक दिन में दो बार करना शुरू करें। इससे काफी कम समय में आपका चेहरा गोरा होने लगेगा।

5- तुलसी

तुलसी

तुलसी शरीर व चेहरे, दोनों के लिए कारगर सिद्ध होती है। ये प्रकृति का उपहार है। तुलसी के कुछ पत्ते लें और उनका जूस बना लें। फिर इस जूसे से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद धो लें। ऐसा रोज करेंगे तो कुछ ही समय में आपको फर्क दिखने लगेगा।

6- दही

curd

दही एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें कई चमत्कारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हर रोज एक चम्मच दही लें और मसाज करना शुरू करें। जब सूख जाए तो चेहरा धो लें। इस नुस्खे से पिंपल्स खत्म हो जाते हैं और चेहरा गोरा होता है।

7- दूध और केसर
 

milk

दूध और केसर का मिश्रण कम समय में चेहरे को गोरा करता है। थोड़े दूध में केसर की कुछ पत्तियों को पीस लें। फिर इस दूध से मसाज करना आरंभ करें। कुछ रहने दें और फिर धो लें। इससे चेहरा निखर जाता है। और त्वचा ग्लो करने लगती है।

8- संतरा

Orange

संतरे में अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। थोड़े संतरे लें और इनका जूस बना लें। फिर इस जूस को चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो इसे अच्छे से धो लें। जितना हो सके, उतने संतरे खाएं। ये दो घरेलू नुस्खे हर रोज करें। थोड़े दिन में आपको फर्क दिखने लगेगा।

ये भी पढ़ें: बाल झड़ने बंद हो जाएंगे, करें ये काम

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो संतरे के छिलकों का इस्तमाल करें। कुछ संतरे के छिलकों को छांव में सुखाएं। जब सूख जाए तो इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर हर रोज चेहरे पर लगाएं। इस दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। और चेहरा गोरा होने लगेगा।

9- खीरा

kheera

खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। हमारे शरीर को 75 फीसदी पानी की जरूरत होती है। खीरा बहुत गुणकारी फल होता है। जिसे हर रोज खाना चाहिए। चेहरे गोरा बनाने के लिए खीरे का जूस लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से दो हफ्तों को अंदर आपकी त्वचा में फर्क आने लगेगा।

10- पपीता

papeeta

पपीता भी चेहरे के लिए लाभदायक है। पपीते के कुछ टुकड़ों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगाने के एक घंटे बाद चेहरे धो लें। आपका चेहरा गोरा हो जाएगा। पपीता खाने से स्किन में लाभ होताहै।

11- नींबू

lemon

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। नींबू चेहरे के लिए एक चमत्कारिक दवा है। एक कटोरी में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें। फिर इसके रस को चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद इसे धो लें। अगर आप नींबू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा की सफाई हो जाती है। रंग भी गोरा होने लगता है।

12- टमाटर

tamatar

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये त्वजा को लिए काफी फायदेमंद होता है। ये सांवले रंग को भी दूर करने में कारगर है। आप भी अपने सांवले रंग से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: आलस छुड़ाने में मदद करेंगे ये 5 योगाभ्यास

तो टमाटर का इस्तेमाल कीजिए। टमाटर का पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद हल्के हाथों से धो लें। इस नुस्खे से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। चेहरे का रंग भी निखरने लगता है।

13- आलू

potato

आलू का घरेलू नुस्खा सबके लिए फायदेमंद है। अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हो गए हैं। तो कुछ आलू लें। इनकी स्लाइस लेकर चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। आलू का जूस भी पी सकते हैं। ऐसा रोज करेंगे तो धीरे-धीरे चेहरे पर निखार आने लगेगे।

14- नारियल पानी

nariyal pani

नारियल पानी इंसान के शरीर के लिए बहुत फायेदमंद होता है। इसीलिए रोज नारियल का पानी पीएं। इससे चेहरा चमकने लगता है। अगर आप भी चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान हैं। तो नारियल के पानी से चेहरा धोएं।

ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। और अगर आप नारियल का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाते है। तो दाग-धब्बे दूर होने के साथ आपके चेहरे का रंग निखरने लगता है।

15- अंडा

egg

बहुत से लोग अंडे के पीले भाग यानी जर्दी को पसंद नहीं करते हैं। मगर इसे चेहरे पर लगाने से रंग गोरा होता है। इसके अलावा अंडे में शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। जब ये सूख जाए तो ठंडा पानी लेकर चेहरा धो लें। इस नुस्खे से त्वचा ग्लो करने लगती है।

16- तरबूज

watermelon

गर्मियां आने वाली हैं। गर्मियों में तरबूज का सेवन करना चेहरे और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। पानी चेहरे के लिए बहुत जरूरी है। चेहरे पर गोरापन लाने के लिए तरबूज का एक छोटा टुकड़ा काट लें।

फिर इसे लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद एक घंटे तक लगने रहने दें। जब सूख जाए तो चेहरे को धो लें।

You Might Also Like