जब आप स्कूल में पढ़ाई करते थे तो जरूर आपके टीचर आपको उठाकर रीडिंग करने के लिए बोलते थे। आपने उस दौरान कितनी देर तक रीडिंग की। बहुत की होगी तो लगभग 5 मिनट। इससे ज्यादा समय तक शायद ही रीडिंग किसी ने की हो। किसी चीज को जोर से पढ़ना लगभग कुछ समय के लिए संभव है। 

Longest time reading aloud world records

कोई भी व्यक्ति घंटे दो घंटे से ज्यादा किसी चीज को लगातार जोर से नही पढ़ सकता है।  लेकिन अगर हम कहें कि दुनिया में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जहाँ पर एक व्यक्ति ने घंटे दो घंटे की बात तो छोड़ ही दीजिये, बल्कि उसने लगातार 9 दिन रीडिंग की है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला इंसान बना है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।


सबसे लम्बे समय तक बोलकर 'रीडिंग' करने का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स 


नाइजीरिया के रहने वाले 27 वर्षीय सैमसन आजाओ ने 215 घंटे लगातार पढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अगर घंटो की संख्या देखी जाए तो इस हिसाब से सैमसन ने लगातार 9 दिन रीडिंग की है। 215 घंटे लगाताररीडिंग करके उन्होंने पिछले रिकॉर्ड, जोकि 124 घंटे का था, को तोड़ा। पिछला रिकॉर्ड 2022 में किर्गिस्तान के रिसबाई इसाकोव ने बनाया था। 

सबसे लम्बे समय तक रीडिंग करने का रिकॉर्ड कैसे बना?


इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए रिकॉर्ड बनाने वाले व्यक्ति को पब्लिश हुई किताबों को जोर-जोर से पढ़ना होता है। इस दौरान वह 30 सेकेण्ड से ज्यादा नही रुक सकता है। 

इस रिकॉर्ड को बनाने वाले सैमसन ने 215 घंटों के दौरान लगभग 100 किताबें पढ़ीं। इन किताबों में फाइनैंस, सेल्स, मैनेजमेंट, लीडरशिप, पॉलिटिक्स, हेल्थ और मेंटल वेलनेस से सम्बंधित किताबें थी। 

सैमसन ने इस रिकॉर्ड क इसलिए बनाया ताकि नाइजीरिया में वह 'रीडिंग कल्चर' को प्रोत्साहित कर सकें और साक्षरता विकास को बढ़ावा दे सकें। 

जब यह रिकॉर्ड बन रहा था तब कई लोग सैमसन को सुनने आये थे। 


रिकॉर्ड बनाने के लिए नियम 

इस रिकॉर्ड को बनाने में नियम यह था कि उन्हें हर घंटे की रीडिंग के बाद 5 मिनट ब्रेक मिलता है। इस तरह से उन्हें 24 घंटे में कुल 2 घंटे ब्रेक मिलता था। इसी ब्रेक के दौरान वह खा, पी, सो, बाथरूम आदि जा सकते थे। 

सैमसन इन ब्रेक के दौरान कभी नहीं सोए। उनके लिए यह मुश्किल था लेकिन उन्होंने टारगेट सेट कर रखा था जिसके लिए वह पढ़ते रहे। 

यह भी पढ़ें: 

दुनिया में सबसे ज्यादा लम्बे बाल रखने वाली महिला, लगभग 9 फ़ीट जितने लम्बे हैं बाल


रिकॉर्ड बनाने से पहले सैमसन ने डॉक्टरों से सलाह ली थी कि इस दौरान किस तरह का भोजन करना चाहिए जिससे बाथरूम और टॉयलेट कम आये और उनकी आवाज में कोई कमी न आये।  


इस तरह का  रिकॉर्ड बनाने का काफी लम्बा इतिहास रहा है। 1987 में पहली बार इस तरह का रिकॉर्ड बना जब ब्रिटेन के एड्रियन हिल्टन ने 110 घंटे 46 मिनट तक शेक्सपियर की सभी रचनाएँ पढ़कर सुनाई थीं।

इसके बाद नेपाल के दीपक शर्मा बाजागैन ने 2008 में 113 घंटे 15 मिनट तक पढ़कर यह रिकॉर्डअपने नाम किया।  इसके बाद रिसबाई इसाकोव ने लगभग 123 घंटे का रिकॉर्ड बनाया जिसे सैमसन ने तोड़ा। 

You Might Also Like