अगर आप प्रकृति - प्रेमी हैं और भारत भ्रमण के शौकीन हैं तो आपको नार्थ ईस्ट इंडिया पर्यटन (North East India Tourism) पर जरूर जाना चाहिए। अक्सर जब भी लोग नार्थ ईस्ट इंडिया घूमने की सोचते हैं तो वे मेघालय और सिक्किम को ज्यादा तवज्जो देते हैं। आज हम आपको उत्तर पूर्व भारत के एक राज्य ‘त्रिपुरा के टॉप टूरिस्ट स्थानों (About Top Tourist Places in Tripura) के बारे में बताएँगे जहाँ घूमकर आप प्रकृति और पर्यटन का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। त्रिपुरा में राजस्थान के उदयपुर की तर्ज पर एक शहर बसा है जिसका नाम भी उदयपुर है। इस शहर के बसने के पीछे भी एक रोचक कहानी है। आइये इस आर्टिकल के माध्यम से त्रिपुरा के बारे में और वहां पर घूमने लायक चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

त्रिपुरा के बारे में (About Tripura)

भारत के पूर्वोत्तर कोने में बसा त्रिपुरा राज्य प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति का एक शानदार खजाना है। त्रिपुरा बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है। दिल्ली से अगरतला के लिए कई ट्रेनें चलती हैं जो कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होती हुई त्रिपुरा पहुँचती हैं। इसलिए अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं तो आप आसानी से ट्रेन के जरिये त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पहुँच सकते हैं। 

त्रिपुरा के बारे में रोचक तथ्य  (Some Interesting Facts About Tripura)


त्रिपुरा केरल के बाद भारत का दूसरा सबसे ज्यादा साक्षर राज्य है। यहाँ की साक्षरता दर 94% से ज्यादा है! पूर्वोत्तर के किसी राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।


त्रिपुरा भारत का पांचवा सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है। राज्य में 2500 से ज़्यादा छोटे चाय उत्पादक और 21 चाय प्रोसेसिंग कारखाने हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए त्रिपुरा एक आदर्श राज्य है! त्रिपुरा को किसी भी भारतीय राज्य में सबसे ज़्यादा प्राइमेट प्रजातियाँ रहने का गौरव प्राप्त है। इसलिए अपनी यात्रा के दौरान आकर्षक बंदरों और लीमरों को देखने के लिए  त्रिपुरा जाए।


त्रिपुरा तकनीकी रूप से काफी आगे हैं। यह राज्य भारत में तीसरा सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट गेटवे है, जो अपने निवासियों को अच्छी तरह से कनेक्ट रखता है।


त्रिपुरा के प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Tourist Places in Tripura)

त्रिपुरा भारत के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तरह अपने अन्दर प्रकृति की ख़ूबसूरती को समेटे हुए है। आइये त्रिपुरा के कुछ प्रमुख घूमने वाली जगहों (Famous Tourist Places in Tripura) के बारे में जानते हैं।
 

माताबारी मंदिर: त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित यह प्रतिष्ठित मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। जटिल नक्काशी और शांत वातावरण इस मंदिर को एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल बनाता हैं। इसलिए अगर आप मा दुर्गा के भक्त हैं तो इस मंदिर में एक बार दर्शन जरूर करें। इस मंदिर को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर अगरतला से 55 किलोमीटर दूर स्थित है। अगरतला और उदयपुर के बीच बसें चलती हैं आप उनसे यहाँ सफ़र कर सकते हैं। इस मंदिर में 2:30 बजे तक ही दर्शन करने की अनुमति है। 

उनाकोटि रॉक नक्काशी: 

अगर आपको पत्थरों पर की गयी नक्काशी और चित्रकारी देखने का शौक है तो आप यूनेस्को हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता प्राप्त उनाकोटि रॉक नक्काशी आपके लिए आदर्श जगह हैं। उनाकोटि रॉक अगरतला से 178 किलोमीटर दूर है। यहाँ आपको घूमने में पूरा एक दिन लग सकता है। यह एक आकर्षक ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है। यह 7वीं से 9वीं शताब्दी ईस्वी की चट्टानों पर की गई नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। 

0unakoti tripura

यहाँ पर एक बहुत बड़ी चट्टान पर शिव की मूर्ती बनी है, इस मूर्ति के दोनों ओर कई अन्य देवता और शिलालेख हैं। यह मूर्ति भारत में चट्टान पर बनी सबसे बड़ी मूर्ति है। यह 30 फीट ऊँची है। यहाँ पर अभी भी कई पत्थरों पर की गयी नक्काशियों वाली आकृतियाँ मिल रही है।


इसको देखने के बाद कुमारगंग नदी के तट पर स्थित शांत पुष्कर घाट भी जाएँ। यहाँ एक उनाकोटि म्यूजियम भी है।

नीर महल पैलेस: 

इसे लेक पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह शानदार इमारत रुद्रसागर झील के बीच में स्थित है। 20वीं सदी की शुरुआत में बना यह महल मुगल और यूरोपीय स्थापत्य शैली का मिश्रण है। इस पैलेस को आप नाव की सवारी करते हुए देख सकते हैं।

NeerMahal Palace, Tripura

                                         नीरमहल पैलेस 


उज्जयंत पैलेस: 

उज्जयंत पैलेस एक शानदार म्यूजियम है। इस म्यूजियम में मूर्तियों, वस्त्रों और कलाकृतियों को रखा गया है जो त्रिपुरा की समृद्धि विरासत और संस्कृति को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करता है। इसलिए अगर आप त्रिपुरा घूमने गए हैं तो इस म्यूजियम में जरूर जाएँ।

Ujjayanta Palace, Tripura


जम्पुई हिल्स: 

जम्पुई हिल्स त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित है। दक्षिणी त्रिपुरा में स्थित जम्पुई हिल्स एक बहुत ही सुंदर जगह है। अगर आप चाय और कॉफी के बागानों को देखना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जाएँ। हरी-भरी पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य यहाँ से दिखाई देते हैं। पहाड़ियों के बीच एक तरोताज़ा करने वाली सैर करें या इस क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी विरासत के बारे में जानने के लिए त्रिपुरा जनजातीय म्यूजियम में जाएँ।
 

जम्पुई हिल्स में हरियाली है। यहाँ आप तरोताज़ा करने वाली सैर और छोटी पैदल यात्रा कर सकते है। पहाड़ियों पर चढ़कर लुभावने दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। वन्घुमन व्यू पॉइंट से आप आसपास की घाटियों और गांवों के मनोरम दृश्यों का आनंद लें, खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान यहाँ से बेहतरीन नज़ारा देखने को मिलता है।

Jampui Hills Tripura.

बेटिलिनचिप (थाईद्वार) जम्पुई हिल्स और त्रिपुरा का सबसे ऊँचा स्थान है। यहाँ पर स्थित एक वॉचटावर से त्रिपुरा और मिज़ोरम दोनों के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं। अगर आप नवंबर में आते हैं, तो आप इस क्षेत्र में संतरे की फसल का जश्न मनाने वाले अनोखे ऑरेंज फेस्टिवल का मजा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

'भारत के स्कॉटलैंड' शिलांग में घूमने के लिए 8 जगहें, जानें कैसे, कब और क्या देखें


सिपाहीजाला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (वन्यजीव अभयारण्य): 

सिपाहीजाला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी एक रोमांचकारी वन्यजीव सफारी अनुभव प्रदान करता है। यहाँ पर हाथी, गिब्बन, हूलॉक गिब्बन और विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियों को देखा जा सकता है। आप सैंक्चुअरी के अन्दर स्थित रुद्रसागर झील पर नाव की सवारी भी कर सकते हैं। यहीं पर आपको आकर्षक नीर महल पैलेस देखने का मौका भी मिलेगा। यह सैंक्चुअरी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। 

Sepahijala zoo

आप हवाई जहाज़ या ट्रेन से आसानी से अगरतला पहुँच सकते हैं। अगरतला हवाई अड्डा (IXA) प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। अगरतला से आप टैक्सी, कैब किराए पर ले सकते हैं या सैंक्चुअरी तक पहुँचने के लिए लोकस बस में जा सकते हैं।

सिपाहीजाला वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में जाने का सबसे बढ़िया समय नवंबर से फरवरी तक होता है क्योंकि सर्दियों के महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है और इस समय जानवर ज्यादा सक्रिय होते हैं। भारी बारिश के कारण मानसून के मौसम (जून से सितंबर) के दौरान यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे रास्ते कीचड़ भरे हो सकते हैं और वन्यजीवों को देखने में बाधा आ सकती है।

You Might Also Like