Filmmaker told about dirtiest facts about Akshay Kumar in Hindi

 

कहते हैं कि जब स्टारडम का भूत चढ़ता है तो व्यक्ति उन लोगों को भुला देता है जो उन्हें कभी मुसीबत साथ दिया होता है। आज ऐसे ही हम एक फिल्म निर्माता के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अक्षय कुमार के बुरे समय में उनकी मदद की। उन्हें हिट फिल्मों में लिया लेकिन बाद में अक्षय ने स्टारडम पाने के बाद उस फिल्म निर्माता को ही भुला दिया। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


'जानवर' के निर्माता सुनील दर्शन और अक्षय कुमार 


फिल्म निर्माता सुनील दर्शन का अक्षय कुमार के साथ एक लंबा और सफल कामकाजी रिश्ता रहा। हालांकि सुनील दर्शन और अक्षय की यह दोस्ती 2005 की फिल्म 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर' की रिलीज के बाद अचानक समाप्त हो गया। 


अब हाल ही में सुनील दर्शन ने अक्षय के बारे में बताया है कि क्यों अक्षय ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। सुनील दर्शन के बयान से अक्षय कुमार के फैन्स जरूर नाराज होंगे। आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला। 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर' अक्षय के साथ  बॉबी देओल और करीना कपूर थे। इस फिल्म के निर्माता ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है कि उस समय अक्षय कुमार हिट हो रहे थे। उनका स्टारडम बढ़ता जा रहा था इसलिए उनका रवैया भी बढ़ता जा रहा था। 

एक समय अक्षय कुमार सुनील दर्शन को मानते थे गुरु 


सुनील दर्शन ने 'हंगामा' को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि जानवर फिल्म साइन करने से पहले अक्षय की लगातार 10 फ़िल्में फ्लॉप हो चुकी थी। फिर हमने उन्हें फिल्म 'जानवर' दी। जो कि हिट रही। इसके बाद अक्षय ने मुझे 'गुरु' मानना शुरू कर दिया। वह मुझे एक गुरु की व्यवहार करते थे। हालांकि मै उनका करियर नहीं गाइड कर रहा था। हालांकि जो चीजें सही होती थी मैं उन्हें बताया करता था। 

Dosti Film

सुनील दर्शन ने कहा 


सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार और अपने रिश्ते में आई खटास के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि जब स्टार के पीछे फिल्म प्रोड्यूसर भागने लगते हैं तो एक्टर को लगता है कि वह भगवान है। मै समझ सकता हूँ कि उस समय अक्षय कुमार स्टारडम के प्रेसर तले दबे थे। यह उस समय उनके लिए नया-नया था। इसी स्टारडम के चलते अक्षय ने उनसे मिलना-जुलना बंद कर दिया। 

 

सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार को फिल्म 'बरसात' ऑफर की थी 


जिस बरसात फिल्म में बॉबी देओल ने काम किया था वह फिल्म पहले अक्षय कुमार को ऑफर की गयी थी। हालांकि अक्षय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद यह फिल्म बॉबी देओल के पास चली गयी। और फिल्म आगे चलकर हिट भी रही है। 
 

सुनील दर्शन ने आगे बताया, "जब दोस्ती फिल्म रिलीज होने वाली थी तो हम दिल्ली में इसके प्रमोशन के लिए गए। वहां से लौटते हुए हम और अक्षय एक ही फ्लाईट में थे। दोनों मुंबई उतरे। वह अपने रास्ते गए और मै अपने रास्ते गए। तब से लेकर आज तक हम दोनों कभी नहीं मिले।"

Sunil Darshan                   अक्षय कुमार के साथ सुनील दर्शन 

 

सुनील दर्शन ने आगे बताया, "मैंने उस अनुभव की उम्मीद नहीं की थी जिसका मैंने फिल्म दोस्ती' के दौरान सामना किया। मुझे अक्षय के साथ 60 दिन शूटिंग करने को मिले थे। लेकिन पहले शेड्यूल में मेरे अनुभव के बाद, मुझे लगा कि चीजें बदल गई हैं। मैंने फिल्म में उनका पूरा हिस्सा 24 दिनों में शूट किया और उसे पूरा किया। उसके बाद एक गाना बचा था, जिसके लिए वह कभी नहीं आए। यही किस्मत थी।"

 

यह भी पढ़े: 

MX प्लेयर पर मौजूद 2022 में रिलीज हुई ये टॉप 10 वेबसीरीज, देखते ही कहोगे, ये हुई न बात


सुनील दर्शन ने आगे कहा, "जब कोई आपको ऊँगली पकड़कर सही रास्ते पर चलना सिखाता है वही वह व्यक्ति होता है जब आपके सफल होने के बाद भुला दिया जाता है या दरकिनार कर दिया जाता है। अक्षय ने भी मेरे साथ यही किया। हालांकि अक्षय के साथ मेरा कोई झगड़ा नहीं हुआ लेकिन फिल्म दोस्ती के रिलीज के बाद अक्षय के बर्ताव के बाद सब कुछ बदल गया। तब से हमने बात नहीं की।"


गौरतलब है कि अक्षय की पिछली कुछ फ़िल्में फ्लॉप बैक टू बैक फ्लॉप हो चुकी है। रक्षा बंधन, बच्चन पांडे, लक्ष्मी, वेलबॉटम, कटपुतली, राम सेतु, पृथ्वीराज सब बॉक्स ऑफिस और डिजिटल पर औंधे मुंह गिरी हैं। 

You Might Also Like