MX Player Hottest Hindi Web Web Series in 2022 List

MX प्लेयर एक ऐसा प्लेटफॉर्म या ऐप है जो आपको मुफ्त में फ़िल्में और वेबसीरीज देखने की सुविधा और सहूलियत देता है। वैसे अगर आप MX प्लेयर ऐप खोलेंगे तो आपको तमाम शो या वेबसीरीज तथा फ़िल्में देखने को मिल जायेंगी लेकिन कन्फ्यूजन तब होती है जब हमें समझ नहीं आता है कि कौन सा देखे और कौन सा नहीं। आज हम MX प्लेयर पर मौजूद 2022 की टॉप 10 वेबसीरीज के बारे में बताएँगे। 


MX प्लेयर पर मौजूद 2022 के टॉप 10 वेबसीरीज (Top 10 web series on MX Player in 2022)


इस आर्टिकल के माध्यम से हम सबसे नीचे से सबसे ऊपर के वेब सीरीज को रेट करेंगे। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


10- कार्टेल (Cartel)

कार्टेल बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर द्वारा निर्मित एक भारतीय एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें सुप्रिया पाठक, ऋत्विक धनजानी, जितेंद्र जोशी, तनुज विरवानी और दिव्या अग्रवाल ने मुख्य भूमिक निभाई हैं। इसे 20 अगस्त 2021 को रिलीज़ किया गया था। 


इस वेबसीरीज की कहानी मुंबई के 5 गैंग लॉर्ड्स के इर्द-गिर्द घूमती है। खान, अन्ना, आंग्रे, गजराज और एक रहस्यमय फिल्म निर्माता 5 गिरोह बनाते हैं जो सपनों के शहर में लो-प्रोफाइल अंडरवर्ल्ड पर राज करते हैं। जबकि सभी 5 गिरोह शहर के विभिन्न हिस्सों में काम करते हैं। इन पाँचों गिरोह की व्यवस्था और सद्भाव केवल एक महिला रानी माई के हाथों में होती है वह सिंहासन पर बैठती है। सुप्रिया पाठक रानी माई के किरदार में हैं। 

 


9- रूहानियत (Roohaniyat)

रूहानियत MX प्लेयर पर उपलब्ध एक बहुत ही बेहतरीन वेबसीरीज है। यह एक रोमांस ड्रामा वेबसीरीज है। इस शो की सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है। इसे बहुत ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। वैसे तो इस वेबसीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं जोकि MX प्लेयर पर उपलब्ध है। दोनों सीजन को मिलाकर कुल 40 एपिसोड हैं। 

इस वेबसीरीज में अर्जुन बिजलानी के साथ कनिका मान, युविका चौधरी, अमन वर्मा हैं। 


8- कैम्पस डायरीज (Campus Diaries) 

अगर आपको कॉलेज लाइफ और इसके बारे में सब कुछ पसंद है, तो यह शो देखें! कैम्पस डायरीज़ 12 एपिसोड की एक वेबसीरीज है जो सबसे मनोरंजक तरीके से कॉलेज के छात्र के जीवन को दिखाती है। इसे देखने पर हमारी अपनी खुद की कॉलेज लाइफ याद आ जाती है। 

यह  7 जनवरी 2022 को MX प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इस वेबसीरीज में हर्ष बेनीवाल,  ऋत्विक सहोरे, सलोनी खन्ना, सलोनी गौर और अभिनव शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

यह भी पढ़ें: 


7- दिल्ली ख़बर (Delhi Khabar)

 वेब सीरीज 27 मई 2022 को MX प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इसमें मधुस्नेहा उपाध्याय, एरियाना राय सिंघानिया; फैजान मीर, लीड ; नेहा कंवर, लीड ; पुनीत बराड़ ने मुख्य भूमिका निभाई है। दिल्ली खबर वेब सीरीज के डायरेक्टर अदीब रईस हैं।

आप MX  प्लेयर ऐप पर इस कॉलेज ड्रामा वेब सीरीज़ के सभी एपिसोड देख सकते हैं। दिल्ली खबर वेब सीरीज एक कॉमेडी, मिस्ट्री, रोमांस, एंटरटेनमेंट और सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर है।

 

6- अनामिक (Anamika)

अगर आपको उत्तेजक सीन्स के साथ गाली गलौज से भरी वेब सीरीज देखने का शौक है तो  MX ओरिजिनल सीरीज 'अनामिका' आपके मंसूबों को बखूबी पूरा करेगी। अनामिका एक भूलने वाली महिला की कहानी है जो अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। 

अनामिका एक क्राइम बेस्ड वेब सीरीज है। यह 10 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। इस MX प्लेयर वेब सीरीज में  अनामिका का किरदार सनी लियोन ने निभाया है। अनामिका एक दुर्घटना के बाद अपनी याददाश्त खो दी थी। कहानी अनामिका के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में आपको सनी लियोन का हॉट अवतार देखने को मिलेगा। 


5- ओर्चिड विला (Orchid Villa)


ओर्चिड विला वेब सीरीज 3 मई 2022 को MX प्लेयर पर रिलीज हुई थी। यह शो हिंदी भाषा में उपलब्ध है। मीरा जगन्नाथ, जितेंद्र पोल, मौमिता डे, श्वेता परदेशी, तेजस डोंगरे और महिमा गुप्ता इस शो में स्टार कास्ट की भूमिका निभा रहे हैं। आप MX प्लेयर/हंगामा प्ले पर इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। ऑर्किड विला क्राइम, एंटरटेनमेंट और सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर का है।

ओर्चिड विला के 6 एपिसोड उपलब्ध हैं। इसे आप मुफ्त में MX प्लेयर पर देख सकते हैं।


4- आश्रम (Aashram)

आश्रम MX पर देखे जाने वाले सबसे पॉपुलर वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज को जाने माने डायरेक्टर प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है इसके अलावा इसमें बॉबी देओल और ईशा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस वेबसीरीज के 3 सीजन अब तक आ चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि यह वेबसीरीज आशाराम राम बापू या बाबा गुरमीत राम रहीम की लाइफ पर बेस्ड है।


आश्रम वेब सीरीज का तीसरा सीजन 2022 में MX प्लेयर पर रिलीज हुआ था। यह एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। आप इस वेबसीरीज के तीनो सीजन मुफ्त में MX प्लेयर पर देख सकते हैं। 

 


3- बिसात (Bisaat)

बिसात एक नई मिस्ट्री थ्रिलर हिंदी वेब सीरीज़ है जो 15 अप्रैल 2021 को MX प्लेयर पर स्ट्रीमिंग की गयी थी। इस वेब सीरीज की कहानी एक मनोचिकित्सक कियाना वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने मरीज के जीवन में शामिल होने की आदत है। 


यहां एक मर्डर मिस्ट्री है जिसे सुलझाने के प्रयास में आप अपने दिमाग को चकरा देंगे। थ्रिलर के शौकीन, हमारा सुझाव है कि आप इसे मिस न करें! MX  प्लेयर पर अब बिसात के सभी एपिसोड देख सकते हैं।

2-  ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - सीजन 3 (Broken but beautiful)

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, जैसा कि आप नाम से ही अनुमान लगा सकते हैं, यह वेब सीरीज एकतरफा प्यार के बारे में है। यह वेब सीरीज दिवंगत बिस बॉस फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की ओटीटी पर डेब्यू वेब सीरीज थी। 


ब्रोकन बट ब्यूटीफुल एक हिंदी रोमांटिक वेब सीरीज है। इसके तीसरे सीज़न का प्रीमियर 29 मई 2021 को हुआ था; इसके पहले सीज़न का प्रीमियर 27 नवंबर 2018 को किया गया था। इस खूबसूरत लव स्टोरी को आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं। 


1- शिक्षा मंडल (Shiksha Mandal)

'शिक्षा मंडल' को सैयद अहमद अफजल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें गुलशन देवैया, गौहर खान और पवन मल्होत्रा ​ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह वेब सीरीज MX प्लेयर पर 15 सितंबर 2022 को रिलीज हुई। इसकी IMDB रेटिंग 6.9/10 है। इसे आप MX प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं। 

यह वेब सीरीज भारत में सबसे बड़े मेडिकल प्रवेश परीक्षा घोटालों में से एक घटना पर आधारित है। 

You Might Also Like