सबको पता है कि पृथ्वी का सबसे ऊँचा बिंदु एवेरेस्ट की चोटी है। एवेरेस्ट इस चोटी पर अब तक हजारो लोग पहुँच चुके है। कोई बहुत कम उम्र में तो कोई बहुत ज्यादा उम्र में, कोई विकलांग होके तो कोई किसी अन्य चीजों की वजह से एवेरेस्ट फतह करके रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन क्या आप किसी माँ-बेटी को जानते हैं जिसने साथ में एवेरेस्ट पर चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की माँ-बेटी एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली माँ-बेटी 


दुनिया की सबसे ऊँची छोटी एवेरेस्ट पर माँ बेटी के रूप में चढ़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली चेरिल बार्ट और उनकी बेटी निकी बार्ट ने बनाया है। ये दोनों एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली माँ-बेटी थी। आज से लगभग 16 साल पहले 24 मई 2008 में दोनों माँ बेटी ने एवेरेस्ट पर चढ़कर दुनिया की पहली माँ-बेटी होने का रिकॉर्ड बनाया था। 


व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर बनाया रिकॉर्ड 


चेरिल ने जिस समय यह रिकॉर्ड बनाया था उस समय वह एक कम्पनी की डायरेक्टर पद पर काम कर रही थी और उनकी बेटी निकी बार्ट मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। जिस समय निकी ने एवेरेस्ट की चढ़ाई की थी उस समय उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। 


एवेरेस्ट से पहले दोनों माँ-बेटी सेवन समिट्स (सात शिखर) को भी फतह कर चुकी थी 


चेरिल बार्ट और निकी बार्ट ने एवेरेस्ट चढ़ने से पहले यूरोप की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। 

Nikki Bart and her Mothere cheryl Bart


वर्त्तमान में चेरिल बार्ट वकील और उनकी बेटी निकी डॉक्टर के रूप में काम कर रही हैं। वे अभी भी पहाड़ों पर चढ़ाई करती हैं। 

दोनों माँ बेटी ने 2018 में अंटार्टिका में सबसे लम्बे  शांत ज्वालामुखी पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। 

हालाँकि निकी और चेरिल भविष्य के लिए किसी नए रिकॉर्ड की योजना नहीं बना रही हैं, लेकिन उनका इरादा एक टीम के रूप में दुनिया की खोज जारी रखने और नए साहसिक कार्य करने का अब भी है।

एवेरेस्ट रिकॉर्ड बनाने के एक दशक बाद वे अभी भी उस पहली, अद्भुत उपलब्धि पर बेहद उत्साहित और गौरवान्वित हैं। वे दोनों कहती हैं, ''हमें अभी भी इस रिकॉर्ड पर विश्वास करने के लिए खुद को चुटकी काटनी पड़ती है। कभी-कभी हम सोचते हैं" क्या सचमुच ऐसा हुआ था? क्या वे सचमुच हम ही हैं जिनके बारे में लोग बात करते हैं कि यही माँ-बेटी एवेरेस्ट चढ़ी हैं।"

यह भी पढ़ें: 

बिना दोनों पैर और हाथ में 7 उंगलियों से एवरेस्ट की चोटी को किया फतह, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

निकी और चेरिल के बाद 3 माँ बेटी की जोड़ी और है जिसने एवेरेस्ट फतह किया है। इसमें ऐसा करने वाली भारत की एक जोड़ी हैं। 2023 में पुणे की 6 वर्षीय लड़की अरिष्का और उसकी मां डिंपल लड्ढा ने माउंट एवरेस्ट फतह किया। 


2022 में, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियाई गैबी ने मई 2022 में अपनी मां जेन कनिज़े के साथ चढ़ाई करके इस लिस्ट में अपना और अपनी माँ का नाम शुमार किया। 

2021 में वलारी और जेस वेडेल, एक अमेरिकी मां और बेटी, ने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली अमेरिकी मां-बेटी टीम बनने का प्रयास किया।

You Might Also Like