हर लड़का चाहता है कि उसकी एक सूंदर सी गर्लफ्रेंड या पत्नी हो लेकिन सूंदर लड़की हर किसी के किस्मत नहीं होती है। कभी-कभी लोग सूंदर लड़की से प्रेम करने के चक्कर के अपने करियर तक को भी बर्बाद कर देते हैं। लेकिन अगर कोई लड़की की जरुरत को समझें तो उसे लड़का बहुत आसानी से आकर्षित कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिन्हे लड़कियां एक लड़के में देखना पसंद करती है। 

अगर आप इन चीजों को जान लेंगे तो किसी भी लड़की को अपनी तरफ आप आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आइये इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


1- शांत दिमाग वाले लड़के 

लड़कियां ऐसे लड़कों की ओर ज्यादा आकर्षित जो ज्यादा शांत रहते है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी शांत स्वाभाव बनाये रखते है। जो लड़के बात-बात में अपना आपा खो देते हैं या बहुत ज्यादा बोलते है लड़कियां उनसे असुरक्षित महसूस करती है। चूँकि लड़कियों का दिल बहुत कोमल होता है इसलिए लड़कियां भी ऐसे लड़कों को तलाश करती है जो उनकी बात को प्यार से सुने और उन पर गुस्सा न दिखाएँ। लड़कियां लड़कियां दिमाग वाले लड़कों पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है। 

2-   आत्मविश्वासी लड़के 

वैसे तो हर कोई उस व्यक्ति को पसंद करता है जिसमे आत्मविश्वास ज्यादा है। ऐसे लोग जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच रखते है। लड़कियां भी उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती है जो लड़के आत्मविश्वासी होते है, क्योंकि ऐसे लड़के अपनी बात कहीं भी रखने से कतराते है। लड़कियां मानती है कि ऐसे लड़के उनकी सुरक्षा और उनकी चाहतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त होते हैं। 

3- परफ्यूम लगाने वाले लड़के 

अच्छी सुगन्थ किसे आकर्षित नहीं करती है। लड़कियां भी ऐसी लड़कों को ज्यादा पसंद करती है जिनमे से अच्छी खुशबू आती है। जो लड़के परफ्यूम लगाते है उनसे लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों को ज्यादा खुशबूदार परफ्यूम लगाने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते है। अध्ययन में जिन लड़कों ने परफ्यूम लगाया था लड़कियों ने उन्हें ज्यादा पसंद किया। 

what girls like about boys


4-  अच्छा श्रोता

लड़कियों को वे लड़के ज्यादा पसंद आते है जो उनकी बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते है। अगर एक आदमी  लड़की की बातों को धैर्यपूर्वक सुनता है, चाहे बात कितनी भी लम्भी, थकाऊ, या उबाऊ क्यों न हो, लड़कियां उनसे ज्यादा आकर्षित होती है। किसी की बात सुनना, या यों कहें कि उस व्यक्ति को यह बताना कि उसकी बात सुनी जाती है, उसकी परवाह की जाती है और ध्यान दिया जाता है, लड़कियों को ऐसा अहसास कराने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते है। 

5- माता-पिता के साथ अच्छे संबंध रखने वाले लड़के 

हालांकि 'माँ के दुलारे' वाले लड़कों को कोई पसंद नहीं करता है, लेकिन जो लड़के अपने माता-पिता के बारे में लड़कियों को बताते है, उन्हें बताते है कि उनके माता-पिता उसे बहुत ज्यादा प्यार करते है तो ऐसे लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते है। अपने माँ-बाप को समय-समय पर फोन करना, उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करना, उनकी जरूरतों के प्रति सचेत रहना, लड़की को दिखाता है कि आप न केवल एक देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं, बल्कि आप उसे इतना सम्मान और ध्यान देने में भी सक्षम हैं। अपने माता-पिता के करीब होने से यह भी पता चलता है कि आप अपनी जड़ों और सिद्धांतों से अवगत हैं। और ऐसा कहा भी जाता है कि प्यार करने वाला बेटा एक प्यार करने वाला पिता भी बनता है। लड़कियां इसी तरह के लड़कों की तलाश में रहती है। 

यह भी पढ़ें: 

जिंदगी में खुश रहने के 8 सबसे कारगर तरीके

6- हल्का ईर्ष्या रखने वाला 

लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद जो दूसरो लड़कों को जलन रखते है। मसलन अगर कोई लड़की किसी अन्य लड़के से बात करती है तो जो लड़का उसे पसंद करता है अगर वह उस लड़के जलता है और यह बात अगर लड़की को पता चलती है तो उसे लगता है कि लड़का उसे वाकई में चाहता है। इस वजह से लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती है जो थोड़ी जलन की भावना रखते है।  

You Might Also Like