जिंदगी (Life) में खुशी से बढ़कर कोई चीज नहीं होती। मगर इंसान दुखी क्यों होता है,ये समझना भी चाहिए। जिंदगी में खुश (Happy) रहने के लिए वो काम करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। वो काम कुछ भी हो सकता है।

खुश रहने के 8 सबसे कारगर तरीके । 8 ways to be happy in Hindi

परिवार बहुत जरूरी

जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आ जाए, लेकिन अगर आपके पास परिवार है तो आप मुश्किलों को पार कर जाएंगे। परिवार का मतलब ही खुशी होता है।

पत्नी से बातें करें। बच्चों से बातें करें। अपने माता-पिता भाई बहन से अपने राज की बातें करें। परिवार के सदस्यों से बात करने से मन का बोझ हल्का हो जाता है। जितना हो सके उतना समय परिवार के साथ बिताए।

नई जगह घूमने जाएं

ऐसी धारणा मशहूर है कि एक जगह रहने, काम करने से लोग पक जाते हैं। यानि वो अपनी जगह, अपने काम को इंजॉय नहीं कर पाते हैं। नई जगह घूमने से इंसान को खुशी मिलती है।

क्योंकि वो जगह नई होती है। वहां नई-नई चीजें होती हैं। नए-नए लोग होते हैं। वहां, हमारी सोच बिल्कुल मंद पड़ जाती है। और हम हैरान हो जाते हैं। इसीलिए साल में 5 या 10 दिन के लिए किसी नई जगह घूमने जरूर जाएं।

अपनी पसंद की एक चीज हर रोज खाएं

इंसान के शरीर में नर्वस सिस्टम होता है। आप जो करते हैं, उसका असर इस पर पड़ता है। नर्वस सिस्टस आपको खुशी देता है।

यानि अगर आप हर रोज अपनी पसंद की एक चीज खाते हैं तो आपका नर्वस सिस्टम आपको खुश होने का संदेश देता है। इससे आपको हर रोज खुशी मिलती है।

ये भी पढ़ें: कम समय में चेहरा कैसे गोरा करें, चेहरे पर क्या लगाएं

हेल्थ पर ध्यान दें

खुश रहने में हमारी हेल्थ का बहुत बड़ा हाथ है। हेल्थ का सीधा संबंध आपके मन से होता है। अगर आप हेल्दी हैं तो आपका मन भी हेल्दी रहेगा।

शरीर और मन के हेल्दी रहने से आप खुश रहेंगे। इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। सुबह जल्दी उठकर योगा करें। जिम में जाएं या फिर किसी पार्क में जाकर एक्सरसाइज करें।

खुद को समय दें 

इंसान खुद को दुखी उस वक्त महसूस करता है। जब वो अकेला होता है। आप अगर खुद को उचित समय नहीं दे रहे हैं तो आप अपनी खुशी का खुद गला घोंट रहे हैं।

खुद को वक्त दें और जिंदगी से जुड़े सवाल पूछें। दिन में कम से कम 20 मिनट बिना किसी चीज के अकेले में बिताएं।

दोस्तों के साथ मौज-मस्ती

ऐसा कहते हैं कि अगर आपकी दोस्ती 7 साल तक चल जाए। तो वो हमेशा के लिए बनी रहती है। कभी नहीं टूटती है। जीवन में खुशी का रिश्ता दोस्तों के साथ समय बिताने से भी है।

अगर आप अपने दोस्तों से लगातार मिलते हैं। और मौज-मस्ती करते हैं तो आप लंबे समय तक खुश रहेंगे। क्योंकि वो दोस्त ही होते हैं, जिनके साथ हम अपने सारी सीक्रेट बातें शेयर करते हैं।

हर काम को खुशी से करें

इंसान अपनी जिंदगी में ज्यादातर काम मजबूर होकर करता है। मगर इसमें काम का क्या दोष है। दोष तो आपकी सोच का है। अगर आप किसी काम को मजबूर होकर करते हैं।

तो आपको उस काम से कभी खुशी नहीं मिलेगी। जिन कामों में आपको खुशी मिलती हैं, वो काम हर रोज करें। इसके अलावा कुछ ऐसे कामों को करने में खुशी की तलाश करें। जिसमें आपको बोरियत महूसस होती है।

ये भी पढ़ें: इतनी सैलरी मिलती है भारतीय क्रिकेटरों को

बुरे लोगों की संगत से दूर रहें

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हम जिन भी लोगों के संपर्क में होते है। वही चीजें न चाहते हुए भी हमारे अंदर आ जाती हैं। बुरे लोगों की संगत में रहने से आप भी उन्हीं की तरह सोचने लगते हैं, दुखी होने लगते हैं। इसीलिए बुरे लोगों और बुरी चीजों से दूर रहे। इससे आपकी सोच पवित्र रहेगी और आप दुखी नहीं होंगे।
 

You Might Also Like