वर्ष 2020 के जनवरी महीने में बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने अपनी वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (Annual Contract Salary List) जारी की।

इस वार्षिक कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को किसी भी श्रेणी में जगह नहीं दी गई, जिस कारण धोनी के प्रशंसक नाराज हो गए। इस बार कुल 27 भारतीय खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह दी गई हैं, जिसमें 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

सभी भारतीय खिलाडियों को 4 ग्रेड में बांटा गया है। A+ ग्रेड में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया  हैं जिसमें कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह हैं।

क्रिकेट पूरी दुनिया में फुटबॉल के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है। इसी वजह से भारत में किसी बच्चे के पैदा होने के साथ ये कहा जाता है कि ये तो बड़ा होकर क्रिकेटर बनेगा।

क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति एक ऐसी विधा में है, जिसमें व्यक्ति को शोहरत के साथ खूब सारा पैसा मिलता है। यहां ये जान लेना जरूरी है कि बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पैसा देता है।

BCCI

ऐसा इसीलिए किया जाता है कि खिलाडी अच्छी सैलरी पाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहें और भारतीय टीम जीत के नए रिकॉर्ड कायम करें।

बीसीसीआई (BCCI)  ने पुरुष और महिला सीनियर क्रिकेटरों के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट  (BCCI annual contract 2019-2020) अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 के बीच लागू करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

बता दें कि बीसीसीआी (BCCI) अनुबंधित खिलाडियों को चार श्रेणियों में रखता है ''A+ , A, B और C''। अब A+ ग्रेड में आने वाले खिलाड़ी को हर साल 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

 A ग्रेड वाले खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये, B ग्रेड वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये और C ग्रेड के खिलाड़ी को हर साल 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

सैलरी लिस्ट ग्रेड के हिसाब से

1-  A+ ग्रेड 7 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष)  

2-  A ग्रेड  (5 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष)

3-  B ग्रेड  (3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष)

7- C ग्रेड  (1 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष)

भारत के प्रमुख घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों की सूची

A+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ी

BCCI ने ग्रेड की ये नई लिस्ट बनाई है।

Team India

1- विराट कोहली (7 करोड़ प्रतिवर्ष)

2- रोहित शर्मा (7 करोड़ प्रतिवर्ष)

3- जसप्रीत बुमराह (7 करोड़ प्रतिवर्ष)

A  ग्रेड में 11 खिलाड़ी शामिल

1- शिखर धवन (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

2- केएल राहुल (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

3- अजिंक्य रहाणे (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

4- रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

5- कुलदीप यादव (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

6- भुवनेश्वर कुमार (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

7- चतेश्वर पुजारा (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

8- रविंद्र जडेजा (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

9- मोहम्मद शमी (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

10- इशांत शर्मा (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

11- ऋषभ पंत (5 करोड़ प्रतिवर्ष)

B ग्रेड में 5 खिलाड़ी शामिल

1- उमेश यादव (3 करोड़ प्रतिवर्ष)

2- ऋद्धिमान साहा (3 करोड़ प्रतिवर्ष) 

3- मयंक अग्रवाल (3 करोड़ प्रतिवर्ष)
 
4- हार्दिक पंड्या (3 करोड़ प्रतिवर्ष)

5- युजवेंद्र चहल (3 करोड़ प्रतिवर्ष)

C  ग्रेड में 8 खिलाड़ी शामिल

1- केदार जाधव (1 करोड़ प्रतिवर्ष) 

2- वॉशिंगटन सुंदर (1 करोड़ प्रतिवर्ष)

3- हनुमा विहारी (1 करोड़ प्रतिवर्ष) 

4- मनीष पांडे (1 करोड़ प्रतिवर्ष)

5- श्रेयस अय्यर (1 करोड़ प्रतिवर्ष)

6- दीपर चाहर (1 करोड़ प्रतिवर्ष)
 
7- नवदीप सैनी (1 करोड़ प्रतिवर्ष)

8- शार्दुल ठाकुर (1 करोड़ प्रतिवर्ष)

ये भी पढ़ें: टी20 में इन 3 खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा अर्धशतक


महिला क्रिकेटरों को कितनी वार्षिक सैलरी मिलती है? (Contract fee of Women Cricketers)

indian woman team

बीसीसीआई (BCCI) ने महिला क्रिकेट खिलाडियों को 3 श्रेणी में बांटा गया है। ये श्रेणियां A,B और C है। बीसीसीआई के मुताबिक, ये कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2019 से सितम्बर 2020 के बीच लागू रहेगा।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि परुषों और महिलाओं के कॉन्ट्रैक्ट में बहुत बड़ी असमानता है। ग्रेड A के पुरुष खिलाड़ी को हर साल 5 करोड़ रुपये मिलते हैं वहीं, इसी श्रेणी में महिला खिलाड़ी को सिर्फ 50 लाख रुपये ही प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। नीचे दी गई लिस्ट को देखें।

सीनियर महिला ग्रेड A की खिलाड़ियों  हर साल 50 लाख रुपये मिलते हैं।

सीनियर महिला ग्रेड B की खिलाड़ियों हर साल 30 लाख रुपये मिलते हैं।

सीनियर महिला ग्रेड C की खिलाड़ियों को हर साल 10 लाख रुपये मिलते हैं।

ग्रेड A में शामिल महिला क्रिकेटर

1- पूनम यादव (50 लाख प्रतिवर्ष) 

2- हरमनप्रीत कौर (50 लाख प्रतिवर्ष)

3- स्मृति मंधाना (50 लाख प्रतिवर्ष)

ग्रेड B में शामिल महिला क्रिकेटर

1- मिताली राज (30 लाख प्रतिवर्ष) 

2- झूलन गोस्वामी (30 लाख प्रतिवर्ष)

3- एकता बिष्ट (30 लाख प्रतिवर्ष)

4- राधा यादव (30 लाख प्रतिवर्ष)

5- तानिया भाटिया (30 लाख प्रतिवर्ष)

6- शिखा पाण्डेय (30 लाख प्रतिवर्ष)

7- जेमिमा रोड्रिग्स (30 लाख प्रतिवर्ष)

8- दीप्ति शर्मा (30 लाख प्रतिवर्ष)

ग्रेड C में शामिल महिला क्रिकेटर

1- वेदा कृष्णामूर्ति (10 लाख प्रतिवर्ष)

2- पूनम राउत (10 लाख प्रतिवर्ष)

3- मानशी जोशी (10 लाख प्रतिवर्ष)

4- अनुजा पाटिल (10 लाख प्रतिवर्ष)

5- हेमलता (10 लाख प्रतिवर्ष)

6- अरुंधती रेड्डी (10 लाख प्रतिवर्ष)

7- राजेश्वरी गायकवाड (10 लाख प्रतिवर्ष)

8- पूजा वस्त्राकर (10 लाख प्रतिवर्ष) 

9- हरलीन देओल (10 लाख प्रतिवर्ष)

10- प्रिया पुनिया (10 लाख प्रतिवर्ष)

11- शैफाली वर्मा (10 लाख प्रतिवर्ष)

You Might Also Like