भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची में गिने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) के कारनामों से तो हर कोई वाकिफ है। 

विराट कोहली के बारे मेंं 15 तथ्य | Virat kohli Facts in Hindi |

मगर क्या आप जानते हैं कि कप्तान कोहली के बारे में ऐसे कई तथ्य हैं, जिनके बारे में उनके चाहने वालों को अभी तक नहीं पता है।

तो चलिए इस लेख के माध्यम से आप विराट कोहली के उन 15 गजब तथ्यों से रूबरू होने वाले हैं, जो बेहद कम लोग जानते हैं। 

1- विराट का नीकनेम 'चीकू' है और ये नाम उनके क्रिकेट कोच अजीत चौधरी ने दिया था।

2- कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को प्रेम कोहली और सरोज कोहली के घर दिल्ली में हुआ था।

3- उनके भाई का नाम विकास और बहन का नाम भावना है। कोहली का बचपन दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीता है।

4- विराट कोहली विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।

5- विराट ने क्रिकेट करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर की थी। वर्ष 2006 में उन्हें अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चुन लिया गया।

virat kohli

6- नवंबर 2006 में कोहली  ने दिल्ली की तरफ से तमिलनाडु टीम के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ये फैक्ट आपको डरा देंगे

7- कप्तान कोहली के बारे में एक प्रशंसनीय किस्सा मशहूर है कि 18 दिसंबर 2006 को उनके पिता की मृत्यू हो गई थी और

उसके अगले दिन 19 दिसंबर को विराट ने कर्नाटक के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।

8- वर्ष 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टीम को वर्ल्ड जिताया। उस टीम रविंद्र जडेजा भी थे।

9- कोहली ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

जबकि टी-20 अतंरराष्ट्रीय में पर्दापण करने का मौका उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ष 2010 में मिला। उन्होंने पहला टेस्ट साल 2011 में खेला।

10- विराट कोहली की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात 2013 में एक ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। उसके बाद कोहली अनुष्का को डेट करने लगे।

virat kohli

किसी मैच के दौरान कोहली ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। 11 दिसंबर 2017 में दोनों की शादी हो गई।

11- कप्तान कोहली अपने बैट पर एमआरएफ (MRF) लिखवाने के हर मैच में 3 लाख रूपये लेते हैं।

ये भी पढ़ें: यहां शादी के लिए तरसती हैं लड़कियां

12- एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने फुटबॉल को अपना पसंदीदा खेल बताया और कहा कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो फुटबॉल को एक बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।

virat kohli

13- मार्च 2013 में कोहली ने 'विराट कोहली फाउंडेशन' नाम की एक चैरिटी की शुरूआत की। ये चैरिटी गरीब बच्चों और उनकी शिक्षा को लेकर काम करती है।

14- सबसे कम उम्र में 'वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर' का सम्मान पाने वाले का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। वर्ष 2012 में महज 22 साल की उम्र में उन्हें ये पुरस्कार दिया गया।

15- वर्ष 2013 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' और 'अर्जुन अवॉर्ड' से नवाजा गया।

साल 2018 में भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' से सम्मानित किया गया।

You Might Also Like