किडनी में स्टोन यानी पथरी होने की बीमारी आप सबने सुनी होगी। अक्सर किडनी स्टोन अगर 5 मिमी से ज्यादा होता है तो उसे बीमारी माना जाता है, जिससे दर्द होता है। लेकिन अगर आपको कहा जाए कि दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति है जिसके अंदर किडनी की पथरी मिमी में नहीं बल्कि सेमी में है तो चौंकना लाजमी है। यह व्यक्ति किडनी की पथरी के मामले में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं:


दुनिया का सबसे भारी किडनी स्टोन (पथरी) | World’s largest and heaviest kidney stone


श्रीलंका के रहने वाले एक व्यक्ति में किडनी में पथरी इतनी भारी थी कि उसे दुनिया का सबसे भारी किडनी स्टोन घोषित किया गया है। वजन के मामले में बात की जाए तो इस किडनी का भार कम से कम 800 ग्राम था। यह वजन 5 बेसबॉल के बराबर है। 


दरअसल श्रीलंका के आर्मी से रिटायर हो चुके 62 वर्षीय कनिस्टस कून्घे के किडनी के अन्दर सबसे भारी और सबसे बड़ा किडनी स्टोन मिला है। 


दुनिया की सबसे लम्बी और सबसे चौड़ी पथरी 
 

इस किडनी स्टोन यानी पथरी की लम्बाई 13. 37 सेमी और चौड़ाई 10.55 सेमी है। यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी किडनी स्टोन है।


दरअसल कनिस्टस कून्घे के अन्दर जो किडनी स्टोन पाया गया है वह उनकी किडनी से भी बड़ा था।  

बता दें कि सबसे बड़ी किडनी स्टोन का पिछला रिकॉर्ड 2004 के बाद से नहीं टूटा है। 2004 में भारत के विलास घुगे नाम के एक व्यक्ति में 13 सेमी (5.11 इंच) की किडनी की पथरी को सर्जरी से निकाला गया था। 

कनिस्टस कून्घे की किडनी सबसे भारी किडनी भी है, जिसका वजन करीब 800 ग्राम है यानी एक किलो में से मात्र 200 ग्राम कम। 


सबसे भारी किडनी का पिछला रिकॉर्ड 2008 में पाकिस्तान के वजीर मुहम्मद ने बनाया था। तब उनके अन्दर  620 ग्राम की पथरी मिली थी। 


कनिस्टस कून्घे की रिकॉर्ड तोड़ने वाली किडनी की पथरी उनकी दाहिनी किडनी में थी और इसकी पहचान आर्मी हॉस्पिटल, कोलंबो, श्रीलंका की यूरोलॉजिकल टीम ने की थी।

कून्घे को ओपन पाइलोलिथोटॉमी नामक एक सर्जरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसके तहत उनकी किडनी के पेल्विक में चीरा लगाकर पथरी को सर्जरी के जरिये निकाला गया। यह ऑपरेशन 1 जून 2023 को डॉ. कुगादास सुदर्शन ने किया।

भले ही इतनी बड़ी पथरी कनिस्टस कून्घे के किडनी में थी तब भी उनकी किडनी सामान्य रूप से काम कर रही थी। उनका लीवर, पित्ताशय, अग्न्याशय और प्लीहा आकार में सामान्य थे। हालांकि कून्घे का प्रोस्टेट बढ़ा हुआ था।

पथरी निकलने के बाद कून्घे अच्छी तरह से उबर रहे हैं। 

किडनी की पथरी तब बनती है जब बहुत ज्यादा गाढ़ा मूत्र किडनी से होकर गुजरता है, जिससे मूत्र में घुले रसायन क्रिस्टलीकृत हो सकते हैं, जिससे एक या ज्यादा पथरी बन सकती है।

यह भी पढ़ें: 

शरीर को ऐसी-ऐसी जगह से फोड़ा कि बना डाला 'सबसे ज्यादा बार जोड़ों को चटकाने' का रिकॉर्ड

आमतौर पर लोगों में एक छोटे कंकड़ के आकार की पथरी पायी जाती है। इस केस में पथरी 3 पाव से भी ज्यादा हो गई थी। जैसा कि सभी जानते हैं कि किडनी की पथरी से पेट में बहुत तेज दर्द होता है। छोटी पथरी पेशाब के रास्ते से निकल सकती है, बड़ी पथरी को निकालने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है।


किडनी की पथरी से सम्बंधित अन्य रिकॉर्ड 


एक व्यक्ति में सबसे ज्यादा पथरी: 8 दिसंबर 2009 को भारत के धनराज वाडिले के अन्दर से इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी, धुले, महाराष्ट्र, में 172,155 किडनी की पथरी निकाली गई, जोकि एक रिकॉर्ड है। 

You Might Also Like