आपने कभी न कभी अपनी उंगली जरूर फोड़ी (चटकाई) होगी। यहाँ तक गला भी घुमाया होगा जिससे कड़क की आवाज आती है। वैसे तो हाथों की उँगलियों के अलावा पैरों की भी उंगलियों को अक्सर लोग फोड़ते हैं। लेकिन क्या आप उँगलियों या शरीर के जोड़ों को चटकाने से संबंधति किसी रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं। आज हम शरीर के सभी जोड़ों को चटकाने के एक गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताएँगे। 


उंगली, सिर, पैर और शरीर के अन्य जोड़ों को एक बार में फोड़ने का विश्व रिकॉर्ड 


दरअसल स्वीडन के रहने वाले ओले लुन्दीन नाम के एक 23 साल के लड़के ने शरीर के तमाम जोड़ों को एक बारे में सबसे ज्यादा बार फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल ओल्ले लुन्दीन ने एक बार में 46 बार अपने शरीर के जोड़ों (जॉइंट्स) को फोड़ा है। 

पहले यह रिकॉर्ड 40 बार था जिसे दिसम्बर 2022 में नेपाल के कमल पोखरेल ने बनाया था। 

ओले लुन्दीन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हर दिन अपनी उँगलियों, पैरों की उँगलियों, गले और शरीर के अन्य जोड़ों को फोड़ने की प्रैक्टिस किया करते थे। 

जिस दिन रिकॉर्ड बनना था उस दिन ओले लुन्दीन ने बहुत ही सावधान से चलना-फिरना रखा ताकि कोई उंगली या पैर की उंगली न फूटे तो नही तो फाइनल अटेम्प्ट के दौरान जोड़ों के फूटने की संख्या कम हो जायेगी। इसमें उन्होंने बहुत ही सावधानी बरती। 
 

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हर क्रैक (फूटने की आवाज) के बीच 3 सेंकंड से ज्यादा का अंतर नहीं होना था। अगर कोई जोड़ पहली बार में नहीं फूटता था तो चैलेंजर को अगले जोड़ को फोड़ना होता था। 


ओले ने विश्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए लगातार शरीर के 46 अलग-अलग जोड़ों को चटकाया। इन जोड़ों में उनकी गर्दन, पीठ और टखने शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: 

धोखे से 105 महिलाओं से शादी करके बनाया रिकॉर्ड, हुई 35 साल की सजा


ओले का मानना है कि वह एक बार में 60 से भी ज्यादा बार जोड़ों को चटका सकते हैं। ओले का कहना है कि शरीर में 360 जोड़ हैं तो संभव है कि और भी कई सारे जोड़ों को चटकाया जा सकता है। 


ओले ने रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने जबड़े, नाक, कान को चटकाने की कोशिश की है। भले ही इसमें उन्हें कोई सफलता हाथ न लगी लेकिन उन्होंने इन अंगोcr को भी चटकाने की कोशिश की है। 


ओले ने "दरारों के सही क्रम" का पता लगाने के लिए घंटों अभ्यास किया था, हालांकि, उन्होंने कहा कि तनाव के दौरान इसे सही से अमल में लाना बहुत ही कठिन काम था। 

ओले ने हालांकि खुद पर दबाव नहीं बनने दिया, और उन्होंने पिछले रिकॉर्ड से छह क्रैक ज्यादा तोड़ कर यह रिकॉर्ड बनाया। 

दरअसल जहाँ यह रिकॉर्ड बन रहा था वह एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो था। ऐसा इसलिए था ताकि ऊँगली फूटने की हर एक आवाज को रिकॉर्ड किया जा सके। हालांकि रिकॉर्डिंग स्टूडियो की फर्श भी चचर मचर कर रही थी लेकिन अच्छी बात यह रही कि माइक्रोफोन ने उन सभी उंगली फूटने की आवाजों को कैच कर लिया। 

जोड़ों को सबसे ज्यादा फोड़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले ओले ने छह साल की उम्र में एक छोटे बच्चे के रूप में अपनी उंगलियां चटकाना शुरू कर दिया था। हालांकि तब उनकी दादी ने उन्हें ऐसा करने के लिए रोकती थी। 


ओले बताते हैं कि जोड़ों को चटकाने के दौरान उन्हें कुछ जोड़ों को चटकाने में काफी दर्द हुआ जैसे ऊँगली के बीच वाले पार्ट या अंगूठे को। हालांकि अब वह कहते हैं कि उँगलियों को चटकाने में वह इतने अभ्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें कहीं भी कुछ भी दर्द नहीं होता है। 

जोड़ों को चटकाने का पिछला कुछ रिकॉर्ड 

2003: जेम्स सिएमियोंग (भारत) द्वारा लगातार 26 बार जोड़ों को चटकाया गया 

2017: कलाई सेलवेन काली शनमुघम (ब्रिटेन) द्वारा लगातार 32 जोड़ों को चटकाया गया 

2021: सेबस्टियन क्वाल वोल्ड (स्वीडन) द्वारा लगातार 36 बार चटकाया गया 

2022: कमल पोखरेल (नेपाल) ने लगातार 40 बार शरीर के जोड़ों को चटकाया 

2023: ओले ने लगातार 46 बार जोड़ों को चटका कर रिकॉर्ड बनाया। 
 

You Might Also Like