आप जानते होंगे कि नार्मल लोगों में कुल 32 दांत होते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है या विश्वास करेंगे कि 32 से भी ज्यादा दांत हो सकते हैं। दुनिया में किसी एक इंसान में सबसे ज्यादा दांत का रिकॉर्ड भारत में है। दरअसल भारत में एक महिला है जिसने सबसे ज्यादा दांत होने के मामले में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 


सबसे ज्यादा दांत होने का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि पुरुष में सबसे ज्यादा दांत का रिकॉर्ड कनाडा के एक व्यक्ति के पास है। इस व्यक्ति का नाम इवानो मेलोन है। इस व्यक्ति के मुंह में कुल 41 दांत है। 


 एक महिला में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड 

आपको बता दें कि महिला में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड एक महिला के नाम है। कल्पना बालन नाम की इस महिला के मुंह में कुल 38 दांत हैं। इस तरह से उन्होंने सबसे ज्यादा दांत होने का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 


38 दांत होने का कारण 

आपको बता दें कि कल्पना बालन एक बच्चे की माँ है। उनकी उम्र 26 वर्ष  है। कल्पना के पास आम लोगों की तुलना में चार अतिरिक्त जबड़े (निचले जबड़े) के दांत और दो अतिरिक्त मैक्सिलरी (ऊपरी जबड़े) के दांत हैं।

कल्पना में ये अतिरिक्त दांत तब उगने शुरू हुए जब वह अपने टीनएज में थी। हालांकि इन दांतों की वजह से उसे कोई दर्द नहीं होता है लेकिन जब भी वह कुछ खाती है तो चीजें उसके इन दांतों में फंस जाती है। तब उसे समस्या होती है। 

कल्पना के माँ बाप उसके अंदर दांतों को देखकर हुए थे हैरान

कल्पना ने खुलासा किया कि जब उसके माता-पिता ने पहली बार उसके अतिरिक्त दांत निकलते हुए देखे तो वे "हैरान" हो गए और उन्होंने इन दांतों को निकलवाने के लिए कहा।

हालाँकि कल्पना के डेंटिस्ट ने सुझाव दिया कि वह तब तक दांत निकलवाने का इन्तजार करें जब तक कि दाँत बड़े न हो जाएँ क्योंकि छोटे दांतो को आसानी से हटाया नहीं जा सकता था।


बड़े होने के बाद भी कल्पना ने दांतों को न निकलवाने का फैसला किया 

हालाँकि कल्पना ने दाँतों के पूरी तरह से उग जाने के बाद भी उन्हें न निकलवाने का फैसला किया। कल्पना दांत निकलवाने के दर्द से डरती थी इसलिए उन्होंने निकलवाना सही नहीं समझा। 

सबसे अधिक दांत होने का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर खुश हैं कल्पना 

इस विश्व रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद कल्पना का कहना है कि वह अपने फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा, "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब पाकर मैं बहुत खुश हूं।यह मेरी जीवन भर की उपलब्धि है।"

यह भी पढ़ें: महिला ने सबसे लम्बी दाढ़ी रख बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 
कल्पना के केस में ऐसा भी है कि भविष्य में उनके दो दांत और उग सकते हैं क्योंकि दो और दांत हैं जो अभी तक नहीं आये हैं।


मुंह में अतिरिक्त दांतों के होने की स्थिति को 'हाइपरडोंटिया' या 'पॉलीडोंटिया' कहा जाता है। दुनिया की 3.8% आबादी के पास ही 32 से ज्यादा दांत होते हैं। ज्यादातर लोगों को 32 से एक या दो दांत होते हैं। 
 

You Might Also Like