Mars latest findings Mangal Grah par mili rochak cheej door image 

मंगल ग्रह पर अक्सर जीवन होने की सम्भावना के पीछे तमाम तर्क आते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही फोटो नासा के रोवर ने खींची है जिसे देखकर साफ़ संकेत मिलता है कि तस्वीर में जो चीज दिख रही है उसे किसी जिन्दा प्राणी ने बनाया है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


नासा के रोवर को दिखा एलियन का बनाया दरवाजा 


हालांकि नासा ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्हें कोई सीक्रेट दरवाजा मिला है। बल्कि एक फोटो शेयर की गयी है जिसमे एक पहाड़ी में एक दरवाजेनुमा आकृति दिख रही है। आप भी ध्यान से देखें इस आकृति को 

देखने में ऐसा लगता है कि जैसे यह किसी गुफा का दरवाजा है। हालांकि यह पहाड़ में हुआ एक फ्रैक्चर है।  जोकि काफी छोटा है। यह इतना छोटा है कि इसमें केवल एक बिल्ली ही जा सकती है। 

मार्स क्यूरोसिटी रोवर ने शेयर की तस्वीर 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नासा के क्यूरोसिटी रोवर मंगल ग्रह की सतह पर वहां के वातावरण और मिट्टी के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रहा है। क्यूरोसिटी रोवर द्वारा खींची गयी मंगल ग्रह की तमाम रोचक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बने हैंडल पर शेयर किया जाता है। 

तस्वीर में दिख रहा दरवाजा एक पत्थर की चट्टान का टूटा हुआ हिस्सा है 

क्यूरोसिटी रोवर के ट्वीट में बताया गया , "आप लोगों ने तस्वीर देखी होगी जो मैंने ली। इसमें कोई शक नहीं है कि यह आपको किसी दरवाजे जैसा दिख सकता है लेकिन यह एक प्राकृतिक भौगोलिक फ्रैक्चर है जोकि एक दरवाजे की तरह दिख रहा है क्योंकि आपका दिमाग आपको यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि यह कोई अनजानी चीज है। इस तरह की भावना को 'परेइडोलिया' कहा जाता है। 

 

लोगों ने तस्वीर पर बनाये मीम्स 

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर मीम्स बनाना शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उस दरवाजे से किसी को निकलते हुए तो किसी कोई दरवाजे से अन्दर जाते हुए दिखाया। कुछ ने बर्नी सैंडर्स को वहां बैठे हुए दिखाया। लोगों उन लोगों के खूब मजे लिए जिन्होंने इसे एक दरवाजा मान लिया था। 

कुछ लोगों ने माना कि एलियंस का है यह काम 

वहीँ कुछ लोगों ने इसे एलियन द्वारा बनाया गया दरवाजा मान रहे हैं और कह रहे हैं कि हो सकता है कि पहले मंगल ग्रह पर बहुत छोटेछोटे प्राणी रहते हो उन्ही ने शायद यह दरवाजा बनाया हो।  

 

यह भी पढ़ें: 

रोज खाए वाले इन खाद्य पदार्थों से होता है कैंसर | Cancer Causing Foods, जाने

You Might Also Like