जीवन में कभी न कभी हर एक इंसान को किसी को इम्प्रेस करने की जरुरत पड़ती है। फिर चाहे प्यार के चक्कर में किसी को इम्प्रेस करना हो या किसी और ऊँचे ओहदे के व्यक्ति को, ये चीजें कभी न कभी जरूर करनी पड़ती है। वैसे तो आजकल लोग प्यार के चक्कर में लड़की या लड़के को  इम्प्रेस करते है। खासकर लड़के लड़कियों को। 

ऐसा देखा गया है कि लोग प्रेम में तो पड़ जाते है लेकिन वे जब दूसरे व्यक्ति को इम्प्रेस नहीं कर पाते हैं तो उनका प्यार परवान नहीं चढ़ पाता है। आज के दौर में हर एक व्यक्ति व्यस्त है। ऐसे में किसी को भी थोड़े से समय में इम्प्रेस करना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन कुछ मानवीय भावनाएं हैं जिन्हे अगर बढ़ावा दिया जाये तो व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को आसानी से बहुत थोड़े समय में इम्प्रेस कर सकता है। 

कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी को पसंद तो करते हैं लेकिन उनसे अपनी चाहत का इजहार नहीं कर पाते हैं। वे उन्हें इम्प्रेस करने के नए नए तरीके खोजते रहते हैं।  आज हम कुछ ऐसे तरीके के बारे में जानेंगे जिसकी मदद से आप अपने चाहने वाले को इम्प्रेस कर सकते है। 

 

 

 

साथ में समय बिताने की कोशिश करें  

किसी को इम्प्रेस करने में सबसे जरूरी चीज यह होती है कि आप उनके साथ समय बिताएं। क्योंकि जब आपको उनके साथ पर्याप्त समय मिलेगा तभी वे आपकी अच्छी-बुरी चीजों को जान पाएंगे। थोड़े से समय में कोई भी किसी को अच्छे तरीके से जान नहीं पाता है। मानव का दिमाग किसी को समझने एक लिए एक नियत समय लेता है। इसके बाद मन में रोध- प्रतिरोध होता है। फिर दिमाग एक निर्णय पर पहुंचता है। इसलिए किसी को भी इम्प्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप उनके साथ समय बिताएं। 

विश्वास जीतने की कोशिश करें 


कोई भी व्यक्ति आपसे तब इम्प्रेस होगा जब वह आप पर विश्वास करेंगे। चाहे फिर यह विश्वास आपके काम को लेकर हो,  आपकी बात को लेकर हो या आपकी पर्सनालिटी को लेकर हो। किसी को इम्प्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप उनका विश्वास जीते। अगर आप किसी रिश्ते को शुरू करना चाहते है तो बीच में विश्वास कायम करें। हर एक रिश्ते की नींव विश्वास होता है। इसलिए जरूरी है कि किसी को इम्प्रेस करने के लिए पहले आप उनका विश्वास जीतें। 

दुःख और सुख में उनके साथ रहे 

हर एक व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। इसलिए किसी को इम्प्रेस करना आसान हो सकता है तो किसी को इम्प्रेस करना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए साल भी लग सकते है और हफ्ते महीने भी। इस दौरान यह जरूरी है उस व्यक्ति (लड़का या लड़की) के हर दुःख सुख में उसके साथ खड़े रहे। उसकी मदद करें। इससे व्यक्ति आंतरिक रूप से जुड़ाव महसूस करता है। 

 

what girls like about boys

 

पसंद और नापसंद चीजों का रखें ख्याल 

अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आप यह ध्यान रखें कि लड़की क्या पसंद करती है और क्या नहीं पसंद करती है। जो चीज वह नहीं पसंद करती है उसे उसके सामने या पीठ पीछे न करने की कोशिश करें। जो चीजें उसे पसंद उन चीजों को उसे गिफ्ट करें, उन आदतों को अमल में लाएं। इससे आप किसी भी लड़की को आसानी से इम्प्रेस कर सकते है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जो चीजें लड़की को पसंद उसे करते हुए लड़की को एहसास न होने दें कि यह सिर्फ आप उसके लिए ही कर रहे है बल्कि ऐसा जाहिर करें कि वह चीज आपको भी पसंद है। 

यह भी पढ़ें:  

पीरियड के दौरान पेनकिलर के सेवन का कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट


खुद पर आत्मविश्वास रखें 

कोई भी व्यक्ति उस व्यक्ति के साथ रहना  चाहेगा जिससे पॉजिटिव वाइब्स आती हो। अर्थात आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है। इसलिए जिसे भी आप इम्प्रेस करना चाहते है उसके सामने आत्मविश्वास से भरे रहें। उसके सामने नकारात्मक बाते न करें। क्योंकि इस समय लोग इतनी नकारात्मक चीजों से घिरे हैं कि वह कोई भी और नकारात्मक चीज को सुनना नहीं चाहते है। इसलिए लोग मोटिवेशन वीडियो देखते है। मोटिवेशन वाले विचारों को पढ़ते हैं ताकि वे मोटिवेट रह सकें। इसलिए आप भी ऐसा व्यक्तित्व रखें जिससे वे आपसे मोटिवेट हो। 

You Might Also Like