दुनिया में सबसे बड़ी दाढ़ी रखने का रिकॉर्ड आपने पुरुषों में सुना होगा। आज हम आपको महिला में सबसे बड़ी दाढ़ी रिकॉर्ड होल्डर (longest beard ever guinness world record in women) के बारे में बताएँगे। गौरतलब है कि सामान्यतः महिलाओं को दाढ़ी नहीं आती है लेकिन कुछ महिलाओं को हार्मोन सम्बन्धी कुछ बीमारी होती है इसलिए उनके चेहरे पर पुरुषों की तरह बाल आ जाते हैं। 

आज हम अमेरिका की एक ऐसी ही महिला के बारे में जानेंगे, जिसने महिलाओं में सबसे बड़ी दाढ़ी के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


महिलाओं में  30 सेमी दाढ़ी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 


अमेरिका के मिशिगन शहर की रहने वाली 38 वर्षीय एरिन हनीकट ने महिला में सबसे लम्बी दाढ़ी का रिकॉर्ड बनाया है। वह पिछले दो सालों से दाढ़ी को बढ़ा रही थी। वह जिन्दा महिलाओं में सबसे लम्बी दाढ़ी रखने वाली महिला हैं। उनकी दाढ़ी की लम्बाई लगभग 11.81 इंच है, जोकि एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
 

एरिन हनीकट ने महिला द्वारा सबसे लम्बी दाढ़ी रखने के पिछले रिकॉर्ड को भी तोडा है। पिछला रिकॉर्ड भी अमेरिका की एक 75 वर्षीय महिला विवियन व्हीलर ने बनाया था। इस 75 वर्षीय महिला में 25.5 सेमी थी। 


एरिन हनीकट की दाढ़ी पूरी तरह से है प्राकृतिक 


आपको बता दें कि इतनी लम्बी दाढ़ी उगाने के लिए एरिन ने कोई सप्लीमेंट या दवा का इस्तेमाल नहीं किया है। उनकी इतनी लम्बी दाढ़ी प्राकृतिक रूप से उगी है। इतनी लम्बी दाढ़ी को उन्होंने पिछले दो सालों में उगाया है। 

यह भी पढ़ें: 

एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप्स मारने का रिकॉर्ड


पहले दिन में 3 बार शेव करती थी एरिन अपनी दाढ़ी 


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दाढ़ी रखने से पहले एरिन अपने चेहरे को महिला की तरह दिखाने के लिए दिन में करीब 3 बार दाढ़ी को शेव किया करती थी। आपको बता दें कि एरिन में इतनी लम्बी दाढ़ी इसलिए उगती है क्योंकि वह पालीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से उनमे अनियमित रूप से पीरियड्स आते हैं। 
 

13 साल की उम्र से एरिन में उगने लगी थी दाढ़ी 


एरिन बताती हैं कि जब उनकी उम्र मात्र 13 साल थी तभी उनके चेहरे पर बाल आने शुरू हो गए। पहले तो उन्होंने इन बालों को हटाने के लिए तमाम प्रयास किये। उन्होंने कई सारे हेयर रिमूवल प्रोडक्ट लगाये। शेविंग भी की और वैक्सिंग भी की। 


लेस्बियन हैं एरिन हनीकट 


एरिन हनीकट एक लेस्बियन है। जब वह अपने चेहरे के बालों को हटाते-हटाते थक गयी तो उनकी पत्नी जेन ने उन्हें चेहरे पर बालों को उगाने की सलाह दी। अब एरिन को पहले जिस दाढ़ी की वजह से शर्मसार होना पड़ता है उसी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर काफी ख़ुशी भी हो रही है। 

 

You Might Also Like