आपने बहुत से ऐसे शादीशुदा लोगों के जोड़ें देखे होंगे, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि आखिर इनकी जोड़ी कैसी बन गयी है। कारण होता है उनका अजीब होना और अटपटा होना। आपने कहीं गोरी लड़की और बहुत काले लड़के का दंपत्ति होगा तो कहीं गोरा लड़का और काली लड़की का। 

इसके अलावा कहीं लम्बा दूल्हा या छोटी दुल्हन या पतला और मोटा दूल्हा-दुल्हन आदि। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया की एक सबसे अटपटी शादी की जोड़ी (most awkward couple in terms of height world records in Hindi) के बारे में बताएँगे। जिन्हें जानने के बाद आप भी सोच में पड़ जायेंगे। तो आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 


 5 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा: दुनिया का सबसे अनोखा जोड़ा 

यह विवाहित जोड़ा अपने बीच रिकॉर्ड-तोड़ ऊंचाई के अंतर के कारण गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। 

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के लैरी मैकडॉनेल और जेसिका बर्न्स-मैकडॉनेल ने आधिकारिक तौर पर एक विवाहित जोड़े द्वारा ऊंचाई में सबसे ज्यादा अंतर के तौर पर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनके बीच 86.36 सेमी (2 फीट 9 इंच) ऊंचाई का अंतर है।

awkward couple in terms of height world records in Hindi

जेसिका 177.8 सेमी (5 फीट 10 इंच) की है और वहीं उनके पति लैरी, जिन्हें डायस्ट्रोफिक ड्वार्फिज्म है, 91.44 सेमी (3 फीट) है। लैरी की उम्र 42 साल है जबकि जेसिका की उम्र 40 साल है। 

दोनों पहली बार प्राथमिक विद्यालय में मिले थे। हालांकि शुरुआत में दोनों ज्यादा करीब नही थे। दोनों के दोस्त कॉमन थे। जेसिका का शुरू में एक बॉयफ्रेंड था लेकिन उससे ब्रेकअप होने के बाद लैरी और जेसिका एक दूसरे से डेट करने लगे। 


डेटिंग शुरू करने के छह महीने बाद दिसंबर 2006 में उनकी शादी हो गई और अब उनके चार बच्चे हैं।


उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में वेस्ट वर्जीनिया स्टेट के लिए एक साथ काम करते हुए भी समय बिताया।

जेसिका अभी भी वहीं है, लेकिन लैरी अब एक अलग विभाग में चले गए हैं, जो सभी राज्य एजेंसियों के लिए खरीद की देखरेख करते हैं।

यह भी पढ़ें: 

दुनिया में सबसे ज्यादा लम्बे बाल रखने वाली महिला, लगभग 9 फ़ीट जितने लम्बे हैं बाल

उन्होंने रिकॉर्ड के लिए आवेदन करने का फैसला तब किया जब लैरी ने फेसबुक पर पिछले रिकॉर्ड धारकों के बारे में एक आर्टिकल देखा और महसूस किया कि वह उस आदमी से छोटा था और जेसिका रिकॉर्ड वाली महिला से लंबी थी।


पत्नी-पत्नी के बीच लम्बाई में सबसे ज्यादा अंतर का रिकॉर्ड इससे पहले ब्रिटेन के जेम्स छोले लस्टेड के नाम पर था। जहाँ इन दोनों पत्नी-पत्नी के बीच लम्बाई का अंतर 1 फीट 10 इंच था। जबकि लैरी और जेसिका के बीच लम्बाई का अंतर 2 फीट था। 

You Might Also Like