World Record of Most Push Ups: लोग फिट होने के लिए जिम जाते हैं और पुश अप और वेटलिफ्टिंग और ट्रेड मिल पर रनिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग मर्दानगी का अंदाजा इस बात से लगाते हैं कि कोई व्यक्ति कितना पुश अप मार लेता है या कितना वजन उठा लेता है।

आपने  अपने आसपास एक बारे में सबसे ज्यादा पुश अप मारने वालों के बारे में सुना होगा। किसी ने एक बार में 500 पुश अप मारे होंगे तो किसी ने बहुत ज्यादा हुआ तो 1000 पुश अप। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार में सबसे ज्यादा पुश अप मारने के गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है? आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं। 


सबसे ज्यादा पुश अप मारने का रिकॉर्ड 

बता दें कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक बारे में सबसे ज्यादा पुश अप मारने का जो रिकॉर्ड बना है वह एक घंटे में बना है। दरअसल एक व्यक्ति ने 1 घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप मारकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह व्यक्ति 35 साल का है। रोमानिया का रहने वाले पॉप लौरेन्तिउ ने पिछले पुश अप रिकॉर्ड को 100 पुश ज्यादा मारकर तोडा है। 


1 घंटे में  3,378 पुश अप 

गौरतलब है कि पहले एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप मारने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेनियल स्कैली के नाम था जिन्होंने ने एक घंटे में 3,249 पुश अप मारे थे। लेकिन पॉप लौरेन्तिउ ने  एक घंटे में 3,378  पुश अप एक घंटे में मारकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 

पॉप लौरेन्तिउ ने इस गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक मिनट में औसतन 56 पुश अप मारे। पॉप ने डेनियल के रिकॉर्ड को 100 से ज्यादा पुश अप से तोडा। 


7 सालों की कड़ी मेहनत के बाद टूटा यह रिकॉर्ड 

बता दें कि पॉप ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए सात सालों तक बहुत कड़ी मेहनत की। हफ्ते में 5 दिन वह लगातार ट्रेनिंग किया करते थे। उन्होंने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए अपने शरीर को बनाया और अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखा। 


पुश अप के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइडलाइन 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइडलाइन कहती है कि कोई पुश अप तब एक गिना जायेगा जब शरीर कोहनी के 90 डिग्री के कोण पर झुकी होगी। हालांकि छाती का जमीन को नीचे छूना जरूरी नही है लेकिन छाती और कोहनी के बीच 90 अंश का कोण बनना जरूरी है। 

गौरतलब है कि पॉल ने पहले भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के गाइडलाइन का वह पालन नहीं कर पाए जिसकी वजह से उनके प्रयास डिसक्वालिफाइड हो गए। लेकिन इस बार उन्होंने जो पुश अप किया उसमे एक भी पुश अमान्य नहीं हुआ। सभी मान्य हुए। इस वजह से वह दुनिया में एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप (3,378) मारने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाए। 


 

पॉल का कहना है कि वह पहले भी 6 बार इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर चुके थे। लेकिन वह असफल रहे। यह आखिरी बार था। अगर इस बार वह यह रिकॉर्ड नहीं बना पाते थे तो दुबारा कोशिश नहीं करते। 

2017 में पॉप ने आधिकारिक तौर पर पहली बार रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। हालाँकि उनकी पुश अप तकनीक गिनीज के दिशानिर्देशों के अनुसार नहीं थी इसलिए उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया था। 2017 में तब सबसे ज्यादा पुश अप मारने का रिकॉर्ड 2,682 था। 


पॉप ने उसके बाद एक साल बाद एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया, हालांकि उसका पुश अप फॉर्म गाइडलाइन को पूरा नहीं करने के कारण हर बार उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता था।

 

यह भी पढ़ें: 

सबसे लम्बे समय तक किस (चुम्बन) करने का रिकॉर्ड: 58 घंटे 35 मिनट

हर बीतते साल के बाद रिकॉर्ड को तोडना मुश्किल होता जाता था क्योंकि लोग इसे तोड़ते रहे। यह रिकॉर्ड 2017 में 2,682 से बढ़कर 2022 के अंत तक 3,206 हो गया।

You Might Also Like