दुनिया में कई सारे रिकॉर्ड बनते हैं जिन्हे सुनकर लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानके के बारे में आपको जरूर दिलचस्पी होगी। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सबसे लम्बे समय तक किस (चुम्बन) करने का रिकॉर्ड (Longest kiss world record)

अब तक का सबसे लंबा चुंबन 58 घंटे 35 मिनट तक चला है। इस रिकॉर्ड को थायलैंड के एक कपल ने बनाया है। उनका नाम एक्काचाई और लक्साना तिरानारत है।

यह चुम्बन प्रतियोगिता 'रिप्ले बिलीव इट ऑर' नॉट द्वारा आयोजित थायलैंड के पटाया में आयोजित हुआ था। तारीख 12 फरवरी 2013 थी। सबसे लम्बा चुम्बन 12 तारीख से शुरू हुआ और दो दिन बाद, वेलेंटाइन डे पर ख़त्म हुआ।

हर साल  होने वाली इस प्रतियोगिता में में 2013 के दौरान नौ जोड़ों ने हिस्सा लिया। एक जोड़े में एक पुरुष 70 साल से ज्यादा का था। चूँकि पुरुष के पैरों में दर्द था और वह ज्यादा देर खड़ा नहीं हो सकता था इसलिए वह अपनी पत्नी को केवल 1 घंटा 38 मिनट तक ही किस कर पाया।

इससे पहले सबसे लम्बे समय तक किस करने का रिकॉर्ड 50 घंटे 25 मिनट का था। जिसे थाइलैंड ने दो पुरुष कपल ने बनाया था, जोकि सन  2012 में बना था। इस प्रतियोगिता में जब यह रिकॉर्ड टूटा तो चार जोड़े बचे रहे। एक्काचाई और लक्साना ने 2011 में एक बार पहले भी रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी उन्होंने प्रतियोगिता जीती। 

ढाई लाख से ज्यादा रूपये का जीती पुरुष्कार राशि 


एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने जब 58 घंटे 35 मिनट किस करके रिकॉर्ड बनाया तो उन्हें पुरूस्कार के रूप में 3300 डॉलर यानी 2 लाख 64 हज़ार रूपये मिले। 

रिकॉर्ड किस (चुम्बन) प्रतियोगिता की शर्ते और नियम (longest kiss record in the world rules)

दुनिया के सबसे लंम्बे समय तक किस करने के बने रिकॉर्ड में कुछ सख्त शर्ते और नियम लागू किये गए थे। आइये इन नियमों के बारे में जानते हैं। 
किस (चुंबन) लगातार होते रहना चाहिए। हर समय होंठ एक दूसरों के छूते रहने चाहिए। अगर होंठ अलग हुए तो कपल को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाएगा और उनके समय को उतना ही माना जाएगा जितने समय के लिए उन्होंने अपने होंठ एक दूसरे से लगाए हुए थे। 
किस करने के दौरान प्रतियोगी स्ट्रॉ के जरिये लिक्विड ही पी सकते हैं। लिक्विड पीने के दौरान भी होंठ अलग नहीं होने चाहिए। 
कपल को हर समय जागते रहना चाहिए।
किस करने के दौरान प्रतियोगियों को खड़ा रहना होगा और वो भी बिना किसी सपोर्ट के। 
किस के दौरान कोई ब्रेक नहीं होगा।
प्रतियोगी लंगोट/डायपर या पैड नहीं पहन सकते हैं। 
प्रतियोगिता में भाल लेने वाले वाले कपल को टॉयलेट करने की अनुमति थी लेकिन अगर वे टॉयलेट जाते हैं तो भी उन्हें किस करते रहना होगा। हालाँकि, ऐसा करते समय वे कोई चीटिंग न करें इसकी निगरानी के लिए एक रेफरी रहेगा। 

सबसे लंबे चुंबन का विश्व रिकॉर्ड का इतिहास (longest kiss records in the world)

मार्च 1998: अमेरिका के मिशिगन के मार्क और रोबर्टा ग्रिसवॉल्ड ने न्यूयॉर्क शहर में 'ब्रीथ सेवर्स लॉन्गेस्ट किस चैलेंज' में 29 घंटे तक लगातार चुंबन किया। पुरूस्कार के रूप में उन्हें पेरिस का एक हफ्ते का फ्री में टूर करने का मौका मिला। 

अप्रैल 1999: इज़राइल के तेल-अवीव में आयोजित प्रतियोगिता में एक इजराइली कपल कार्मिट त्ज़ुबेरा और ड्रोर ओर्पाज़ 30 घंटे 45 मिनट तक चुंबन करके रिकॉर्ड बनाया। पुरुस्कार के रूप में उन्हें दुनिया भर घूमने का मौका मिला और उन्होंने 2,500 डॉलर नकद भी जीते।

दिसंबर 2001: अमेरिकी कपल लुइसा अल्मेडोवर, 19, और रिच लैंगली, 22, ने न्यूयॉर्क शहर में रिकी लेक टॉक शो के टेलीविजन स्टूडियो में 30 घंटे 59 मिनट तक एक दूसरे को किस किया। 

फरवरी 2004: इटली के 37 वर्षीय लॉरी ड्राइवर एंड्रिया सारती और उनकी थाईलैंड की 26 वर्षीय प्रेमिका अन्ना चेन ने 31 घंटे 18 मिनट तक चुंबन किया और इटली के विंसेंज़ा में आयोजित किस प्रतियोगिता जीत ली।

जुलाई 2005: इंग्लिश कपल जेम्स बेलशॉ और सोफिया सेवरिन ने लंदन के प्लाजा शॉपिंग सेंटर में 31 घंटे 30 मिनट तक लगातार किस किया। उनके प्रयास के दूसरे दिन के दौरान 7 जुलाई को दुखद बम विस्फोट हुए। एक बम विस्फोट जहाँ वे लोग किस कर रहे थे उनसे बस एक मील से भी कम दूरी पर टैविस्टॉक प्लेस में एक बस पर हुआ था।


फरवरी 2009: जर्मनी के निकोला माटोविक और क्रिस्टीना रेनहार्ट ने जर्मनी के हैम्बर्ग में हैम्बर्गर हॉफ शॉपिंग सेंटर में 32 घंटे 7 मिनट तक चुंबन किया।

फरवरी 2011: थाईलैंड के पटाया में लुई तुसाद के वैक्सवर्क्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विवाहित थाई जोड़े एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने 46 घंटे 24 मिनट तक चुंबन किया। उन्होंने 50,000 थाई बहत मूल्य की एक हीरे की अंगूठी और 100,000 बहत नकद पुरस्कार जीता।

फरवरी 2012: यह रिकॉर्ड कायम करने वाले एकमात्र समलैंगिक जोड़े, नॉनथवाट चारोएनकेसोर्नसिन और थानाकोर्न सिथियामथोंग ने रिप्ले बिलीव इट ऑर नॉट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 50 घंटे 25 मिनट तक चुंबन किया! पटाया, थाईलैंड में. उन्हें दो हीरे की अंगूठियाँ प्रदान की गईं; 100,000 बात; और फुकेत में एक पांच सितारा होटल के लिए एक उपहार वाउचर जीता।

फरवरी 2013: एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने 58 घंटे 35 मिनट तक चुंबन के बाद उपरोक्त पुरस्कारों के साथ रिकॉर्ड वापस जीत लिया।

You Might Also Like