आपने किसी पुरुष द्वारा फ्रॉड से शादी करने का मामला सुना होगा लेकिन क्या आप किसी ऐसे आदमी के बारे में जानते हैं जिसने फ्रॉड से शादी करने के मामले में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम बनाया हो। आज हम ऐसे ही एक आदमी के बारे में बात करेंगे जिसने एक, दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी की, वो भी फ्रॉड तरीके से। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

105 महिलाओं से फ्रॉड शादी करने वाला आदमी 


अमेरिका का रहने वाला जियोवन्नी विगलियोटो वह इंसान है जिसके नाम पर सबसे ज्यादा द्विविवाह करने का रिकॉर्ड है। ये सब शादियाँ उसने फ्रॉड तरीके से की। उसने कुल 105 शादियाँ की। 

1949 से 1981 के बीच 105 शादियाँ 

जियोवन्नी विगलियोटो ने 1949 और 1981 के बीच बिना तलाक लिए 104 या 105 महिलाओं से शादी की। इतनी शादियाँ करके उसने खुद को सबसे ज्यादा शादियां करने वाले पुरुष का रिकॉर्ड बनाया।

कोई भी पत्नी एक दूसरे को नही जानती थी 

जियोवन्नी विगलियोटो की 105 पत्नियों में से कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी। यहाँ तक कि वे जियोवन्नी विगलियोटो को भी बमुश्किल से जानती थी। 


अमेरिका के 27 राज्यों और 14 देशों की महिलाओं से की शादी 


जियोवन्नी विगलियोटो हर शादी एक अलग नकली पहचान का उपयोग करते हुए की। उसने 27 अलग-अलग अमेरिकी राज्यों और 14 अन्य देशों में महिलाओं से शादी की। जियोवन्नी विगलियोटो भी उसका असली नाम नहीं है। यह नाम वह तब उपयोग कर रहा था जब जब उसने अपनी आखिरी पत्नी से शादी की थी।


धोखे से शादी करने पर जियोवन्नी विगलियोटो को हुई जेल 

जियोवन्नी विगलियोटो को 1983 में धोखाधड़ी और द्विविवाह के लिए 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसने 105 पत्नियों को अपनी सांसारिक संपत्ति से बाहर निकालकर पूरे अमेरिका में कबाड़ी बाजार में बेचने के लिए सभी पत्नियों को ठगा था। 


जियोवन्नी विगलियोटो अपनी कई  पत्नियों से कबाड़ी बाजारों में मिला। उसने वहां पर अपनी पहली ही डेट पर शादी करने के लिए प्रपोज करता था।

 

शादी का प्रपोजल स्वीकार होने के बाद शादी की तुरंत व्यवस्था होती थी। हर एक शादी के बाद विग्लियोटो अपनी नई पत्नी के पैसे और संपत्ति को लेकर गायब हो जाता था।

वह अपनी नई शादीशुदा पत्नियों से कहता था कि वह बहुत दूर रहता है और इसलिए वहां पर जाने के लिए अपना सारा सामान पैक कर लो। एक बार जब सामान पैक हो जाता था तो विग्लियोटो एक चलते हुए ट्रक में सामान लेकर गायब हो जाता था और फिर कभी नहीं दिखता था। 

यह भी पढ़ें: 

5 ऐसी रहस्मयी जगहें जिन्हें विज्ञान अभी तक नहीं समझ पाया है

जो भी सामान वह लेकर भागता था उसे वह कबाड़ी बाजार में बेचा करता था। जहाँ पर वह सामान बेचा करता था वहीँ पर वह दूसरी लड़कियों को फंसाता था और फिर उन्हें शादी का प्रपोजल देता था। फिर इसी तरह से कारवां चलता रहता था। 

पत्नियों ने कई बार विगलियोटो की शिकायत पुलिस में की लेकिन हर बार वह बचने में कामयाब हो जाता था। 

हालांकि उसकी आखिरी पत्नी इंडियाना राज्य की शेरोन क्लार्क, जोकि खुद एक कबाड़ी बाजार की बाजार मैनेजर थी, जब उनके साथ यह धोखा हुआ तो उन्होंने विगलियोटो को पकडवाने का फैसला किया। शेरोन ने  उसे फ्लोरिडा में ट्रैक किया। फ्लोरिडा में अधिकारियों ने उसे 28 दिसंबर 1981 को गिरफ्तार कर लिया।

फिर उसके बाद विगलियोटो पर मुकदमा चला।

 

 

You Might Also Like