भाजपा नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति (Asset) का ब्यौरा दिया है।

पिछले वर्ष 2019 में आम चुनाव में बीजेपी नेता व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नॉर्थ-ईस्ट संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के दौरान अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है।

भाजपा नेता (Manoj tiwari) द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए नामांकन पत्र के मुताबिक, उनके पास कुल 24 करोड़ 28 लाख  17 हजार 31 रूपये की संपत्ति है। इन संपत्ति के सॉर्स की जानकारी भी दी गई है।

बीजेपी सांसद द्वारा हलफनामे में इंकम टैक्स समेत दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013-2014 के बीच उनके पास कुल 85 लाख 4 हजार 180 रूपये की आय थी, जो वर्ष 2017-2018 के दौरान घटकर 48 लाख 3 हजार 290 रूपये रह गई।

तिवारी के पास 3 लाख से ज्यादा कैश

manoj tiwari

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी  के 'इन हैंड मनी' की बात की जाए तो वह 3 लाख 50 हजार रूपये है। इसके साथ ही उनकी 7 करोड़ 35 लाख 98 हजार 554 रूपये की राशि बैंक में जमा है।

उन्होंने 12 लाख 50 हजार रूपये की एलआईसी ली हुई है। साथ ही 45 लाख रूपये वैल्यू की दूसरी चीजें भी उनके पास है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल इतने करोड़ के मालिक हैं

भाजपा सांसद के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 4 लाख   की राशि के जेवरात हैं। उनके पास कुल चार गाड़ियां हैं, जिनकी वैल्यू 54 लाख 3 हजार 436 रूपये है।

वहीं, उनके पास 15 करोड़ 76 लाख 56 हजार रूपये वैल्यू की जमीन भी है। इसके अलावा उन्होंने 9 लाख 32 हजार 635 रूपये का पर्सनल लोन दिया हुआ है। यानी इन सभी संपत्ति सॉर्स को मिलाकर मनोज तिवारी के पास कुल 24 करोड़ 28 लाख 17 हजार 31 रूपये की संपत्ति है।

तिवारी द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में साफ कहा गया है कि उन पर 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। तिवारी पर 1 करोड़ 36 लाख 18 हजार 755 रूपये का कर्ज है।

इस हलफनामें में उनके शैक्षणिक बैंकग्राउंड की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक मनोज तिवारी ने पोस्ट ग्रैजुएशन किया हुआ है।

You Might Also Like