राजपाल यादव की कॉमेडी को सभी ने कभी न कभी देखी ही होगी और उनके एक्टिंग पर हँसे भी होगे। कॉमिक टाइमिंग के मामले में राजपाल यादव बॉलीवुड के महान कामेडियन माने जाते हैं। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राजपाल यादव ने 25 साल पूरे किये। 

इन 25 सालों में राजपाल यादव ने कई यादगार और जानदार किरदार निभाए। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के डायलॉग लोग बोलते हैं। वैसे तो राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग से लोगों के चेहरे पर हंसी लाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी टाइम आया था जब राजपाल यादव अपनी पत्नी के निधन पर पूरी तरह से टूट गए थे। 


हर दूसरे अभिनेता की तरह जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने की पूरी कोशिश करते हैं, राजपाल के पास भी कुछ दिल दहला देने वाली निजी कहानियां हैं, जिन्होंने उन्हें तोड़ दिया। 

 यह भी पढ़ें:

बॉलीवुड की 1990s की टॉप 10 फ़िल्में, कमाई और रिकॉर्ड के मामलें में तोड़ा है रिकॉर्ड

हमने देखा है कि अधिकांश अभिनेता, जो अपनी कॉमेडी के लिए लोकप्रिय हैं, उनके पास अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में साझा करने के लिए दुखद कहानियां होती हैं। ऐसा ही एक किस्सा राजपाल की पहली पत्नी के बारे में है। अनुभवी अभिनेता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया और उनकी बेटी को जन्म देने के ठीक बाद उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गयी। 

लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कि पहले जब कोई लड़का 20 साल का हो जाता था तो घरवाले उसकी शादी करवा देते थे। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। उनकी शादी हुई। जब उनकी पत्नी को बेटी हुई थी उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी। बाद में उनकी बेटी को राजपाल यादव को उनकी माँ और भाभियों ने पाला। 


राजपाल यादव ने इस बारे में बताया, "मेरी पहली पत्नी ने जब बेटी को जन्म दिया तो उनकी मृत्यु हो गयी। मुझे उससे अगले दिन मिलना था लेकिन तब मैं उसका शव अपने कंधों पर ले जा रहा था। लेकिन मेरे परिवार, मेरी मां, मेरी भाभी ने कभी या एहसास नहीं होने दिया कि मेरी बेटी के पास उसकी माँ नहीं है। वह बहुत प्यार से बड़ी हुई।"

 

राजपाल यादव की यह बेटी अब लखनऊ में रहती है। उसकी शादी हो चुकी है। 

राजपाल यादव ने की दूसरी शादी 

राजपाल यादव ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की। राजपाल यादव ने अपनी दूसरी पत्नी राधा के बारे में बताते हुए कहा, "मेरे गुरु, मेरे माता-पिता के बाद, जिसने मुझे सबसे ज्यादा सहयोग दिया, वह मेरी पत्नी है। राधा ने मेरी पहली पत्नी से हुई बेटी को भी अपनी बेटी की तरह पाला। वह आज लखनऊ में है, खुशहाल शादीशुदा है, लेकिन इसका श्रेय मेरे परिवार और पत्नी को जाता है। मैंने कुछ नहीं किया; मैं तो केवल एक माध्यम था।"

राजपाल यादव की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करूँ तो वह कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना अभिनेत फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में भी नज़र आने वाले हैं। 
 
पिछले दो सालों में  राजपाल यादव टाइम टू डांस, हैलो चार्ली (2021), हंगामा 2 (2021) और भूत पुलिस (2021) आयी थी। इसके बाद उन्होंने भूल भुलैया 2 (2022) में छोटा पंडित की अपनी भूमिका दोहराई। उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में अर्ध (2022) और थाई मसाज (2022) शामिल हैं।

You Might Also Like