28 नवम्बर 2021 रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 

आपक जानकारी के लिए बता दें 28 नवम्बर को सुबह से परीक्षार्थियों के व्हाट्सएप्प पर लीक हो गया था। पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है। प्रयागराज, गाजियाबाद और मेरठ से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

अगले महीने हो सकती है दुबारा परीक्षा 

ऐसे कयास लगाया जा रहे है रद्द हुई यह परीक्षा अगले महीने दिसम्बर में हो सकती है। बाद में परीक्षा की तिथि का ऐलान किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (पेपर 1) जो सुबह 10 बजे होने वाली थी, अब पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर पेपर वायरल हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) एक महीने के बाद फिर से UPTET परीक्षा आयोजित करेगा, हालांकि, उम्मीदवारों को फिर से कोई शुल्क नहीं देना होगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है

UPTET 2021 परीक्षा में दो पेपर होने थे, जबकि UPTET पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए UPTET 2021 पेपर 2 कक्षा 6 के लिए आयोजित किया जाना था। 8 बजे दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था।

You Might Also Like