हिन्दू धर्म में नारियल का जितना महत्व है उतना शायद ही किसी फल का महत्व होगा। चाहे किसी चीज का उद्घाटन करना हो या भगवान का भोग लगाना हो, हर जगह नारियल को चढ़ाया जाता है। पूजा पाठ तथा अन्य मंगल कार्यों में नारियल का महत्व बहुत ज्यादा होता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर नारियल का ही उपयोग पूजा-पाठ में क्यों किया जाता है। अन्य चीजों का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है। आइये आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

नारियल को सबसे पवित्र फल माना जाता है

हिन्दू धर्म ग्रंथों में नारियल को समृधि, उन्नति और सोभाग्य का प्रतीक माना गया है। नारियल को संस्कृति भाषा में श्रीफल कहा जाता है। श्रीफल का तात्पर्य लक्ष्मी से होता है। यह भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है। इसे इस धरती का सबसे पवित्र फल माना जाता है, यही कारण है कि लोग इसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं और भगवान को चढाते है।

READ ALSO:

स्किन की समस्याओं से मुल्तानी मिटटी दिलाएगी छुटकारा, जानिये इसका उपयोग 

गौरतलब है कि नारियल ऊपर से बहुत सख्त तथा अंदर से बहुत मुलायम होता है। यह इस बात को दर्शाता है कि किसी काम को करने से पहले आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और उसके बाद आपको सफलता मिलेगी। इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले नारियल को प्रतीक के रूप में फोड़ा जाता है।  ऋषि विश्वमित्र ने नारियल का निर्माण किया था।

नारियल में नहीं होती है कोई मिलावट 

नारियल का पानी सबसे शुद्ध और पौष्टिक पानी माना जाता है। इसमें कोई मिलावट नही होती है। नारियल श्री भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा फल था इसलिए जब किसी काम का श्री गणेशाय करना होता है तो भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिय नारियल फोड़ा या चढ़ाया जाता है।

 

मात्र 790 में खरीदें ट्रिमर  

नारियल से नकारात्मकता होती है दूर 

ऐसा माना जाता है कि नारियल का पानी शुद्ध होने के कारण अगर इसका पानी घर के चारों तरफ छिड़का जाए तो नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। नारियल में भगवान के तीन प्रतीक मौजूद होते हैं जिसे भगवान शंकर की आँख कहा जाता है।  यही नहीं नारियल के पेड़ को संस्कृति की भाषा में कल्प वृक्ष भी कहा जाता है। कल्पवृक्ष सभी मनोकानाओ को पूरा करता है। इसलिए पूजा इत्यादि के बाद इसे लोगों में बांटा जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जब श्री नारायण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था तो उनके देवी लक्ष्मी, नारियल का पेड़ और कामधेनु आए थे।  आपने देखा होगा कि पूजा में पुरुष कि नारियल को फोड़ते हैं।

नारियल का महत्व मात्र धार्मिक कार्यों में ही नहीं है अपितु नारियल बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लोग नारियल का तेल बालों की मजबूती के लिए लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो उसे नारियल हर रोज खाना चाहिए। 

You Might Also Like