एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को बॉलीवुड (Bollywood) में मिस्टर परफेक्टशनिस्ट (Mr. Perfectionist) के नाम से जाना जाता है। वो इस इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है।

हुनर, जोहर और अभिनय के मामले में भी वो बेहतरीन है। मगर उनके करियर में 11 ऐसी बड़ी फिल्में रहीं (aamir khan top flop movies), जो फ्लॉप हो गईं। और दर्शकों को पसंद नहीं आई

आमिर खान की 11 फ्लॉप फिल्में | Aamir khan flop Movies

1. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan)

thugs of hindostan

साल 2018 में आई ये फिल्म अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरिना कैफ जैसे बॉलीवुड सितारों से भरी हुई थी।

मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को ज्यादा खुश नहीं कर सकी। और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

2. परंपरा (Parampara)

parampara

एक्टर आमिर खान की ज्यादा फ्लॉप फिल्में मल्टी स्टारर (Multi Starrer) रही हैं। वर्ष 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' में विनोद खन्ना, सैफ अली खान, आमिर खान, सुनील दत्त जैसे बड़े अभिनेता थे।

ये फिल्म यशराज प्रोडक्शन ने बनाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म केवल 1.50 करोड़ की कमाई कर पाई थी।

3. आतंक ही आतंक (Aatank Hi Aatank)

aatank hi aatank

आमिर खान के बहुत से चाहनेवालों को इस फिल्म के बारे में पता नहीं होगा। दरअसल, ये फिल्म वर्ष 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म ''गॉड फॉदर'' की रिमेक थी। इसके बावजूद फिल्म नहीं चल पाई। फिल्म ने कुल 2.50 करोड़ की कमाई की।

इस फिल्म के जरिये अभिनेता आमिर खान और रजनीकांत पहली बार फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आए थे।

4. बाज़ी (Baazi)

baazi

जब बाज़ी फिल्म रिलीज हुई तो कलाकार आमिर खान को इस फिल्म से बहुत उम्मीद थी। लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई।

ये फिल्म वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक कॉप (Cop) के इर्दगिर्द चलती है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सिर्फ 5 करोड़ का कारोबार कर पाई।

5. अकेले हम अकेले तुम (Akele Hum Akele Tum)

akele hum akele tum

आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों में (Aamir khan flop Movies) ''अकेले हम अकेले तुम'' भी शामिल है। ये फिल्म अंडररेटेड (Underrated) है।

इस फिल्म कहानी कमाल की थी। ये फिल्म फॉदर और सन की रिलेशनशिप को लेकर थी। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ये फिल्म डारेक्टर मंसूर अली ने डारेक्ट की थी। 

डारेक्टर मंसूर इस फिल्म से पहले आमिर खान के साथ ब्लॉकबास्टर ''कयामत से कयामत तक'' और ''जो जीता वही सिकंदर'' फिल्म बना चुके थे।

6. मेला (Mela)

mela

नब्बे के दशक में अभिनेता आमिर खान का एक अलग ही अवतार था। मगर वर्ष 2000 में बनी ''मेला'' फिल्म वो बिल्कुल अलग अवतार में दिखे।

ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

 दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ट्विकल खन्ना ने बॉलीवुड में फिल्में करना बंद कर दिया।

7. दौलत की जंग (Daulat Ki Jung)

daulat ki jung

वर्ष 1990 से वर्ष 2000 का दौर अभिनेता आमिर खान के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
साल 1992 में बनी ''दौलत की जंग'' फिल्म में आमिर खान ने काम किया। लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप रही।

फिल्म की कहानी दो प्यार करने वालों पर आधारित थी, जो पारिवारिक दुश्मनी के कारण घर से भाग जाते हैं।

8. धोबी घाट (Dhobi Ghat)

dhobi ghat

ये फिल्म आमिर खान के करियर की कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। मगर इस फिल्म उन्होंने अच्छा काम किया।

मगर दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

9. लव लव लव (Love Love Love)

love love love

शायद, इस फिल्म का नाम भी आमिर खान के प्रशंसको को याद नहीं है। ये फिल्म भी दर्शकों को खुश करने में नाकाम रही।

''लव लव लव'' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। मगर बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

10. अफसाना प्यार का (Afsana Pyar Ka)

afsana pyar ka

ये फिल्म भी रोमांटिक ड्रामा से भरपूर थी। मगर दूसरी फ्लॉप फिल्मों की तरह इस फिल्म का भी नतीजा वही रहा।

इस कहानी दो प्यार करने वालों की थी, जो शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों परिवारों में दुश्मनी की जड़े मजबूत हैं। इस फिल्म की एंडिंग काफी संतुष्ट रही है।

11. जवानी ज़िंदाबाद (Jawani Zindabad)

jawani zindabad

इस फिल्म की कहानी भी अलग थी। मगर अलग कहानी होनेन के बावजूद ये फिल्म भी दर्शकों के बीच फ्लॉप हो गई।

दरअसल, फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दे दहेज प्रथा पर आधारित थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ फराज़ नाज़ ने काम किया।

ये भी पढ़ें:- 

ये 15 बॉलीवुड की Hot फिल्में, आप फैमिली के साथ नहीं देख सकते

इन 8 बॉलीवुड सितारों ने अपने पहले प्यार को दिया है धोखा

नवाजुद्दीन के बारे में ये बातें सबको जाननी चाहिए

You Might Also Like