सिनेमा जगत (Bollywood Industry) की चकाचौंध को देखकर हम सभी को लगता है कि इनके बीच प्रेम का अटूट रिश्ता होता है और कभी नहीं टूटता।

bollywood stars who cheated on their partners in Hindi |

बॉलीवुड में कभी कभी आपसी गलतफहमी और करियर को लेकर प्राथमिकता के कारण बड़े बड़े सितारों को अपना पहला प्यार खोना पड़ा है।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किन 8 बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियों ने एक दूसरे को धोखा दिया है।
 

1- अक्षय कुमार- रविना टंडन

akshay and raveen

भारतीय सिनेमा में अपने चहुमुखी अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने रविना टंडन को धोखा दिया।

अक्षय और रविना ने काफी लंबे वक्त एक दूसरे को डेट किया। मगर जब रविना को पता चला कि अक्षय शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं तो उनके होश उड़ गए।

2- सलमान खान- कैटरिना कैफ

salman and katrina

पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मगर प्यार के मामले में उन्हें कैटरिना ने धोखा दिया।

कैटरिना का कहना है कि सलमान उन पर अधिकार की भावना ज्यादा रखते थे। इसलिए उनको छोड़ा। 

वहीं सलमान से ब्रेकअप करने बाद कैटरिना रनबीर कपूर को डेट लगी। इस पर सलमान ने उन्हें धोखेबाज कहा।

3- सैफ अली खान- अमृता सिंह

saif and amrita

सैफ अली खान ने अपने अभिनय से अपने चाहनेवालों को काफी प्रभावित किया है। उनकी शादी अमृता सिंह से वर्ष 1991 में हुई थी। मगर साल 2004 में उनका तलाक हो गया।

इसके बाद सैफ अभिनेत्री करीना कपूर को डेट करने लगे और दोनों की शादी वर्ष 2012 में हो गई।

4- करीना कूपर - शाहिद कपूर

kareena and shahid

जिन अभिनेता-अभिनेत्रियों ने अपने पार्टनर्स को धोखा दिया है, उनमें करीना कूपर का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: ये अभिनेत्रियां अपराध के मामलों में हो चुकी हैं गिरफ्तार

अदाकार करीना कपूर ने अभिनेता शाहिद कपूर को काफी लंबे समय तक डेट किया। उसके बाद दोनों अलग हो गए। 36 चाइना टॉउन, जब वी मैट जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं।

5- ऐश्वर्या राय - सलमान खान

aish and salman

सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय भी एक हैं। अभिषेक से शादी करने से पहले उन्होंने सलमान को डेट किया।

ऐश्वर्या राय का कहना है कि उन्होंने सलमान को उनके बर्ताव के कारण छोड़ा। वहीं सलमान कहते है कि ऐश्वर्या ने उन्हें विवेक ओबरॉय के कारण छोड़ा।

6- रनबीर कपूर - सोनम कपूर

ranbir and sonam

अभिनेता रनबीर कपूर ने बॉलीवुड में 'सावररिया' से शुरूआत की। इस फिल्म में सोनम कपूर भी थीं। 

इस फिल्म के दौरान रनबीर और सोनम एक दूसरे को डेट करते रहे। मगर रनबीर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ डेट करने के कारण सोनम कपूर को छोड़ दिया।

7- ऋतिक रोशन - कंगना रनौत

hrithik and kangana

अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी शादीशुदा जिंदगी में सिर्फ 14 सालों तक खुश रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सुसैन खान को छोड़ दिया।

दरअसल, फिल्म 'क्रिश 3' बनने के दौरान अपनी सहयोगी कलाकार कंगना रनौत से उनके रिश्ते की खबरें बाहर आईं। इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया।

8- फरहान अख्तर - अधूना

farhan and adhuna

इस लिस्ट में आखिरी नाम अभिनेता फरहान अख्तर का है। अधूना ने 17 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद उन्होंने उसको छोड़ दिया क्योंकि 

उनकी पत्नी को पता चला कि वो उनको धोखा दे रहे हैं। फरहान अपनी नई गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

You Might Also Like