विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारकर पूरी दुनिया में सुर्खियाँ बटोरी हैं। हालांकि कई लोग विल स्मिथ की बुराई कर रहे हैं तो कुछ लोग विल स्मिथ के इस व्यवहार को यह कहते हुए सही ठहरा रहे हैं कि किसी भी इंसान के मेडिकल कंडीशन का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ की एक बीमारी का मजाक उड़ाया था। आइये जानते हैं विल स्मिथ की पत्नी को कौन सी बीमारी है जिसका मजाक उड़ाने पर क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने थप्पड़ जड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: 

लड़कों की कौन सी 5 चीजें लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करती है?


विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ को है एलोपेशिया एरियाटा नाम की बीमारी 

एलोपेशिया एरियाटा एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति गंजा होने लगता है, इसी बीमारी से हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ पीड़ित हैं, जिनका मजाक उड़ाने पर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा है। 

 एलोपेशिया एरियाटा क्या  है?

एलोपेशिया एरियाटा एक सामान्य ऑटोइम्यून बीमारी है जो पैच में अचानक बालों के झड़ने की समस्या पैदा कर देती है। यह बीमारी तब होती है जब इम्युनिटी सिस्टम बालों के रोम पर हमला करती है, जिसके कारण  बालों का झड़ना शुरू होता है। इस बीमारी में बालों का झड़ना आसानी से नज़र नहीं आ आता है, जब पैच में बाल झड़ जाते हैं तो पता चलता है कि व्यक्ति एलोपेशिया एरियाटा से पीड़ित है। 

इस बीमारी से व्यक्ति कैसे पीड़ित हो सकता है?

यह बीमारी किसी भी उम्र और महिला या पुरुष को हो सकती है। हालांकि ज्यादातर केसेस 30 साल से कम उम्र के लोगों को होते हैं।किसी भी व्यक्ति में यह बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर आपके परिवार कोई करीबी इस बीमारी से पीड़ित है तो आपको इससे पीड़ित होने की सम्भावना ज्यादा होती है।

 

ऐसा देखा गया है कि यह बीमारी उन लोगों में ज्यादा होती है जिनके परिवार के सदस्य डायबिटीज या थायरॉयड बीमारी जैसे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित रहते हैं। बच्चों और वयस्कों दोनों में एलोपेसिया एरियाटा हो सकता है। इस बीमारी से पुरुष और महिलाए बराबर रूप से पीड़ित होती है। 

एलोपेशिया एरियाटा का लक्षण क्या होता है?

अगर आपको एलोपेशिया एरियाटा का लक्षण जानना है तो आप  पैची बालों के झड़ने से इसका लक्षण जान सकते हैं। यह इस बीमारी का सबसे आम लक्षण है। इसमें एक सिक्के के आकार के पैच में बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि इस बीमारी में बालों के बढ़ने की जगह भी इससे प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 

बॉलीवुड के 5 सबसे बड़े थप्पड़ काण्ड, एक एक्टर का बर्बाद हो गया करियर

इस बीमारी में  दाढ़ी और पलको के बाल भी झड सकते हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना अचानक हो सकता है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बालों के झड़ने से पहले प्रभावित क्षेत्र में खुजली या जलन का अनुभव हो सकता है।

एलोपेशिया एरियाटा का इलाज 

एलोपेशिया एरियाटा का कोई इलाज नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बालों को जल्दी से दोबारा उगाने में मदद करने के लिए डॉक्टरों द्वारा कुछ चीजो को किया जा सकता है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स शक्तिशाली एंटीइन्फ्लेमेटरी दवाएं हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि यह इम्यून सिस्टम को दबा सकती हैं लेकिन नए गंजे पैच के गठन को रोक नहीं सकती हैं।

You Might Also Like