What Girls Look For In Guys In Hindi | लड़कों की कौन सी 5 चीजें  लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करती है?

ऐसा देखा गया है कि लोग लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए तमाम कोशिशे कर लेते हैं लेकिन वे लडकियों के बारे में कुछ आधारभूत चीजें नहीं जानते हैं जिसकी वजह से वे लड़कियों की नज़रों में अच्छे नहीं बन पाते हैं उलटे लड़कियों के नज़र में उनकी इज्जत गिर जाती है .आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिन चीजों पर लड़कियां फ़िदा होती है .लड़के में निम्नलिखित बताई गयी आदतें अगर रहेंगी तो कोई भी लड़की लड़के से जरूर इम्प्रेस हो जायेगी। 

यह भी पढ़ें: 

बालों से रुसी को दूर करने का घरेलु उपाय 

आत्मविश्वास

जब एक पुरुष खुद पर विश्वास करता है, और वह जानता है कि वह कौन है, और क्या कर सकता है तो किसी भी महिला के लिए वह आकर्षण की चीज होता है। महिलाएं या लड़कियां हमेशा ऐसे पुरुषों में दिलचस्पी दिखाती हैं जिनमे आत्मविश्वास होता है जो बुरी परिस्थितियों से डरते नहीं है वरन उसका मुकाबला बहुत ही अच्छे से और बहादुरी से करते हैं। 

उदहारण के तौर पर अगर आप किसी लड़की के साथ हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं और पुलिस वाला आपको आकर डाटता है अगर आपमें हिम्मत है तो पुलिस की इस डांट का जवाब आप बिना डरे दे सकते हैं और कह सकते हैं कि हाथ में हाथ डालकर चलना कोई जुर्म नहीं है। 

भरोसापन 

जब कोई पुरुष ईमानदार और भरोसेमंद होता है, तो महिलाएं उसके ओर अपने आप आकर्षित हो जाती है। कोई भी लड़का या पुरुष भरोसेमंद, सच्चा, और दिल से साफ़ है तो महिलाएं ऐसे व्यक्तित्व की दीवानी होती है।  इसका कारण यह होता है कि आखिरकार एक महिला को यह जानने की जरूरत है कि अगर कोई रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला है, तो वह अपने पुरुष पर उसी तरह भरोसा कर पाएगी या नहीं। अगर पुरुष या लड़का भरोसेमंद है तो महिलाएं उससे खुलकर बात कर सकती है और वह जो चाहेगा उसे करने के लिए महिलाएं तैयार रह सकती है। 

what girls like about boys

उदहारण के लिए अगर आप भरोसेमंद है, आप चीजों को अपने तक राज रखते हैं तो आपकी महिला दोस्त आपके साथ आसानी से अपने राज की बाते बता सकती है। या आपके साथ सोने या समय बिताने के लिए जल्द मान सकती है। 

यह भी पढ़ें: 

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए आजमाएं इन घरेलु चीजों को, परिणाम जानकार चौंक जायेंगे आप

दया भाव वाला व्यक्तित्व होना 

जो व्यक्ति दयालु होते हैं वह महिलाओ को पसंद आते हैं। क्योंकि महिलाएं अपने आप को खुद एक छोटी बच्ची मानती है और हमेशा चाहती है उनका ख्याल रखने वाला उन्हें पैम्पर करें। वहीं जब महिलाएं किसी पुरुष को किसी के खिलाफ कठोर व्यवहार करते देखती है तो उन्हें अंदेशा हो जाता है कि हो न हो ये आज मेरे साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है लेकिन आने वाले समय में मेरे साथ भी ऐसा ही व्यवहार कर सकता है। अगर आपको छोटे बच्चों, भिखारियों, अपंग लोगों या अनाथों पर दया आती है तो आप महिला की नज़र में अच्छे इंसान है जोकि सचमुच में एक अच्छे इंसान की निशानी है। 

उदहारण के लिए अगर आप रेस्टोरेंट में वेटर से अभद्र व्यवहार करते हैं तो महिला या लड़की की नज़र में आप बहुत ही निर्दयी और बदतमीज मालूम हो सकते हैं। 

सम्मान करना

सम्मान पाना किसी पसंद नहीं होता है।  स्वस्थ, सुखी और सफल संबंध बनाने के लिए दोनों पार्टनर का एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर महिला को लगता है कि किसी पुरुष ने उसे हल्के में लिया है, उसे बेकार समझा है, या उसके साथ खराब व्यवहार किया है, तो वह उस व्यक्ति से किनारा कर लेगी क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि वह व्यक्ति उसका दिल में आगे चलकर तोड़े। 

यह भी पढ़ें: 

बिना बाप का नाम बताये इस स्टार किड को मिली यशराज की फिल्म, बाप की फ़िल्में होती हैं ब्लॉकबस्टर

उदहारण के लिए अगर आप गुस्से में अपनी महिला दोस्त को ऐसी बात बोल जाते हैं जिससे कि मर्यादा भंग हो जाती है तो आप भूल जाइए कि महिला की नज़र में आप फिर से अच्छे बन सकेंगे। 

5 qualitis girls like in boys in hinid

अच्छा सेन्स ऑफ़ ह्यूमर 

अच्छा सेन्स  ऑफ़ ह्यूमर होने का मतलब यह नहीं होता है कि आप हमेशा किसी को हंसाते रहे या बात बात में  जोक मारते रहे हैं। अच्छा सेन्स  ऑफ़ ह्यूमर होने का मतलब यह होता है कि आप किसी भी चीज को बड़ी आसानी से अपने हिसाब से एडजस्ट कर लें। अगर कोई बेइज्जती वाली बात है तो उसे अच्छे से संभाल लें और लोगों को लगने न दें कि आपकी बेइज्जती हो रही है। लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पसंद करती है जो बिगड़ती हुई बात को बना ले जाते हैं और किसी भी शर्मनाम स्थिति में आये बगैर निकल जाते हैं। 

उदाहरण के लिए अगर आप अपनी महिला दोस्त के साथ कुछ इंटीमेट सीन कर रहे हैं और किसी ने आपको देख लिया या सुन लिया तो आप ऐसा व्यवहार करें जिससे कि उस व्यक्ति को लगे कि आप शर्माए नहीं है या डरे नहीं है बल्कि आपने बात को अच्छे से संभाल लिया है। 

You Might Also Like