किन्नर समुदाय में किन्नर (Transgender) किसी व्यक्ति से शादी नहीं करते बल्कि अपने भगवान से ही करते हैं। किन्नरों के भगवान अर्जुन और नाग कन्या उलूपी की संतान इरावन ही है, जिनको लोग अरावन के नाम इसे भी जानते हैं।

किन्नर सिर्फ एक रात के लिए करते हैं शादी | Amazing Facts About Transgender

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि किन्नरों को एक अलग व दिव्य स्थान दिया गया है। किन्नर समुदाय में रीति रिवाज आम लोगों के रीति रिवाजों से काफी अलग होते हैं। 

यह भी पढ़ें: चमत्कार: इस विचित्र शिव मंदिर में प्रतिदिन नाग देवता करता है पूजा

ऐसा ही एक रिवाज भारतीय राज्य तमिलनाडु में है, जहां लोग एक ऐसा त्योहार मनाते हैं, जिसमें हर कोई बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। तमिलनाडु के विल्लीपुरम के कूवागम गांव में भगवान अरावन का एक अति विशेष त्योहार मनाया जाता है,

जिनमें सभी किन्नर भगवान अरावन से विवाह रचाती है और उसके दिन ही विधवा हो जाती है। शादी के अगले दिन भगवान अरावन की मूर्ति को समस्त शहर में घूमाया जाता है।

amazing facts about transgender

इसके बाद मूर्ति को तोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया के साथ किन्नरों को अपना सारा श्रंगार उतारकर एक विधवा की तरह विलाप करना पड़ता है। आइये अब इसके पीछे के रहस्य के बारे में जानते हैं।

महाभारत से आई यह प्रथा

महाभारत के ऐतिहासिक युद्ध के दौरान पांडवों ने देवी काली की पूजा की और इसमें किसी एक राजकुमार की बलि देनी थी। इस कार्य के लिए कोई भी राजकुमार आगे नहीं आया।

यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह हरकत करता है ये पेड़, भारत के इस हिस्से में मौजूद है

फिर इरावन ने सामने आकर कहा कि इस कार्य के लिए मैं तैयार हूँ। साथ ही एक शर्त भी रखी कि वह बिना शादी किए बलि पर नहीं चढ़ेगा। पांडवों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया।

पांडवों को चिंता इस बात की थी कि कौन राजकुमार इरावन के साथ विवाह करेगी और अगले दिन विधवा हो जाएगी। इस समस्या का समाधान भगवान श्री कृष्ण ने निकाला।

उन्होंने मोहिनी का रूप धारण करके इरावन से विवाह कर लिया। फिर अगले ही दिन इरावन की बलि दे गई। इसके बाद श्री कृष्ण ने एक विधवा की तरह विलाप किया।

इसी घटना को किन्नर (Transgender) याद करते हैं और सभी किन्नर इरावन को अपना भगवान मानते हैं और उनसे एक रात के लिए शादी करते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मंडप पर दुल्हन बोली- मर जाऊंगी पर इस दूल्हे से शादी नहीं करूंगी, जानिए पूरा मामला

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, यहां इस वजह से इतने लाख शव दफ्न हैं

सिर्फ इतनी सी उम्र में हुई थी शादी और बन गई सबसे कम उम्र की दादी

ये व्हिस्की 10 करोड़ में बिकने वाली है, इतने साल पुरानी है 

You Might Also Like