पश्चिम अफ्रीका के कई देशों में कई दुलर्भ और अजीब रिवाज भी है, जिनमें से एक ये है कि यहां पर लोग दूसरों की बीवियों को चुरा लेते हैं। इसके लिए यहां एक मेला लगता है। ये एक बेहद हैरान करने वाली बात है।

अफ्रीका के कई देशों में वोदाब्बे नाम की जनजाति रहती है। इन देशों में ऐसी ही एक प्रथा प्रचलन में है जिसमें लोग एक दूसरे की बीवी की चोरी कर लेते हैं और उनके साथ शादी कर लेते हैं। इसके लिए एक मेला आयोजित किया जाता है, जिसे गेरेवोल फेस्टिवल कहते हैं।

शादियों के इस मेले में वोदाब्बे की जनजाति के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसमें वे दूसरे शादीशुदा लोगों की बीवियों को चुरा लेते हैं और फिर उनसे शादी कर लेते हैं। ये चलन यहां की पहचान है।

weird fair in world

दूसरी शादी के लिए करनी पड़ती है चोरी 

इस इलाके के रिवाज के तहत यहां के नागरिकों को पहली शादी परिवार की मर्जी से करनी होती है। मगर दूसरी शादी करने के लिए उन्हें किसी की पत्नी चोरी करनी पड़ती है। इसके लिए यहां पर हर वर्ष गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन होता है।

इस फेस्टिवल की खास बात ये है कि यहां पर लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और महिलाओं को अपनी अदाओं से रिझाते हैं। हालांकि ऐसा करते समय इस बात का बखूबी ध्यान रखा जाता है कि उस वक्त उस महिला का पति ये सब न देख रहा हो, जिसे लड़का रिझा रहा है।

weird fair in world

शादीशुदा महिला की सहमति के बाद लड़के उन्हें लेकर भाग जाते हैं। फिर बाद में दोनों की शादी हो जाती है। इस तरह की शादी को इस समुदाय के लोग लव मैरिज मानकर स्वीकार कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें:-

हनीमून पर दुल्हन की मां गई साथ, फिर दूल्हे ने कर दिया ये काम

ये पढ़कर आप कहेंगे, ये तो सिर्फ भारत में ही हो सकता है

ये चीजें खाएं, त्वचा रहेगी हमेशा जवान

You Might Also Like