झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने झारखंड चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति (Asset) का ब्यौरा दिया है।

पिछले वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के दौरान अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री सोरेन (Cm Hemant Soren) द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए नामांकन पत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पास कुल 8 करोड़ 51 लाख  74 हजार 195 रूपये की संपत्ति है। इन संपत्ति के सॉर्स की जानकारी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें: मोदी इतने करोड़ के मालिक हैं

सीएम द्वारा हलफनामे में इंकम टैक्स समेत दी गई जानकारी के मुताबिक, 2014-2015 के बीच उनके पास कुल 8 लाख 17 हजार 550 रूपये की आय थी। 

जो वर्ष 2018-2019 के दौरान बढ़कर 13 लाख 37 हजार 190 रूपये हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी की आय जो वर्ष 2014-2015 के दौरान 19 लाख 75 हजार 300 रूपये थी, वह वर्ष 2018-2019 में घटकर 18 लाख 23 हजार 250 रूपये रह गई।

सीएम के पास 25 लाख से ज्यादा कैश

सीएम हेमंत सोरेन की 'इन हैंड मनी' की बात की जाए तो वह 25 लाख 13 हजार 530 रूपये हैं। उनकी पत्नी के पास 2 लाख 55 हजार 240 रूपये की कैश राशि है।

इसके अलावा 51 लाख 77 हजार 804 रूपये की राशि बैंक में जमा है। उन्होंने 7 लाख 24 हजार 612 रूपये के शेयर लिए हुए हैं। 26 लाख 81 हजार 589 रूपये की पोस्टल सेविंग है।

70 लाख 5 हजार 638 रूपये की इंशोरेंस पॉलिसी ले रखी है। इसके साथ ही उन्होंने 6 लाख 42 हजार 891 रूपये का पर्सनल लोन दिया हुआ है। 

hemant soren

मुख्यमंत्री के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 34 लाख 400 हजार रूपये की राशि के जेवरात हैं। पत्नी के पास मारूति सीऐज कार के अलावा सीएम के पास एक टाटा सफारी और एक दूसरी कार भी है। तीनों की कुल कीमत 20 लाख 8 हजार 391 रूपये है।

सीएम हेमंत सोरेन के पास झारखंड में  6 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपये वैल्यू की जमीन है। वहीं, सीएम के पास एक राइफल समेत हाउसहोल्ड मैट है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 5 हजार 500 रूपये है।

यानी इन सभी इंकम सॉर्स को मिलाकर झारखंड के मुख्यमंत्री के पास कुल 8 करोड़ 51 लाख 74 हजार 195 रूपये की संपत्ति है।

सीएम द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में साफ कहा गया है कि सीएम सोरेन पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीएम पर 2 लाख 84 हजार 220 रूपये का कर्ज है।

इस हलफनामें में उनके शैक्षणिक बैंकग्राउंड की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक सीएम सोरेन ने वर्ष 1994 में 12वीं पास किया हुआ है।

You Might Also Like