ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ एक जवान लड़की मरने के बाद जिंदा हो गई। 20 साल की तिमेशा बिउचैंप के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

यह मामला अमेरिका के मिशिगन का है। यहाँ एक लड़की के क्रियाक्रम की तैयारी शुरू हुई थी। तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने लड़की की आंखें खुलती हुई देखी।

ये भी पढ़ें: इस श्मशान घाट में जलती चिताओं के सामने नाचती हैं सेक्स वर्कर

मरी हुई लड़की को जिंदा देख वहाँ मौजूद हर शख्स हैरान हो गया। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने इस मामले की जांच की और 20 वर्षीय लड़की को जीवित पाया।

लड़की मरी और बची कैसे?

dead girl got alive

लड़की को गलती से मृत घोषित कर दिया गया था। दरअसल, लड़की शारीरिक रूप से विकलांग थी। रविवार की सुबह उसके परिवार वालों ने उसे बेहोश पाया।

उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मेडिकल स्टाफ ने उसका मेडिकल किया तो पता चला कि उसकी सांसे नहीं चल रही हैं।

लड़की की स्थिति को देखते हुए उसे CPR की सहायता से कृत्रिम ऑक्सीजन दिया गया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: जब गर्लफ्रेंड नहीं मिली तो इस शख्स ने खुद को ही बेच दिया

जहाँ डॉक्टरों ने आधिकारिक तौर पर लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत पर परिजन काफी दुखी हुए। इसके बाद लड़की के शव को अंतिम संस्कार के लिए एक फ्यूनरल होम ले जाया गया।

इसके बाद वहाँ मौजूद एक व्यक्ति ने लड़की को आंखें खोलते हुए देखा और इस बात की सूचना दूसरे लोगों को दी। फिर तुरंत ही मृत लड़की जांच कराई गई।

जांच में पता चला कि लड़की की सांसें चल रही थीं। फिर लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

You Might Also Like