low cost diet plan in india: जिन युवाओं ने हाल-फिलहाल में जिम जाना शुरू किया है या फिर अगले कुछ दिनों में जाने वाले हैं। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या डाइट प्लान (diet plan) को लेकर होती है।

मगर डाइट प्ला (Diet Plan) न से भी बड़ी समस्या ये होती है कि जिम जाते हुए अपना वजन (how to gain weight) कैसे बढ़ाएं।

देखिये, बॉडी बनाना कोई एक दिन का खेल नहीं है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा वर्कआउट (Workout) करना होता है। और साथ ही अच्छी डाइट भी लेनी होती है।

अगर आप पैसों की कमी जूझ रहे हैं। तो बिल्कुल परेशान मत होना। आज हम सबसे सस्ता डाइट प्लान (cheap bodybuilding meal plan) आपको बताने जा रहे हैं।

ध्यान देनी वाली बात ये है कि इस डाइट प्लान को बिगनर्स (beginners) के अलावा एकोई भी ले सकता है।

सबसे सस्ता डाइट प्लान | low budget diet plan for beginners 

 1. जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए है?

सेब - सुबह जिम जाकर वर्कआउट करने से पहले आपके पेट में कुछ मील होना चाहिए। इसके लिए आप एक सेब खा सकते हैं।

केला - केला बहुत ही सस्ता मिलता है। जिम जाने से पहले आप एक केला भी खा सकते हैं। केला बहुत ही सस्ता है। आप केले या सेब में कुछ भी खा सकते है।

पानी - सुबह उठकर पानी पीना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह उठते ही बिना मुंह धोये एक गिलास पानी जरूर पीयें।

बिस्कुट - अगर आपके पास सेब या केले खरीदने के पैसे नहीं है। तो आप एक 5 या 10 रूपये वाला बिस्कुट का पैकेट खाकर जिम जा सकते हैं।

ये सबसे सस्ता डाइट प्लान (low budget diet plan) है। ध्यान रखें कि सुबह जिम जाने से पहले कुछ न कुछ खाकर जरूर जाएं। खाली पेट बिल्कुल न जाएं।

2. जिम आने के बाद क्या खाना चाहिए?

अंकुरित चने- जिम में वर्कआउट करने के बाद घर आकर आप अंकुरित चने खा सकते हैं। ये शरीर को मजबूत करते हैं।

शेक - दो केले लेकर उसमें एक गिलास दूध के साथ कुछ बादाम के दाने मिला लीजिए। फिर इसका शेक बना लीजिए। जिनका वजन नहीं बढ़ रहा, उनके लिए ये शेक बहुत फायदेमंद है।

3. नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

देखिये, हम आपको सबसे सस्ता डाइट प्लान (low budget diet plan) बता रहे हैं। अगर आप ये अफ्फॉर्ड नहीं कर सकते। तो अच्छी बॉडी का सपना भूल जाइये।

केले - नाश्ता आपकी डाइट का बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। नाश्ते में आप दो केले जरूर खाएं।

दलिया - दलिये में बहुत ही गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। नाश्ते में आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।

अंडे - जिमवालों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद साबित होता है। सुबह नाश्ते में आपको उबले अंडों का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. लंच में क्या खाना चाहिए?

अगर आप स्टूडेंट हो या फिर नौकरी करते हो। आपको अपना लंच कभी मिस नहीं करना चाहिए। लंच जरूर लेना चाहिए।

प्रोटीन वाली सब्जी खाएं

लंच में आपको प्रोटीन वाली सब्जी खानी चाहिए। एक कटोरी चावल, दाल, छोले, राजमा खा सकते हैं।

इन सबसे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ थोड़ी सी दही और सलाद जरूर खाएं। आप रोटी भी खा सकते हैं।

5. शाम को जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए?

इस डाइट प्लान के मुताबिक, शाम को जिम जाने से पहले अंकुरित चने खाने चाहिए।

आप एक केला या एक सेब या एक बिस्कुट का पैकेट खाकर भी जिम जा सकते हैं। इसके बाद जिम में अच्छे से वर्कआउट करें।

जिम से आने के बाद आप अंकुरित चने खा सकते हैं। जो लड़के-लड़कियां वजन बढ़ाना चाहते हैं, वे शेक जरूर पीएं। आप केले, दूध व बादाम को मिलाकर शेक बना सकते हैं।

6. 7-8 बजे के बीच क्या खाना चाहिए?

जिमवाले बंदों के लिए 7 से 8 बजे का मील बहुत जरूरी होता है। ये आपकी बॉडी बिल्डिंग में बहुत मदद करता है।

वेज - जो लोग शाकाहारी (vegeterian) हैं, वे 7-8 बजे के बीच कच्चा पनीर खा सकते हैं। कच्चा पनी थोड़ी मात्रा में ही खाएं।

नॉनवेज -  जो लोग मांसाहारी (Non-Vegeterian) हैं, वे उबले हुए अंडे खा सकते हैं।

7. डिनर में क्या खाना चाहिए?

देखिये, अगर आपको बढ़िया, शक्तिशाली बॉडी बनानी है तो उसके लिए अपने स्वाद को बदलना होगा। लोगों को तला हुआ, चटपटा खाने की लत पड़ गई है। इसे आपको नजरअंदाज करना होगा।

दाल - रात में नमक वाली दाल बनवाएं। बनवाने के बाद एक कटोरा भर लें। आप एक या दो रोटी भी खा सकते हैं। इसके बाद दाल का कटोरा आराम-आराम से पी लें।

दाल में वो सारे लाभकारी गुण होते हैं। आपकी बॉडी बनाने में मदद करते हैं।

8. जरूरी सलाह 

देखिये ये डाइट प्लान बहुत सस्ता है। हर कोई इसे अफ्फॉर्ड कर सकता है। अगर आप ये डाइट लेते हैं तो यकीनन काफी कम वक्त में आपकी बॉडी बन जाएगी।

इस दौरान ये ध्यान रखें कि आप बाहर की चीजें बहुत कम खाएं। तली हुई और मिर्च-मसालों की चीजों से दूर रहें। जितना हो सके, हेल्दी फूड खाने की कोशिश करें।

नोट: आखिरी में हम आपसे एक निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा तो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया हम तक पहुंचाएं।
 

You Might Also Like