ईपीएफओ के नियमानुसार सभी एकाउंट होल्डर को अपने UAN खाते में Aadhar card को जोड़ना जरूरी कर दिया है| अगर आप पीएफ खाता खोल रहे है और  आपका आधार आपके PF account  से लिंक नही  है तो आप अपना  PF  का  passbook का विवरण नही देख सकते है न ही उसको download कर सकते है। आपको नही पता चलेगा आपका कुल  PF का पैसा कितना हो गया है| और आपकी कंपनी प्रत्येक माह आपका पैसा जमा करा भी रही है कि नही करा रही है। 


आधार कार्ड को अपने PF एकाउंट के साथ जोड़ना जरुरी  है। जल्द ही EPFO ने एक सर्कुलर भी जारी करके बताया था| अगर  आपका आधार कार्ड जुड़ा  नही होगा तो आपकी जो कंपनी है, वो ईसीआर फाइल भी नही कर पायेगी।  अगर आपकी कंपनी ईसीआर फाइल नही कर पाएगी तो आपके PF का पैसा आपके PF खाते में जमा नही होगा। 

  इसके साथ-साथ अगर आपका आधार कार्ड आपके PF UAN  account से जुड़ा नही होगा तो आप  PF का पूरा  पैसा घर बैठे ऑनलाइन नही निकाल सकते हैं|  कहने का मतलब है कि आधार कार्ड को अपने पीएफ UAN खाते से लिंक कराना बेहद जरुरी हो गया है। 

 एक चीज और  अगर आपका आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक नही होगा तो भी आप अपना पीएफ से सम्बंधित काम ऑनलाइन नही कर सकते है क्योंकि जब भी आप अपना एडवांस में आपना पूरा पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करते है तो हमारे आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जाता है| 

उस OTP को भरकर वेरीफाई करना पड़ता है| तो अगर आपके  Aadhar  Card  के साथ मोबाइल नंबर  नही जुडा है तो उसको लिंक करा लीजिये| हम आपको इस लेख में बताएँगे अगर आप UAN पीएफ खाता धारक है तो आपके आधार कार्ड के साथ जो आपका पीएफ UAN  खाता  लिंक नही है| तो कैसे इसको लिंक किया जा सकता है|  

इस लेख में आधार कार्ड और पीएफ को लिंक करने के बारे में आपको बताया गया है इस लेख को पूरा पढ़िये उसके बाद आप खुद ही लिंक करना सीख जायेंगे|  

पीएफ खाते में आधार कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया:-  

पीएफ और आधार कार्ड को लिंक करने की दो प्रक्रिया है|

पहली प्रक्रिया:-

PF UAN  ACCOUNT

सर्वप्रथम  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की  ऑफिसियल वेबसाइट https://iwu.epfindia.gov.in/eKYC/  पर जायें|

उसके बाद आपको अपनी user ID और password डालकर कैप्चा कोड भरकर login करना है|

जब सफलतापूर्वक login हो जायेगा तो उसके बाद  manage का आप्शन मिलेगा| फिर manage के आप्शन पर क्लिक करके आपको एक KYC  का आप्शन मिलेगा| इसको सेलेक्ट कर लेना है|

  KYC  का आप्शन को सेलेक्ट करने के बाद KYC  के लिए page खुल जायेगा |

Click on kyc document का आप्शन मिलेगा |

 उसके नीचे  आपको आधार का आप्शन मिलेगा|

उस आधार के आप्शन को सेलेक्ट कर लेना है| 

आधार आप्शन को सेलेक्ट करने के बाद ही आधार की डिटेल्स आ जाएगी| 

आपका नाम स्वत: ही ले लेंगा नाम को आप एडिट नही कर सकते हैं|  

उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना है| 

 आधार कार्ड नंबर भरने के बाद  नीचे की तरफ सेव (save) करने का आप्शन मिलेगा| 

जैसे ही save के आप्शन पर क्लिक करेंगे|  

उसके  बाद आपका आधार कार्ड आपके पीएफ UAN खाते से लिंक हो जायेगा|  

 आपको आधार और पीएफ के लिंक होने का एक मैसेज मिल जायेगा| 

आधार कार्ड और पीएफ UAN खाते  को  लिंक करने का दूसरा  तरीका;-

Google में EPFO eKYC  टाइप करके सर्च करें| 

उसके epfo ऑफिसियल website का main page ओपन हो जायेगा| 

Main page पर एक Link UAN Aadhar  आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें|

क्लिक करने के बाद एक link your UAN Aadhar नाम का  page खुलेगा|

 जिसमे आपको अपना 12 अंक खाता नंबर भरना है| 

उसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें| 

उसके बाद जनरेट OTP के आप्शन पर क्लिक करें|

 उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा| 

उस OTP को यहाँ पर कन्फर्म करना पड़ेगा|

उसके बाद  Gender का चयन करना है|

  फिर आधार कार्ड  नंबर को भरना है| 

आधार कार्ड नंबर भरने के बाद आधार वेरिफिकेशन करवाना है| 

आधार नंबर verify करने के लिए दो आप्शन दिया| 

पहला using mobile/Email based OTP और दूसरा using biometric तो आपको पहले वाले आप्शन using mobile/email based OTP  का चयन करना है| 

फिर आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरना है|  

फिर submit कर देना है| 

Submit करते ही आपका पीएफ UAN खाता नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा|


 

You Might Also Like