RBI Recruitment 2022: अगर बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो आपकी ख्वाहिश पूरी होने वाली है क्योंकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने अधिकारी संवर्ग के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 18 अप्रैल तक किया जा सकता है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ऐसे प्रतियोगी छात्र जो RBI ग्रुप बी भर्ती का इन्तजार कर रहे हैं उनके लिए इन्तजार की घडी खत्म होने वाली है। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आइये जानते हैं इस नौकरी का फॉर्म भरने के लिए किस चीज की जरुरत है और इसके आवेदन की प्रक्रिया क्या है। 

यह भी पढ़ें: 

2022 में घर बैठेकर करें ये 5 जॉब, कमाए महीने के 20 से 40 हज़ार रूपये


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RBI ने यह भर्ती 294 पदों पर निकाली है। इस भर्ती के लिए ग्रेजएट और पोस्ट ग्रेजुएट वाले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 28 मार्च से इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। 


RBI Recruitment 2022 ग्रेड बी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 
 

ग्रेड बी अधिकारी पद के लिए जनरल कैटेगरी वाले प्रतियोगी छात्र के लिए 60% अंक किसी भी ग्रेजुएट या इसके समकक्ष के विषय में होना चाहिए। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए 50% अंक ही पर्याप्त होगा। 

RBI Recruitment 2022 ग्रेड बी भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 

28 मार्च 2022 

अंतिम तिथि 

18 अप्रैल 2022, शाम छह बजे तक 

सामान्य परीक्षा तिथि (पेपर 1)

28 मई 2022 

सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर 2)

25 जून 2022 

RBI Recruitment 2022 ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 

सबसे पहले आपको आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा। 

इस वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर opportunities@rbi सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड बी' भर्ती पर क्लीक करना होगा। 

इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। 

यहाँ पर आपको फॉर्म में मांगी गयी सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।

 यह भी पढ़ें: 

लड़कों की कौन सी 5 चीजें लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करती है?

You Might Also Like