धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, आत्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करती है, लेकिन आजतक किसी ने भी आत्मा को अपनी आंखों से नहीं देखा है। विज्ञान ने खुलासा करते हुए मनुष्य की आत्मा का वजन बताया है।

वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध के अनुसार, इंसान की आत्मा का वजन तीन चौथाई औंस यानी तकरीबन 21 ग्राम होता है। यह शोध करीब 6 सालों तक चला।

इस तरह निकाला गया इंसान की आत्मा का वजन

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉक्टर डंकन मैकडॉगल ने एक बेहद हल्के वजन वाले फ्रेम का एक खास तरीके का बिस्तर तैयार किया।

यह भी पढ़ें: इस लड़के ने सांप से की शादी, कहा- मेरी पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड है

human soul

जिसे उन्होंने अस्पताल में स्थित उस बड़े तराजू पर फिट किया। उन्होंने आत्मा का वजन निकालने के लिए ऐसे लोगों पर प्रयोग किए, जिनके जीवित बचने की उम्मीद ना के बराबर थी।

उन्होंने उन लोगों के मरने की प्रक्रिया को काफी करीब से देखा और अपने उनके शरीर के वजन को नोट करते रहे।

करीब 6 वर्ष तक चले इस प्रयोग में कुल 6 मामलों पर ही शोध किया गया। यहाँ एक समस्या यह आई कि दो अन्य डॉक्टरों के जमा किए गए आंकड़ों को शोध में शामिल नहीं किया।

शोध रहा विवादों के बीच

वैज्ञानिक बिरादरी ने डॉक्टर डंकन के शोध के नतीजों को मानने से इंकार कर दिया। साथ ही उनके प्रयोग के वैधता को भी मानने से मना कर दिया।

लेकिन डॉक्टर डंकन ने जिन 6 लोगों पर प्रयोग किया था, उसमें से पहले व्यक्ति के शरीर में जो बदलाव आया, वह आज भी चर्चा का विषय है।

human soul

यह भी पढ़ें: ये आदमी सिर्फ चाय बेचकर महीने में इतने लाख रूपये कमाता है

इस शोध के आधार पर कई लोगों का मानना है कि इंसान की आत्मा का वजन तीन चौथाई औंस या फिर 21 ग्राम होता है।

यह डॉक्टर डंकन के पहले सब्जेक्ट के शरीर में मौत के बाद आया बदलाव था। इस तरह इस शोध में यह पाया गया कि इंसान की आत्मा का वजन 21 ग्राम होता है।
 

You Might Also Like