Bollywood ugliest truth in Hindi

बॉलीवुड की एक अदाकारा के खिलाफ इस समय गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस एक्ट्रेस का नाम सुनकर आप चौंक जायेंगे क्योंकि इनके पिता एक बहुत बड़े एक्टर और राजनेता रह चुके हैं। उनपर यह वारंट मुरादाबाद के सेशन कोर्ट ने लगाया है। आइये जानते हैं कि कौन है वह हीरोइन जिस पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। 


सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 

'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक कानूनी पचड़े में फंस गयी है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक अदालत ने कथित तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

जिस मामले में यह वारंट जारी किया गया है वह मामला सन्न  2019 का है। यह मामला धोखाधड़ी का मामला है। 

इस मामले में कहा जा रहा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने चीफ गेस्ट बनने के लिए आर्गेनाइजर से एडवांस एम् पैसे ऐंठ लिए लेकिन वह नहीं पहुंची।  उनके ऊपर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

अगले महीने अप्रैल में मुरादाबाद कोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा को पेश होना है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल यह बात सन्न 2019 की है। मुरादाबाद के रहने वाले एक इवेंट आर्गेनाइजर जिसका नाम प्रमोद सिन्हा है उसने सोनाक्षी सिन्हा को दिल्ली में एक इवेंट में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए बुलाया था। 


रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा 28 लाख रूपये एडवांस ले लिए थे। कुछ लोग तो यहाँ तक कह रहे हैं कि एडवांस की यह रकम 37 लाख रुपये थी।

एडवांस मिलने के बावजूद भी सोनाक्षी सिन्हाइवेंट में नहीं पहुंची। दरअसल इवेंट के दिन सोनाक्षी की टीम ने आर्गेनाइजर को शेड्यूल में बदलाव करने के लिए कहा जिसे आर्गेनाइजर ने मना कर दिया। शेड्यूल में बदलाव न होने से सोनाक्षी इवेंट में नहीं गयी। 

सोनाक्षी के मैनेजर ने एडवांस पैसे नहीं लौटाए 

रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर ने एडवांस में लिए पैसे को बार-बार आर्गेनाइजर द्वारा मांगे जाने पर भी नहीं लौटाया। 

यह भी पढ़ें:

बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, मालूम होते हुए 'गे' सेलिब्रेटी के साथ रह चुकी हैं रिलेशनशिप में, कहा गर्व है मुझे उस पर

इस वजह से आर्गेनाइजर ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोनाक्षी सिन्हा मुरादाबाद गयी थी। लेकिन इसके बाद कई और सुनवाई में गैरहाज़िर रहने के बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। 

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने अभी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। सोनाक्षी को 25 अप्रैल को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होना है। कुछ दिनों पहले खबर उड़ी थी कि सोनाक्षी सिन्हा ने चुपके से शादी कर ली लेकिन यह खबर जूठी निकली। 

सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों में काकुदा, डबल xi और राऊडी राठौर का सीक्वल है।  

You Might Also Like