जिन परीक्षार्थियों ने इस साल बीएड का एंट्रेंस एग्जाम दिया है वे रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। उनका इन्तजार अब ख़त्म होने वाला क्योंकि आज रिजल्ट आने वाला है। परीक्षार्थी इस आर्टिकल में दिए लिंक पर क्लिक कर के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

यूपी बीएड जेईई 2021 का रिजल्ट आज - 27 अगस्त, 2021 को दोपहर 2 बजे के बाद आधिकारिक नोटिस के अनुसार जारी किया जाएगा या बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी होगा|

यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें (How to check UP Bed Result 2021)

- लखनऊ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल साइट lkouniv.ac.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध बी.एड जेईई परीक्षा 2021 लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2021 लिंक उपलब्ध होगा।

- लॉगिन क्रेडेंशियल डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- रिजल्ट अच्छी तरीके से चेक कर लें इसके बाद पेज डाउनलोड कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।

- आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा का  आयोजन का लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था| प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने जानकारी दी को रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है|

6 अगस्त को आयोजित यूपी बीएड जेईई 2021 परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

आज lkouniv.ac.in पर मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, काउंसलिंग 1 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

परीक्षा का रिजल्ट लखनऊ विश्वविद्यालय की website lkouniv.ac.in पर upload कर दिया जायेगा| अभ्यर्थी website पर login करके अपना रिजल्ट देख सकतें हैं|

You Might Also Like