विश्व क्रिकेट जगत में भारत को कई दिग्गज बल्लेबाज (Indian Cricketers) मिले हैं, जिन पर अब तक फिल्म (Films) बन चुकी है।

Films on indian cricketers in Hindi | 

वर्ष 1983 में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव द्वारा जीते गए पहले विश्व कप की कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है।

kapil dev

भारत के 1983 में विश्व विजेता बनने पर आधारित फिल्म '83' का पोस्टर जारी किया जा चुका है और यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

भारतीय टीम की जीत पर बनी इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही कपिल देव उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन पर अब तक फिल्म बन चुकी है।

1- एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

ms dhoni

अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में भारतीय खिलाड़ी धोनी की भूमिका अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष भरे जीवन पर बनी यह फिल्म 30 सिंतबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की चर्चा काफी दिनों तक रही।

इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरीके से धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए सरकारी नौकरी का त्याग दे दिया था।

क्रिकेटरर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया। यह फिल्म धोनी के चाहने वालों को खूब पसंद आई और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 216 करोड़ की कमाई की।

2 सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स फिल्म

sachin tendulkar

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर को विश्व क्रिकेट एक महान बल्लेबाज के तौर पर देखता है। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सचिन को बहुत संघर्ष करना पड़ा है।

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के जीवन पर बनी यह फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज हुई। यह एक प्रकार की डॉक्यूमेंट्री स्पोर्ट्स फिल्म थी। फिल्म के अंदर सचिन ने खुद ही अपनी भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए सिर्फ एक ही वन-डे खेल पाए ये खिलाड़ी, करियर हुआ खत्म

क्रिकेट घरानों में इस फिल्म की काफी चर्चा हुई। सचिन की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 76 करोड़ रूपये की कमाई की।

इस फिल्म में सचिन के जीवन से जुड़े कुछ अलग पहलू थे, जिनके बारे उनके फैंस को शायद ही पता है।

3- अजहर

azhar

जब- जब भारतीय टीम के सफल कप्तानों की जिक्र होता है तो उसमें पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का नाम भी आता है।

पूर्व सफल भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की जिंदगी पर बनी फिल्म 2016 में आई। यह फिल्म क्रिकेट में उनकी भूमिका को लेकर बनी।

क्योंकि क्रिकेट करियर में उन्होंने बेशुमार कामयाबी हासिल की। मगर उन पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे। यह फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर 56 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही।

आरोप लगने के बाद वर्ष 2000 में बीसीसीआई और आईसीसी ने अजहरूद्दीन पर आजीवन बैन लगा दिया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो फैसला 12 वर्ष बाद यानी 2012 में आया।

 उसके बाद बीसीसीआई ने उन पर से बैन हटा लिया। मगर काफी उम्र हो जाने के बाद वह फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल सके।

You Might Also Like