जब कोई व्यक्ति गम होता है तो हम उसे ढूढ़ते हैं या उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि व्यक्ति गायब हो जाता है और उसे ढूढ़ा नहीं जा सकता है। अगर यह बात होती है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं है लेकिन आज हम आपको गुमशुदगी की एक ऐसी न्यूज के बारे में बताने में जा रहे हैं जो वाकई में अजीब हैं। इसे पढ़ने के बाद आप जरूर हसेंगे। यह आपको किसी कॉमेडी फिल्म का सीन लगेगा। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

नशे में व्यक्ति दोस्तों से बिछड़ा 

दरअसल तुर्की में एक ऐसी गुमशुदगी की घटना हुई जिसे सुनकर सभी हैरान है। दरअसल 50 वर्षीय मुतलू नाम का व्यक्ति जगल में खो गया था। वह नशे की हालत में था और दूर जंगल में भटक गया था। हालांकि वह अपने दोस्तों के साथ था लेकिन नशे की हालत में होने के नाते वह उनसे बिछड़ गया। 

पत्नी और दोस्तों ने दर्ज करायी शिकायत 

कई घंटों तक संपर्क में नहीं रहने के बाद उसकी पत्नी और दोस्तों ने उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।

गुमशुदा व्यक्ति खुद खोजी दलों में शामिल हो गया 


अजीब बात तो तब हो गयी जब गुमशुदा व्यक्ति पुलिस के साथ मिलकर उसे खोजने लगा जिसे पुलिस वाले खोज रहे थे। जब पुलिस वाले ने जंगल में उसका नाम पुकारना शुरू किया तो व्यक्ति ने बोला कि यह तो मेरा नाम है। 

अधिकारियों ने उसे घर ले जाने से पहले उसका बयान लिया।

व्यक्ति इतना नशे में था कि उसे पता ही नहीं था कि पुलिस वाले उसे ही ढूढ़ रहे थे।

exam update

You Might Also Like