पति को नामर्द बनाने की फिराक में थी पत्नी, प्रेमी के साथ रची ये साजिश
फिल्मों में आपने पत्नी द्वारा पति के खिलाफ साजिश रचने की कई काल्पनिक कहानियां देखी होंगी। मगर पत्नी की बेनीयत का होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है।
महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीब मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पति ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि
उसकी पत्नी उसे नामर्द बनाने की कोशिश कर रही थी और इसी बहाने वह तलाक लेना चाहती थी। आइये पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: इन दोनों ने हनीमून पर कर दिया कांड, हुई 10 साल की जेल
प्रेमी ने पति-पत्नी से अन्जान शख्स बनकर की दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय पीड़ित पति चेतन सुराले ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी स्मितल सुराले और उसके 22 वर्षीय प्रेमी कोस्तुभ गोगाट के खिलाफ तहरीर दर्द कराई है।
पति के मुताबिक, पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे नामर्द बनाने के लिए एक षड्यंत्र रचा। चेतन किसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं।
इसी वर्ष मार्च महीने में उसकी शादी हुई थी। पत्नी स्मितल एक मेकेनिकल इंजीनियर है। शादी के बाद लॉकडाउन के चलते वे हनीमून पर नहीं जा सके थे।
यह भी पढ़ें: सगी बहन से शादी की जिद की और फिर उसके साथ वो करना चाहता था
पत्नी-प्रेमी ने बनाया प्लान
इसके बाद पति-पत्नी 18 अक्टूबर को महाबलेश्वर गए थे। वहाँ दोनों एक होटल में रूके। उसी होटल में कोस्तुभ नाम का शख्स भी रुका हुआ था।
कोस्तुभ ने सबसे पहले उसकी पत्नी स्मितल के साथ दोस्ती की। दोनों ने चेतन को अपने संबंधों के बारे में नहीं बताया। तीनों ने होटल में खूब मजे लिए।
अनजान युवक पत्नी का पुराना प्रेमी था
महाबलेश्वर में स्थित एक होटल में ड्रिंक्स के दौरान कोस्तुभ ने चेतन को बताया कि वह भी वारजे इलाके में रहता है। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई।
फिलहाल वह किराया चुकाने की स्थिति ने नहीं है। कोस्तुभ ने चेतन से पूछा कि वह उसके घर पर रूक सकता है? चेतन ने कोस्तुभ की मदद करने के लिए उसे अपने घर में रहने की मंजूरी दी।
महाबलेश्वर से लौटने के बाद कोस्तुभ चेतन के घर शिफ्ट हो गया। लेकिन जब चेतन ने कोस्तुभ के मोबाइल में कुछ फोटो देखे तो चेतन को कुछ संदेहास्पद तस्वीरें दिखायी दीं।
मोबाइल पर उसने कई ऐसे मैसेज पढ़े जिन्हें पढ़ने के बाद वह चौंक गया। पत्नी स्मितल और कोस्तुभ पुराने दोस्त थे। पति के ये बात पता चलने के बाद उनके बीच अफेयर का भंड़ाफोड़ हो गया।
यह भी पढ़ें: ये कैदी जेल में बैठे-बैठे साल के 8 लाख रूपये कमा रहा है
पति ने मैसेज में पढ़ा कि पत्नी और कोस्तुभ ने बात की थी कि वे पति के प्राइवेट पार्ट की नस काटकर उसे नामर्द बना देंगे और इसी के आधार पर उससे तालाक ले लेंगे।
पत्नी-प्रेमी की साजिश पता चलने से पति चेतन सहम गया और अहमदनगर लौट गया। घर पर पहुंचने के बाद उसने ये बात अपने माता-पिता से कही।
इसके बाद पति परिवार के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दर्ज करवायी। पुलिस ने बताया कि स्मितल और कोस्तुभ के बीच पहले से ही प्रेम संबंध थे।
लेकिन दोनों अलग जाति के होने की वजह से शादी संभव नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।