What underlying disease causes joint pain?

आपके जोड़ों में दर्द कई कारणों से हो सकता हैं। जब आप ट्रेनिंग या एक्सरसाइज बहुत ज्यादा कर लेते हैं या एक ही अवस्था में काफ़ी देर बैठे रहते हैं तब भी जोड़ों में तकलीफ हो सकती है। वैसे ऐसा देखा जाता है कि बूढ़े लोगों में जोड़े से सम्बंधित दर्द होता है लेकिन सर्दियों में यह दर्द आपको भी हो  सकता है।

 

हालांकि कई बार ऐसा भी हो सकता है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के भी आपके जोड़ों में लगातार दर्द हो सकता है। अगर आपमें लंबे समय तक जोड़ों का दर्द रहता है तो इसका मतलब होता है कि आपके शरीर में कोई गंभीर बीमारी है या भविष्य में हो सकती है। उम्र बढ़ने के कारण भी जोड़ों के दर्द की समस्या होती है लेकिन कुछ बीमारियां भी हैं जो आपके जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आईए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।


हाइपोथायरायडिज्म


हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों में तरल पदार्थ जोड़ों में बनता है क्योंकि उनका इससे मेटाबोलीक धीमा हो जाता है और इससे सूजन हो जाती है जिससे दर्द उठता है। हार्मोन के पर्याप्त डोज से हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसलिए अगर आपके जोड़ों में कई दिनों से दर्दनाक दर्द हो रहा है तो थाइराइड की जांच कराये इससे पता चलेगा कि हाइपोथायरायडिज्म है या नहीं। अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है तो इससे ही जोड़ों का दर्द उठ सकता है। 

पुरानी चोट 
 

अगर आपको पहले कभी चोट लगी है तो आगे चलकर इसकी वजह से आपको जोड़ों में दर्द की समस्या को झेलना पड़ सकता है। भले ही आपने अपनी चोट का इलाज़ करा लिया हो, आपको जीवन में बाद में कभी भी इससे हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती हैं।  

सर्दी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।  यह तब होता है जब बैरोमीटर प्रेशर कम हो जाता है, जिससे जोड़ों के आसपास के ऊतक और तरल पदार्थ फैल जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पुरानी चोट जहां लगी रहती है वहां दर्द होता है। अगर कोई पुरानी चोट आपको परेशान कर रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

 
ऑस्टियोअर्थराइटिस


ऑस्टियोआर्थराइटिस को अक्सर जोड़ों के दर्द वाली बीमारी के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस बीमारी में कार्टिलेज के टूटने के अलावा, ऑस्टियोआर्थराइटिस पूरे जोड़ को प्रभावित करता है। कार्टिलेज जोड़ों के बीच एक कुशन के रूप में कार्य करता है।

जब कार्टिलेज में कोई समस्या होती है तो जोड़ो का दर्द उभरता है। उम्र से संबंधित हड्डी की यह समस्या आमतौर पर घुटनों, कूल्हों, गर्दन और पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित करती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस ज्वाइंट स्टिफ्नेस पैदा करने के लिए जाना जाता है। इसके होने से तेज दर्द और ऐंठन होती है और जब चला फिरा जाता है तो दर्द और भी भयानक हो जाता है।

रूमेटाइड अर्थराइटिस 

 

रुमेटीइड अर्थराइटिस (आरए) जोड़ों में होने वाली एक अन्य बीमारी है। अगर आपको रूमेटाइड अर्थराइटिस  है, तो आपकी इम्युनिटी गलती से आपके जोड़ों के अस्तर में एंटीबॉडी भेजती है, जहां वे जोड़ के आसपास के ऊतक पर हमला करते हैं। यह आपके जोड़ों को ढकने वाली कोशिकाओं (सिनोवियम) की पतली परत में दर्द और सूजन पैदा करते हैं  जो आस-पास की हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल रिलीज करते है। इसलिए अगर आपके जोड़ों में बार-बार दर्द उठ रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं हो सकता है कि आपको रूमेटाइड अर्थराइटिस हो।

You Might Also Like