बिहार: शराबी बाप से परेशान बच्चे ने नीतीश कुमार से पढ़ाई के लिए मांगी मदद, फिर हुआ ऐसा
बिहार का कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चे ने CM नीतीश कुमार को शिक्षा और शराब व्यवस्था का दिखाई असली चेहरा
- नर्सरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाता है ट्यूशन
- बात शराब पीता है, इसलिए पढ़ने के लिए पैसे पूरे नहीं पड़ते है
- बच्चे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बिहार की शिक्षा और शराब व्यवस्था दोनों का असली चेहरा दिखाया
बिहार में शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था के बारे में समय-समय पर खबरे आती रहती है। इस बार बिहार के नालंदा से एक ऐसी ख़बर आई है जिसे सुनकर बिहार की खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था का पता चलता है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में नालंदा दौरे पर थे। उसी दौरे पर एक बच्चे ने मुख्यमंत्री के सामने बिहार की शिक्षा व्वस्था की पोल खोल दी।
नालंदा विश्वविद्यालय जिसे दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय माना जाता है वहां पर शिक्षा व्यवस्था की बरबर हालत के बारे में बताते हुए इस बच्चे ने मुख्यमंत्री के पोल खोल कर रख दी है। आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
नालंदा दौरे पर थे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar| Sonu Kumar, a class 6 student urged CM Nitish Kumar during his Nalanda visit to provide him with quality education
— ANI (@ANI) May 15, 2022
"I requested CM to provide me with quality education. My father does not give me enough money for studies as he spends all of it on alcohol" the student said pic.twitter.com/HzC0lJjIrL
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 मई 2022 को नालंदा दौरे पर थे। इस दौरे के दौरान कक्षा 6 में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने पिता की शराब की आदत और वहां के शिक्षा व्यवस्था की धज्जिया उड़ाते हुए नीतीश कुमार के सामने मदद की गुहार लगायी।
बिहार में शराबबंदी की असली हकीकत बच्चे ने नीतीश कुमार को दिखाई
इस बच्चे का नाम सोनू कुमार है। वह कक्षा 6 में पढ़ता है। उसने मुख्यमंत्री से अपनी पढ़ाई के लिए पैसे देने की गुहार लगायी। दरअसल बच्चे का पिता शराबी है। वह सारे पैसे शराब में उड़ा देता है इसलिए उसके पास पढ़ने के लिए पैसा नहीं बचता है।
I teach students from Nursery to Class 5 to earn money for my studies, but my father spends my money on alcohol. CM agreed to my request & asked one of his officials to get me admitted to a good school. Govt schools do not provide quality education: Sonu Kumar, the student pic.twitter.com/PZLIz7aBS0
— ANI (@ANI) May 15, 2022
सोनू कुमार ने बताया कि वह नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। इस ट्यूशन से जो पैसे मिलते हैं वह पैसा उसका पिता शराब में उड़ा देता है। इसलिए उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उसे अच्छी पढ़ाई के लिए पैसे देने की मांग की। ताकि वह किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन ले सके। सोनू कुमार ने नीतीश कुमार से यह भी कहा कि यहाँ के सरकारी स्कूल अच्छे नहीं है।
मुख्यमंत्री ने बच्चे की विनती को मान ली। उन्होंने अपने अधिकारियों से बच्चे को किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें:
बच्चा पैदा करने के लिए सबसे अच्छा महीना | Best month to conceive and delivery for baby
नीतीश कुमार से बात करता बच्चा, देखें वीडियो
नालंदा में इस छोटे से बच्चे ने नीतीश कुमार के सामने शिक्षा व्यवस्था और शराबबंदी कानून की पोल खोल कर रख दी. pic.twitter.com/dTLmVhNQLb
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) May 14, 2022
पहले भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर लगायी थी गुहार
बच्चे ने बताया कि उसने मार्च में भी मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन दिया था लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ .इसलिए उसने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला किया। अधिकारियों ने सोनू कुमार का नाम और पता नोट कर लिया है।