2024 के दूसरे महीने यानी फ़रवरी में दूसरा शुक्रवार 8 फ़रवरी को पड़ रहा है। इस दौरान बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड की कुछ बड़ी फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। आइये जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं। 

यात्रा 2


'यात्रा 2' वाईएस जगन मोहन रेड्डी की जिंदगी पर केंद्रित एक बायोपिक है। यह 8 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। माही वी राघव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में केतकी नारायण और महेश मांजरेकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

ओनडू  सरला प्रेमा कथे

ओंदु सरला प्रेमा कथे एक कन्नड़ फिल्म है। यह फिल्म भी 8 फ़रवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सुनी ने किया है और इसमें साधु कोकिला, राजेश नटरांगा, विनय राजकुमार और अरुणा बलराज मुख्य किरदार में होंगे।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 

शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा में कृति सेनन ने एक रोबोटिक्स इंजीनियर की भूमिका निभाई हैं, जिसमें आगे चलकर फीलिंग्स आ जाती हैं। फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अज्ञात क्षेत्रों में एक असंभव प्रेम कहानी की खोज करती है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें अभिनेता धर्मेंद्र भी हैं।

यह भी पढ़ें: 

पंच-बैग पर सबसे ज्यादा समय तक मुक्का मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड


ईगल 

इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 12 जून 2023 को की गई थी। फिल्म का स्कोर और साउंडट्रैक डेवज़ैंड द्वारा तैयार किया गया है। ईगल फिल्म 9 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।ईगल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है। फिल्म में रवितेजा, अनुपमा परमेश्वरन और काव्या थापर मुख्य भूमिका में हैं। 
 

लाल सलाम 

पहले फिल्म को पोंगल के अवसर पर 12 जनवरी 2024 को रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था। हालाँकि प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की कि पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में देरी होने के कारण फिल्म को 9 फरवरी 2024 को रिलीज़ होगी। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने डायरेक्ट किया है। 

मिर्ग

मिर्ग एक आगामी हिंदी फिल्म है जो 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन तरुण शर्मा ने किया है और इसमें सतीश कौशिक, राज बब्बर, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह मुख्य किरदार निभाएंगे। यह स्वर्गीय सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है।  

You Might Also Like