पूरा मामला यूपी के गोरखपुर है। आरोप है कि यहाँ एक डॉक्टर ने महिला मरीज के सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें कीं। महिला यहाँ गले के टॉन्सिल का इलाज कराने आई थी।

जब महिला ने कहा कि उसके गले में दर्द है तो डॉक्टर ने कहा कि पति के साथ ओरल सेक्स करो, गला ठीक हो जाएगा। अगर ओरल सेक्स नहीं आता तो हम सिखा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ये कैदी जेल में बैठे-बैठे साल के 8 लाख रूपये कमा रहा है

महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला देवरिया की रहने वाली है। महिला ने सिलसिलेवार तरीके आपबीती बताई।

gorakhpurdoctor

महिला ने बताई आपबीती

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह 15 अक्टूबर की शाम अपने ससुर और ननद के साथ बांसगांव में डॉक्टर गौंड की क्लिनिक में गईं थीं। उसे गले में टॉन्सिल की समस्या था। अपना नंबर आने पर महिला डॉक्टर के केबिन में गई।

केबिन में पहुंचकर महिला ने अपनी तकलीफ बताई। आरोप है कि डॉक्टर ने उस वक्त महिला से कहा कि अपने पति के साथ ओरल सेक्स करने से गला ठीक हो जाएगा।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने कहा कि अगर तुम्हें ओरल सेक्स करना नहीं आता तो हम करके बता देते हैं। इसके बाद आरोपी डॉक्टर पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा।

डॉक्टर की शर्मनाक हरकत को देखकर महिला केबिन से बाहर निकल गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने गले की जांच तक नहीं की।

यह भी पढ़ें: इस श्मशान घाट में जलती चिताओं के सामने नाचती हैं सेक्स वर्कर

और यह समाधान बताते हुए कहने लगे कि इसे ट्राई करो गला ठीक हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उसका पति बाहर कहीं नौकरी करता है।

इस मामले में बांसगांव थाने के एसओ ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

You Might Also Like